नीट पर देश में कई जगहों पर कांग्रेस व छात्रों का प्रदर्शन, डीयू नहीं पहुंचे शिक्षा मंत्री

नई दिल्ली । नीट यूजी 2024 में हुई कथित अनियमितताओं के खिलाफ शुक्रवार 21 जून को कांग्रेस कार्यकर्ता व नेताओं ने दिल्ली, जयपुर, बेंगलुरु, चेन्नई, मुंबई समेत विभिन्न स्थानों पर विरोध प्रदर्शन किया। दरअसल कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इस संबंध में देश भर के कांग्रेस नेताओं को एक पत्र लिखा था। इसमें विभिन्न राज्यों के कांग्रेस अध्यक्षों से कहा गया था कि न्याय की मांग करते हुए शुक्रवार को राज्य मुख्यालयों पर बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन करें।

दिल्ली विश्वविद्यालय में भी नीट परीक्षा में कथित गड़बड़ियों को लेकर विरोध प्रदर्शन हुआ। शुक्रवार को यहां छात्र विरोध प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी करते हुए हाथों में काले झंडे लेकर सड़कों पर निकले।

शुक्रवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को दिल्ली विश्वविद्यालय पहुंचना था। डीयू में हो रहे इस विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिल्ली विश्वविद्यालय का अपना कार्यक्रम रद्द कर दिया।

दिल्ली विश्वविद्यालय में विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने कहा कि शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले एनटीए ने छात्रों के भविष्य को खतरे में डाला है, और इस पूरे प्रकरण पर अभी तक शिक्षा मंत्री द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। प्रदर्शन कर रहे आइसा के सदस्यों व डीयू के अन्य छात्रों ने यहां काले झंडे लहराए।

नीट परीक्षा में आई विसंगतियों पर कई छात्र संगठन अपना अपना विरोध जता रहे हैं। एनएसयूआई और लेफ्ट समर्थित छात्र संगठन केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। कांग्रेस के छात्र संगठन नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) नीट परीक्षा में घोटाले का आरोप लगाया और कहा कि इसकी जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए।

एनएसयूआई का कहना है कि उससे जुड़े छात्र इस विषय पर 180 से अधिक विश्वविद्यालयों में विरोध प्रदर्शन करे रहे हैं। छात्र संगठनों ने परीक्षा आयोजित कराने वाली संस्था, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) पर भी तत्काल प्रतिबंध लगाए जाने की मांग की है।

एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी ने कहा कि नीट परीक्षा प्रक्रिया में कई अनियमितताओं और कदाचार के उदाहरण सामने आए हैं। उन्होने निष्पक्ष और पारदर्शी परीक्षा आयोजित करने में एनटीए की अखंडता और विश्वसनीयता पर सवाल उठाया। चौधरी ने नीट में घोटाले का आरोप लगाया और कहा कि अपराधियों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करने में विफल रहने पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना चाहिए।

चौधरी ने कहा कि एनएसयूआई 21 जून, 2024 को 180 से अधिक विश्वविद्यालयों और 250 जिलों में विरोध प्रदर्शन आयोजित कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं, तो एनएसयूआई अपना विरोध तेज करने के लिए 24 जून को संसद का घेराव करेगी।

–आईएएनएस

अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि ग्रीर ने ट्रंप की टैरिफ नीति का बचाव किया

वाशिंगटन । अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि जेमीसन ग्रीर ने ट्रंप प्रशासन की व्यापार नीति का जोरदार बचाव किया। उन्होंने प्रतिनिधियों से कहा कि टैरिफ (आयात शुल्क) और सख्त बातचीत की...

‘नीयत साफ हो तो नियति बदलने में देर नहीं लगती’, गोरखपुर ईको पार्क के उद्घाटन पर बोले सीएम योगी

गोरखपुर । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब नीयत साफ हो तो नियति बदलने में देर नहीं लगती है। करने की दृढ़ इच्छाशक्ति हो और नीयत...

दिल्ली क्राइम ब्रांच ने सुलझाया 40 साल पुराना कोल्ड मर्डर केस, आरोपी पति गिरफ्तार

नई दिल्ली । दिल्ली की क्राइम ब्रांच ने करीब 40 साल पुराने एक कोल्ड मर्डर केस को सुलझा लिया है। आरोपी का नाम चंद्रशेखर प्रसाद बताया गया है, जो मूल...

दिल्ली की अदालत ने आई-पैक के सह-संस्थापक विनेश चंदेल की जमानत याचिका पर ईडी को जारी किया नोटिस

नई दिल्ली । दिल्ली की अदालत ने कथित कोयला चोरी मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी (आई-पीएसी) के सह-संस्थापक विनेश कुमार चंदेल द्वारा...

मुस्लिम महिलाओं के लिए अलग से आरक्षण की मांग तुष्टीकरण की राजनीति : डिप्‍टी सीएम केशव मौर्य

प्रयागराज । उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने महिला सशक्तीकरण और आरक्षण के मुद्दे पर केंद्र सरकार की नीतियों का बचाव करते हुए विपक्षी दलों पर तीखा हमला...

ईरान वार्ता में पाकिस्तान की भूमिका पर पूर्व यूएस एनएसए ने उठाए सवाल, ‘चीन का क्लाइंट’ बताया

वाशिंगटन । अमेरिका के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार एचआर मैकमास्टर ने ईरान से जुड़ी कूटनीतिक कोशिशों में पाकिस्तान की भूमिका पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने पाकिस्तान को चीन का...

ईरानी शिक्षा मंत्री का दावा, ‘1,300 में से आधे से अधिक स्कूलों की मरम्मत पूरी’

तेहरान । अमेरिका-इजरायल एयर स्ट्राइक के बाद 40 दिन तक चले संघर्ष में ईरान की कई इमारतों और बुनियादी ढांचों को नुकसान पहुंचा। कई शैक्षिक संस्थान तबाह हो गए। इस...

मल्लिकार्जुन खड़गे को अब चारधाम यात्रा पर जाने की जरूरत: टीआर श्रीनिवास

हैदराबाद । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता टीआर श्रीनिवास ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा पीएम मोदी को लेकर दिए बयान को बेहद आपत्तिजनक और गलत बताया। उन्होंने कहा कि...

पिता के नक्शे कदम पर चल रहे निशांत कुमार: अनंत सिंह

पटना । बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे और जदयू नेता निशांत कुमार तीन मई से बिहार यात्रा पर निकलने वाले हैं। उनकी यात्रा पश्चिम चंपारण से शुरू...

यासीन मलिक को मौत की सजा की मांग वाली याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई टली

नई दिल्ली । कश्मीर के अलगाववादी नेता यासीन मलिक को मौत की सजा देने की राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की मांग वाली याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई टल गई...

पहलगाम की बैसरन घाटी के पास हैं ये तीन शानदार स्पॉट्स, एलओसी के बहुत करीब, सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील

नई दिल्ली । 22 अप्रैल 2025 का दिन भारत और खासकर कश्मीर के लिए दिल दहला देने वाला था क्योंकि पहलगाम की बैसरन घाटी में अपने परिवार और दोस्तों के...

‘पीएम मोदी को आतंकवादी कहना देश का अपमान’, अमित शाह का खड़गे पर पलटवार

नई दिल्ली । कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मंगलवार को चेन्नई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर विवादित टिप्पणी की। एआईएडीएमके का भाजपा के साथ...

admin

Read Previous

भारत को अगले पांच साल में मिलेंगे 150 से ज्यादा नए यूनिकॉर्न : रिपोर्ट

Read Next

अमेरिका ने रूसी कंपनी कैस्परस्की के सॉफ्टवेयर बैन करने की घोषणा की

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com