जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले को लेकर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने उठाए सवाल

नई दिल्ली । जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने सवाल उठाए हैं।

उन्होंने कहा, “ जिस दिन इस देश में नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री पद की शपथ ले रहे थे। कई राष्ट्रों के अध्यक्ष आए हुए थे, उसी दिन रियासी में आतंकी हमला हुआ था, जिसमें 9 तीर्थयात्री मारे गए थे। उसमें कुछ बच्चे भी थे। वो नजारा देखकर हम सभी का दहल गया। उसके बाद से लगातार जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले हो रहे हैं।“

कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल किया, “क्या यह आपका नया कश्मीर है? इस नए कश्मीर में रोज आतंकी हमले हो रहे हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुंह से एक शब्द तक नहीं निकल रहा है। वो प्रधानमंत्री जो पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को बधाई देने पर तुरंत धन्यवाद देते हैं, लेकिन आतंंकी हमले पर एक शब्द तक नहीं बोलते हैं। देश के बड़े विपक्षी दलों के नेताओं ने शोक प्रकट की, उन्होंने इस हमले की निंदा भी की, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुंह से एक शब्द तक नहीं निकला। लोग यह जानना चाहते हैं कि आखिर ऐसा क्यों हुआ? आखिर क्यों प्रधानमंत्री इस विषय पर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।“

पवन खेड़ा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दावों को खोखला बताते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रहे आतंकी हमलों से आपके दावों की पोल खुल रही है।

खेड़ा ने कहा, “पिछले 10 साल में 2 हजार 262 आतंकी हमले हुए हैं, जिसमें हमारे 596 वीर जवान शहीद हो गए। इसका जवाब कौन देगा? किसकी जिम्मेदारी है ये? पीर पंजाल और पूंछ आतंकवादियों का गढ़ बन गया है और रियासी में भी आतंकी हमले होने लगे हैं, जबकि इसे हमेशा से ही शांत इलाका माना जाता था। अब इस पर जवाब कौन देगा? प्रधानंमत्री जी अगर आपने पटाखे छोड़ना और लड्डू बांटना बंद कर दिया हो, तो मेहरबानी करके इस पर भी बोलना शुरू कीजिए, क्योंकि देश आपको सुनना चाहता है कि आपका इन आतंकवादी हमलों पर क्या रूख है।“

कांग्रेस नेता ने कहा, “आप मणिपुर पर चुप रहे। अब क्या आप इस पर भी चुप रहेंगे। अगर आप चुप रहेंगे तो मैं आप से कह देना चाहता हूं कि देश आपको बर्दाश्त नहीं कर सकेगा। इसके अलावा, आपको इस पर भी जवाब देना चाहिए कि जम्मू–कश्मीर में भारतीय जनता पार्टी, जो अपने आपको विश्व की सबसे बड़ी पार्टी मानती है, वो इस बार वहां चुनाव नहीं लड़ी है। यह गंभीर सवाल है और प्रधानमंत्री जी आपको इसका जवाब देना होगा।“

बता दें कि जम्मू-कश्मीर का रियासी इलाका आतंकी गतिविधियों का कभी भी केंद्र नहीं रहा है, लेकिन, बीते दिनों आतंकवादियों ने यहां से गुजर रही तीर्थयात्रियों की बस पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जिसमें 9 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। इसके बाद उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने समीक्षा बैठक की। उन्होंने बैठक में इस हमले में संलिप्त आतंकवादियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आदेश दिया।

–आईएएनएस

यूसीसी मुसलमानों के खिलाफ, मेरा एआईएमपीएलबी को समर्थन: मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी

बरेली । उत्तराखंड में यूनिफॉर्म सिविल कोड का ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (एआईएमपीएलबी) विरोध कर रहा है। इस पर मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी ने शनिवार को अपनी प्रतिक्रिया देते...

उर्जा के भंडारण की व्यवस्था पर हमें और सोचना पड़ेगा: बाबा रामदेव

नई दिल्ली । योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध से उर्जा संकट पैदा हो गया है। पहले अकाल पड़ने की आशंका में...

अमेरिकी बजट प्रस्ताव में आया बड़ा बदलाव, घरेलू खर्च में की कटौती और रक्षा खर्च में ऐतिहासिक बढ़ोतरी

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रस्तावित वित्तीय वर्ष 2027 के बजट में घरेलू कार्यक्रमों में बड़ी कटौती देखने को मिल रहा है। प्रस्तावित बजट में फेडरल एजेंसियों...

पश्चिम बंगाल चुनाव : 4,660 नए सहायक पोलिंग स्टेशन को मंजूरी, मतदाताओं को लंबी लाइन से मिलेगा छुटकारा

कोलकाता । पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए मतदाताओं की सुविधा बढ़ाने के लिए चुनाव आयोग ने बड़ा फैसला लिया है। चुनाव आयोग ने राज्य...

पश्चिम बंगाल का मालदा बांग्लादेशी घुसपैठ का गढ़ : दिलीप जायसवाल

अररिया । बिहार सरकार में मंत्री दिलीप जायसवाल ने पश्चिम बंगाल के मालदा की घटना को लेकर टीएमसी सरकार की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि मालदा बांग्लादेशी घुसपैठ का...

अनुच्छेद 370 हटाने के बाद जम्मू-कश्मीर देश के लिए बना मॉडल: उमर अहमद इलियासी

श्रीनगर । ऑल इंडिया इमाम ऑर्गेनाइजेशन के प्रमुख इमाम उमर अहमद इलियासी ने शुक्रवार को कहा कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर में इतने बदलाव आए हैं कि यह...

‘बिहार की दुर्गति में सभी की भूमिका’, तेजस्वी यादव की टिप्पणी पर पप्पू यादव का जवाब

पटना । पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने तेजस्वी यादव के 'बिहार सबसे गरीब राज्य' वाले बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि इस दुर्गति में सभी की...

दिल्ली में रिश्वतखोरी पर बड़ी कार्रवाई, नगर निगम और पुरातत्व विभाग के चार कर्मचारी गिरफ्तार

नई दिल्ली । केंद्रीय जांच ब्यूरो ने दिल्ली में रिश्वतखोरी के दो अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर निगम और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के चार कर्मचारियों को...

वैश्विक तनावों के बीच अगले सप्ताह रेपो रेट या आरबीआई एमपीसी के रुख में बदलाव की संभावना नहीं: विशेषज्ञ

नई दिल्ली । अर्थशास्त्रियों ने शुक्रवार को कहा कि भू-राजनीतिक तनावों के बीच भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की अगले हफ्ते होने वाली मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक में इस...

रूसी उप प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव रक्षा, ऊर्जा और व्यापार से संबंधित महत्वपूर्ण वार्ता के लिए पहुंचे दिल्ली

नई दिल्ली । रूस के प्रथम उप प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव रक्षा, ऊर्जा, व्यापार और अन्य कई द्विपक्षीय मुद्दों पर उच्च स्तरीय चर्चा के लिए गुरुवार तड़के नई दिल्ली पहुंचे। पालम...

फ्यूल संकट के बीच भारत की मदद से भूटान गदगद, पीओएल- एलपीजी आपूर्ति के लिए जताया आभार

थिंपू । पश्चिम एशिया संघर्ष का असर हिमालयी देश भूटान पर भी पड़ा है। सरकार का मानना है कि अब "हालात नियंत्रण से बाहर हो रहे हैं," और यही कारण...

पश्चिम बंगाल में कानून-व्यवस्था हमेशा से बड़ी समस्या रही : दिलीप घोष

खड़गपुर । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा नेता दिलीप घोष ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए।...

admin

Read Previous

कुवैत में भीषण अग्निकांड, इमारत में 40 लोग जलकर मरे, पीएम मोदी ने घटना को बताया दुखद

Read Next

कर्नाटक : कन्नड़ सुपरस्टार दर्शन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com