बंगाल ट्रेन हादसे में मरने वालों की संख्या 10 हुई

कोलकाता । पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले में कंचनजंगा एक्सप्रेस और एक मालगाड़ी की टक्कर में मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है।

राज्य प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पुष्टि की कि कंचनजंगा एक्सप्रेस के एक घायल यात्री ने इलाज के दौरान मंगलवार सुबह दम तोड़ दिया। उसे सिलीगुड़ी के नॉर्थ बंगाल मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

इससे पहले, सोमवार को बचाव कार्य के दौरान नौ शव बरामद किए गए थे। मृतकों में मालगाड़ी के लोको-पायलट, कंचनजंगा एक्सप्रेस के गार्ड और टक्कर से प्रभावित दो डिब्बों में यात्रा कर रहे सात यात्री शामिल थे।

रेलवे अधिकारियों ने कहा कि अब तक 10 मृतकों में से सात की पहचान हो गई है। उनमें कंचनजंगा एक्सप्रेस के गार्ड आशीष डे (47) और मालगाड़ी के लोको-पायलट अनिल कुमार (46) शामिल हैं।

हादसे में जान गंवाने वाले जिन पांच यात्रियों की पहचान हुई है उनमें सुभाजीत माली (32), सेलेब सुब्बा (36), ब्यूटी बेगम (41), शंकर मोहन दास (63) और विजय कुमार राज शामिल हैं। सुब्बा पश्चिम बंगाल पुलिस में सब-इंस्पेक्टर थीं।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना में मृतकों की संख्या कम होने का एक कारण यह भी है कि कंचनजंगा एक्सप्रेस के पिछले हिस्से में पार्सल कोच और गार्ड का कोच था, जबकि आगे के यात्री डिब्बों पर कम असर पड़ा।

इस बीच, हादसे का शिकार ट्रेन अप्रभावित डिब्बों में सवार यात्रियों के साथ मंगलवार तड़के 3.20 बजे सियालदाह स्टेशन पहुंची।

स्टेशन पर यात्रियों का स्वागत राज्य के नगर निगम मामले और शहरी विकास मंत्री तथा कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम, राज्य के परिवहन मंत्री स्नेहाशीष चक्रवर्ती, सियालदाह के मंडल महाप्रबंधक और रेलवे के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने किया।

यात्रियों को स्टेशन पर ही खाना और पीने का पानी उपलब्ध कराया गया।

–आईएएनएस

अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि ग्रीर ने ट्रंप की टैरिफ नीति का बचाव किया

वाशिंगटन । अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि जेमीसन ग्रीर ने ट्रंप प्रशासन की व्यापार नीति का जोरदार बचाव किया। उन्होंने प्रतिनिधियों से कहा कि टैरिफ (आयात शुल्क) और सख्त बातचीत की...

‘नीयत साफ हो तो नियति बदलने में देर नहीं लगती’, गोरखपुर ईको पार्क के उद्घाटन पर बोले सीएम योगी

गोरखपुर । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब नीयत साफ हो तो नियति बदलने में देर नहीं लगती है। करने की दृढ़ इच्छाशक्ति हो और नीयत...

दिल्ली क्राइम ब्रांच ने सुलझाया 40 साल पुराना कोल्ड मर्डर केस, आरोपी पति गिरफ्तार

नई दिल्ली । दिल्ली की क्राइम ब्रांच ने करीब 40 साल पुराने एक कोल्ड मर्डर केस को सुलझा लिया है। आरोपी का नाम चंद्रशेखर प्रसाद बताया गया है, जो मूल...

दिल्ली की अदालत ने आई-पैक के सह-संस्थापक विनेश चंदेल की जमानत याचिका पर ईडी को जारी किया नोटिस

नई दिल्ली । दिल्ली की अदालत ने कथित कोयला चोरी मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी (आई-पीएसी) के सह-संस्थापक विनेश कुमार चंदेल द्वारा...

मुस्लिम महिलाओं के लिए अलग से आरक्षण की मांग तुष्टीकरण की राजनीति : डिप्‍टी सीएम केशव मौर्य

प्रयागराज । उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने महिला सशक्तीकरण और आरक्षण के मुद्दे पर केंद्र सरकार की नीतियों का बचाव करते हुए विपक्षी दलों पर तीखा हमला...

ईरान वार्ता में पाकिस्तान की भूमिका पर पूर्व यूएस एनएसए ने उठाए सवाल, ‘चीन का क्लाइंट’ बताया

वाशिंगटन । अमेरिका के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार एचआर मैकमास्टर ने ईरान से जुड़ी कूटनीतिक कोशिशों में पाकिस्तान की भूमिका पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने पाकिस्तान को चीन का...

ईरानी शिक्षा मंत्री का दावा, ‘1,300 में से आधे से अधिक स्कूलों की मरम्मत पूरी’

तेहरान । अमेरिका-इजरायल एयर स्ट्राइक के बाद 40 दिन तक चले संघर्ष में ईरान की कई इमारतों और बुनियादी ढांचों को नुकसान पहुंचा। कई शैक्षिक संस्थान तबाह हो गए। इस...

मल्लिकार्जुन खड़गे को अब चारधाम यात्रा पर जाने की जरूरत: टीआर श्रीनिवास

हैदराबाद । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता टीआर श्रीनिवास ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा पीएम मोदी को लेकर दिए बयान को बेहद आपत्तिजनक और गलत बताया। उन्होंने कहा कि...

पिता के नक्शे कदम पर चल रहे निशांत कुमार: अनंत सिंह

पटना । बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे और जदयू नेता निशांत कुमार तीन मई से बिहार यात्रा पर निकलने वाले हैं। उनकी यात्रा पश्चिम चंपारण से शुरू...

यासीन मलिक को मौत की सजा की मांग वाली याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई टली

नई दिल्ली । कश्मीर के अलगाववादी नेता यासीन मलिक को मौत की सजा देने की राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की मांग वाली याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई टल गई...

पहलगाम की बैसरन घाटी के पास हैं ये तीन शानदार स्पॉट्स, एलओसी के बहुत करीब, सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील

नई दिल्ली । 22 अप्रैल 2025 का दिन भारत और खासकर कश्मीर के लिए दिल दहला देने वाला था क्योंकि पहलगाम की बैसरन घाटी में अपने परिवार और दोस्तों के...

‘पीएम मोदी को आतंकवादी कहना देश का अपमान’, अमित शाह का खड़गे पर पलटवार

नई दिल्ली । कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मंगलवार को चेन्नई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर विवादित टिप्पणी की। एआईएडीएमके का भाजपा के साथ...

admin

Read Previous

यह भारत के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आक्रमण में से एक है : पीयूष चावला

Read Next

जेक सुलिवन की दिल्ली यात्रा मजबूत यूएस-भारत साझेदारी को और मजबूत करेगी : जॉन किर्बी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com