मुइज्जू के दौरे से भारत-मालदीव संबंधों में सुधार की उम्मीद

नई दिल्ली । मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह को “ऐतिहासिक घटना” बताते हुए शनिवार को कहा कि इसमें शामिल होना उनके लिए “सम्मान की बात” होगी।

मालदीव में भारतीय उच्चायुक्त मुनु महावर ने आज राष्ट्रपति कार्यालय में एक सद्भावना मुलाकात के दौरान मुइज्जू को निमंत्रण पत्र सौंपा।

मालदीव के राष्ट्रपति ने निमंत्रण स्वीकार करते हुए प्रधानमंत्री मोदी के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण के इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में शामिल होना उनके लिए सम्मान की बात होगी।

मुइज्जू के कार्यालय ने आज कहा, “उन्होंने यह भी कहा कि वह प्रधानमंत्री मोदी से साथ मिलकर भारत से नजदीकी संबंध और मजबूत करने की दिशा में काम करने के लिए उत्साहित हैं।”

चीन समर्थक माने जाने वाले मुइज्जू के पिछले साल सत्ता में आने के बाद से भारत और मालदीव के संबंधों में दरार आ गई है। उन्होंने कहा था कि वह देश में भारत के प्रभाव को कम करने पर काम करेंगे। उनके इस दौरे से संबंधों में सुधार की उम्मीद है।

भारत हमेशा से मालदीव के साथ रिश्तों को महत्व देता रहा है। उसने मुइज्जू सरकार को याद दिलाया है कि मालदीव के विकास में सहायता देने वाले देशों में वह प्रमुख रहा है।

रिश्तों में दरार के बावजूद भारत मालदीव को चीनी, गेहूं, चावल, प्याज और अंडों जैसी जरूरी वस्तुओं का निर्यात लगातार कर रहा है। इनके अलावा भारत ने निर्माण सामग्री के रूप में इस्तेमाल होने वाले 10-10 लाख टन स्टोन एग्रीगेट और बालू का निर्यात भी किया है।

मुइज्जू सरकार ने भारत से ऋण भुगतान में छूट की मांग भी की थी जो मालदीव की भारत पर निर्भरता दिखाता है।

इस साल अप्रैल में ईद के मौके पर मालदीव के राष्ट्रपति को बधाई देते हुए पीएम मोदी ने दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक और संस्थागत संबंधों को रेखांकित किया था।

–आईएएनएस

लंबे समय तक नहीं टिक पाएगी ईरान की व्यवस्था: पूर्व अमेरिकी एनएसए

वॉशिंगटन । अमेरिका और ईरान के बीच तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सीजफायर को बढ़ाने का ऐलान किया। इस बीच पूर्व अमेरिकी नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर एचआर मैकमास्टर...

पहलगाम हमले के एक साल: अर्जेंटीना और ऑस्ट्रेलिया ने कहा, ‘किसी भी रूप में आतंक अस्वीकार’

नई दिल्ली । पहलगाम आतंकी हमले को एक साल बीत चुके हैं। पहली बरसी पर भारत में अर्जेंटीना के राजदूत, मारियानो कॉसिनो और ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त फिलिप ग्रीन ने पीड़ितों...

ईरान पर आर्थिक दबाव तेज, हर दिन 50 करोड़ डॉलर का नुकसान : ट्रंप

वाशिंगटन/तेहरान । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान की हालिया संघर्ष का अर्थव्यवस्था पर गंभीर दबाव पड़ रहा है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक छोटे...

इजरायल का 78वां स्वतंत्रता दिवस, भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दी बधाई

नई दिल्ली । विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इजरायल के 78वें स्वतंत्रता दिवस पर वहां की सरकार और जनता को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने दोनों देशों की विशेष रणनीतिक साझेदारी...

ओमान तट के पास कंटेनर जहाज पर फायरिंग, ईरान ने दिया कानून का हवाला

तेहरान/लंदन । ओमान के तट के पास एक कंटेनर जहाज पर कथित फायरिंग और हस्तक्षेप की घटना ने क्षेत्रीय समुद्री सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। ईरान की अर्ध-सरकारी...

पहलगाम आतंकी हमले की बरसी पर ईयू का बयान, ‘हम भारत के साथ, जो हुआ वो भयावह’

नई दिल्ली । पहलगाम आतंकी हमले की बरसी पर यूरोपीय संघ के 27 देशों ने भारत के समर्थन में बयान जारी किया। जघन्य हमले की कड़े शब्दों में निंदा की...

पश्चिम एशिया संकट का हल बातचीत से ही, यूएन चार्टर का पालन जरूरी: अर्जेंटीना के राजदूत कॉसिनो

नई दिल्ली । भारत में अर्जेंटीना के राजदूत मारियानो आगस्टिन कॉसिनो ने पश्चिम एशिया तनाव के समाधान का रास्ता शांति वार्ता के जरिए बताया। इसके साथ ही पहलगाम हमले की...

अमेरिकी चेतावनी के बावजूद हमारा ‘सिली सिटी’ होर्मुज पार कर, सुरक्षित लौटा: ईरान

तेहरान । ईरान ने दावा किया है कि अमेरिकी नाकेबंदी और चेतावनियों को नजरअंदाज करते हुए उनका तेल टैंकर 'सिली सिटी' स्वदेश लौट आया है। विभिन्न स्थानीय मीडिया एजेंसियों ने...

50 दिन बाद ईरान में फिर शुरू होंगी घरेलू उड़ानें

तेहरान । ईरान में 50 दिन बाद घरेलू उड़ान सेवाएं फिर शुरू होंगी। 28 फरवरी को यूएस-इजरायल के संयुक्त एयर स्ट्राइक के बाद से ही पाबंदियां लागू थीं। संघर्ष के...

अमेरिका-ईरान तनाव बढ़ने से वैश्विक तेल कीमतों पर असर

वॉशिंगटन । वैश्विक तेल कीमतों में सोमवार को तेज उछाल आया। ऐसा तब देखा गया जब अमेरिका ने एक ईरानी कार्गो जहाज को कब्जे में ले लिया। इससे तनाव बढ़ने...

ईरान ने कहा, हमारे वाणिज्यिक जहाज पर अमेरिकी गोलीबारी का जल्द जवाब देंगे

तेहरान । मीडिया रिपोर्टों के अनुसार ईरान के शीर्ष संयुक्त सैन्य कमान ने सोमवार को कहा कि अमेरिकी सेना द्वारा किए गए “सशस्त्र समुद्री डकैती” के खिलाफ ईरान जल्द ही...

अमेरिका से व्यापारिक तनाव के बीच कनाडा के प्रधानमंत्री ने आर्थिक विविधीकरण पर दिया जोर

ओटावा । कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने कहा कि अमेरिका के साथ करीबी संबंधों पर आधारित कनाडा की पूर्व ताकतें अब “कमज़ोरियां” बन गई हैं, जिन्हें वैश्विक व्यापार के...

admin

Read Previous

राहुल गांधी को नेता प्रतिपक्ष बनाने पर सीडब्ल्यूसी में प्रस्ताव पास, जल्द लिया जाएगा फैसला

Read Next

पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने दिल्ली पहुंची शेख हसीना

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com