जेक सुलिवन की दिल्ली यात्रा मजबूत यूएस-भारत साझेदारी को और मजबूत करेगी : जॉन किर्बी

नई दिल्ली । व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा के संचार सलाहकार जॉन किर्बी ने कहा है कि यूएस एनएसए जेक सुलिवन की नई दिल्ली यात्रा पहले से ही मजबूत अमेरिका-भारत संबंध को और मजबूत करेगी। इससे एक सुरक्षित और अधिक समृद्ध इंडो-पैसिफिक क्षेत्र बनेगा।

सोमवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में किर्बी ने संवाददाताओं से कहा, “दुनिया के दो सबसे पुराने और सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में संयुक्त राज्य अमेरिका और भारत के बीच मित्रता का एक अनूठा बंधन है। सुलिवन की यात्रा पहले से ही मजबूत यूएस-भारत साझेदारी को और मजबूत करेगी। इससे एक सुरक्षित और अधिक समृद्ध इंडो-पैसिफिक क्षेत्र बनेगा।”

सुलिवन ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर अजीत डोभाल से मुलाकात की।

व्हाइट हाउस द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि दोनों एनएसए ने हमारी रणनीतिक प्रौद्योगिकी साझेदारी के अगले चैप्टर पर बातचीत की है।

व्हाइट हाउस ने कहा कि दोनों एनएसए ने इनिशिएटिव ऑन क्रिटिकल एंड इमर्जिंग टेक्नोलॉजी (आईसीईटी) क्षेत्रों में सुरक्षित, विश्वसनीय और लागत-प्रतिस्पर्धी प्रौद्योगिकी समाधान प्रदान करने के लिए समान विचारधारा वाले देशों के साथ समन्वय बढ़ाने पर जोर दिया।

जनवरी 2023 में आईसीईटी के लॉन्च के बाद से दोनों देशों ने स्पेस, सेमीकंडक्टर, टेलीकॉम्युनिकेशन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्वांटम और ग्रीन एनर्जी सहित प्रमुख प्रौद्योगिकी क्षेत्रों में रणनीतिक सहयोग को गहरा करने और इसे और विस्तार करने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति की है।

नासा-इसरो एक साथ मिल कर सिंथेटिक अपर्चर रडार के प्रक्षेपण की तैयारी कर रहे हैं। दोनों के सहयोग से विकसित सैटेलाइट हर 12 दिन में दो बार पृथ्वी की परिक्रमा करेगा। अमेरिका और भारत जलवायु परिवर्तन और अन्य वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए मिलकर काम करेंगे।

इसके अलावा, व्हाइट हाउस ने अमेरिकी अंतरिक्ष और भारतीय स्टार्टअप्स के बीच एक नई साझेदारी शुरू करने की घोषणा की, जिसमें डेटा फ्यूजन तकनीक और इन्फ्रारेड सेंसर सेमीकंडक्टर निर्माण को आगे बढ़ाना शामिल है।

किर्बी ने खालिस्तानी अलगाववादी गुरपतवंत सिंह पन्नून की हत्या के आरोपी निखिल गुप्ता के बारे में पूछे गए सवालों का जवाब नहीं दिया। निखिल गुप्ता को चेक गणराज्य से अमेरिका प्रत्यर्पित किया गया है।

अमेरिकी एनएसए की दो दिवसीय यात्रा मंगलवार को समाप्त हो रही है। मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में जो बाइडेन प्रशासन के किसी वरिष्ठ अधिकारी की पहली भारत यात्रा है।

–आईएएनएस

अमेरिका और ईरान के बीच समझौते का कनाडाई प्रधानमंत्री ने किया स्वागत, पाकिस्तान को कहा धन्यवाद

नई दिल्‍ली । अमेरिका और ईरान के बीच हुए समझौते का कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने स्‍वागत क‍िया। साथ ही उन साझेदारों की तारीफ की, ज‍िन्‍होंने इस समझौते को...

ईरान को अमेरिका पर भरोसा कम! बाघेई ने याद दिलाया इतिहास, बोले- ‘लंबा रास्ता तय करना होगा’

तेहरान । अमेरिका-ईरान शांति समझौता जिनेवा में 19 जून को संपन्न होगा। समझौते का ऐलान अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप कर चुके हैं, मध्यस्थ की भूमिका निभा रहे पाकिस्तान के पीएम शहबाज...

इजरायली हमले की वर्षगांठ पर बाघेई ने याद द‍िलाई ईरान की ताकत, कहा- ‘दुश्मन का सपना हार में बदला’

नई द‍िल्‍ली । ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने इजरायल की ओर से अमेरिका के समर्थन से ईरान पर किए गए सैन्य हमले की पहली वर्षगांठ पर...

यूक्रेन युद्ध के समर्थकों पर ब्रिटेन की सख्ती, इंग्लिश चैनल में रूसी ऑयल टैंकर को रोका

नई द‍िल्‍ली । यूनाइटेड किंगडम (यूके) के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने रूस को एक बड़ा झटका द‍िया। उनके आदेश के बाद सेना ने इंग्लिश चैनल से गुजरने की कोशिश कर...

पीएम मोदी फ्रांस में भारत इनोवेट्स समिट से पहले वैश्विक निवेशकों से मिले

नीस/नई दिल्ली | भारत इनोवेट्स समिट के उद्घाटन से पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को भारत, फ्रांस और कई अन्य देशों के चुनिंदा निवेशकों और वेंचर कैपिटल लीडर्स के...

पहले अंतरिम डील होगी लागू, फिर परमाणु मुद्दे पर करेंगे बात: अब्बास अराघची

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने स्पष्ट किया है कि अमेरिका के साथ होने वाली संभावित शांति वार्ता कोई अंतिम परमाणु समझौता नहीं होगी। यह पहले एक...

स्पेसएक्स के शेयरों की धमाकेदार शुरुआत, पहले ही दिन 19 प्रतिशत चढ़े; कंपनी का मार्केट कैप रिकॉर्ड 2.2 ट्रिलियन डॉलर पहुंचा

नई दिल्ली । एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) ने अमेरिकी शेयर बाजार में शानदार शुरुआत की। कंपनी के शेयरों ने शुरुआती निवेशकों को 31 प्रतिशत...

भारत और पापुआ न्यू गिनी के बीच दूसरी विदेश कार्यालय परामर्श बैठक, द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर जोर

नई दिल्ली । भारत और पापुआ न्यू गिनी के बीच दूसरी विदेश कार्यालय परामर्श (एफओसी) बैठक 12 जून 2026 को वर्चुअल माध्यम से आयोजित की गई। दोनों देशों के बीच...

ईडी ने रिलायंस अनिल अंबानी समूह के दो पूर्व अधिकारियों को किया गिरफ्तार, कंपनी ने दी प्रतिक्रिया

मुंबई । अधिकारियों के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत रिलायंस अनिल अंबानी समूह (एडीएजी) के दो पूर्व अधिकारियों को मुंबई में गिरफ्तार किया...

नेट-जीरो लक्ष्य के लिए गैर-जीवाश्म ऊर्जा की हिस्सेदारी 80 प्रतिशत से अधिक होनी चाहिए : नीति आयोग

नई दिल्ली । भारत को अपने नेट-जीरो लक्ष्य को हासिल करने के लिए जीवाश्म ईंधनों पर निर्भरता में बड़ी कमी लानी होगी और अपनी कुल ऊर्जा खपत में गैर-जीवाश्म ऊर्जा...

अमेरिका ने उत्तर कोरिया को चिकित्सा उपकरणों के निर्यात लाइसेंस संबंधी जरुरतों को और कड़ा किया

वाशिंगटन । अमेरिकी वित्त विभाग ने उन चिकित्सा उपकरणों की एक सूची जारी की है, जिनके उत्तर कोरिया को निर्यात के लिए अब "विशिष्ट प्राधिकरण" की आवश्यकता होगी। यह जानकारी...

ईरान के विदेश मंत्री अराघची बोले- अमेरिकी कार्रवाई से अप्रैल का सीजफायर निष्प्रभावी हो गया

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने गुरुवार को कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका के नए हमलों ने दोनों पक्षों के बीच अप्रैल में हुए सीजफायर...

admin

Read Previous

बंगाल ट्रेन हादसे में मरने वालों की संख्या 10 हुई

Read Next

पेपर लीक पर सीएम नीतीश कुमार गंभीर, सख्त से सख्त होगी कार्रवाई : सम्राट चौधरी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com