‘किताबी कीड़ा’ हैं रश्मिका मंदाना, कहा- एक बार पढ़ना शुरू करती हूं, तो पीछे मुड़कर नहीं देखती

मुंबई । साउथ फिल्म की जानी मानी एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना लाखों दिलों पर राज करती हैं। उन्हें नेशनल क्रश भी कहा जाता है। वह अब हिंदी सिनेमा में भी अपना पैर जमा चुकी हैं। एक्टिंग करने के साथ-साथ उन्हें किताबें पढ़ने का काफी शौक है।

रश्मिका ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर बेस्ट सेलिंग लेखिका एना हुआंग की किताब ‘किंग ऑफ रॉथ’ की फोटो शेयर की। उन्होंने बताया कि वह अपनी सातवीं किताब पढ़ रही हैं।

रश्मिका ने लिखा, “एक बार जब आप पढ़ना शुरू कर देते हैं तो पीछे मुड़कर नहीं देखते… अब मैं अपनी सातवीं किताब पढ़ने जा रही हूं। बहुत रोमांचक है।”

वर्कफ्रंट की बात करें तो रश्मिका अल्लू अर्जुन स्टारर ‘पुष्पा: द रूल’ को लेकर छाई हुई हैं। इस फिल्म को सुकुमार ने डायरेक्ट किया है। हाल ही में, फिल्म का दूसरा ट्रैक ‘सूसेकी’ रिलीज किया गया।

‘सूसेकी’ सॉन्ग को राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता संगीत निर्देशक देवी श्री प्रसाद ने कंपोज किया और श्रेया घोषाल ने गाया है।

‘पुष्पा: द रूल’ 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में फहाद फासिल भी अहम किरदार में है।

‘पुष्पा: द रूल’ के अलावा, रश्मिका के पास फिल्म मेकर राहुल रविंद्रन की ‘द गर्लफ्रेंड’ है। फिल्म का टीजर हाल ही में मलयालम सहित 5 भाषाओं में जारी किया गया।

रश्मिका लक्ष्मण उटेकर की ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म ‘छावा’ में भी नजर आएंगी। वह पहली बार विक्की कौशल के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगी। यह छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, रश्मिका साजिद नाडियाडवाला के बैनर तले बन रही सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ में लीड एक्ट्रेस होंगी। मेकर्स ने रश्मिका की एंट्री को कंफर्म करते हुए ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया और लिखा, ”सिकंदर’ में सलमान खान के अपोजिट स्टार के तौर पर फैबुलस रश्मिका मंदाना का स्वागत है! ईद 2025 पर इन दोनों का मैजिक स्क्रीन पर होगा, इसे दिखने के लिए इंतजार करना बेहद मुश्किल है।”

–आईएएनएस

परमिश वर्मा का नया पार्टी एंथम ‘नाची जावे’ रिलीज, पैराडॉक्स के साथ जोड़ी ने बढ़ाई म्यूजिक की एनर्जी

मुंबई । पंजाबी सिंगर और अभिनेता परमिश वर्मा ने अपने नए पार्टी एंथम 'नाची जावे' को लेकर खुलकर बात की। इस गाने में उनके साथ रैपर और कलाकार पैराडॉक्स की...

‘जन नायकन’ की रिलीज पर टिकी ‘मिस्टर भारत’ की किस्मत, 24 जुलाई को सिनेमाघरों में आने की तैयारी

चेन्नई । निर्देशक निरंजन की आगामी फिल्म 'मिस्टर भारत' को लेकर नया अपडेट सामने आया है। अभिनेता भारत की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म को अब 24 जुलाई को सिनेमाघरों...

‘द अलायंस’: सोहेल खान के गले लगकर फूट-फूटकर रोईं नीति टेलर, बोलीं- ‘जिंदगी ने बहुत ठुकराया है’

मुंबई । रियलिटी शो 'द अलायंस' में अभिनेत्री नीति टेलर उस समय इमोशनल हो गईं, जब अभिनेता सोहेल खान ने उन्हें नॉमिनेट कर दिया। नॉमिनेशन के बाद नीति अपने आंसू...

इंडियन आइडल में 22 वर्ष बाद लौटे अभिजीत सावंत और अमित सना, सीजन-1 की यादें की ताजा

मुंबई । म्यूजिक रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' के खास 75वें एपिसोड यानी 'डायमंड जुबली स्पेशल' का जश्न मनाया गया। इस मौके पर सीजन 1 के अभिजीत सावंत और अमित साना...

‘शूट से ज्यादा एक मजेदार रीयूनियन जैसा,’ रवीना टंडन ने शेयर किया ‘वेलकम टू द जंगल’ का अनुभव

मुंबई । बॉलीवुड स्टार रवीना टंडन ने अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में अपने पुराने दोस्तों और को-स्टार्स अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी के...

गौरी के साथ आमिर खान के विवाह पर सोमी अली की प्रतिक्रिया, बोलीं- खुशी चुनने में कभी देर नहीं होती

मुंबई । गौरी स्प्रैट के साथ अभिनेता आमिर खान 5 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उनकी इस शादी को लेकर अब अभिनेत्री सोमी अली की...

‘एक चतुर नार’ ने ताजा कर दीं बचपन की यादें, किशोर कुमार के बेटे ने सुनाया वो किस्सा

मुंबई । भारतीय सिनेमा के महान गायक किशोर कुमार के गाने आज की पीढ़ी के बीच भी काफी लोकप्रिय है। हाल ही में उनके बेटे सुमित कुमार ने अपने पिता...

यादों में सरोज खान: संघर्षों से शुरू हुआ सफर, ऐसे बनीं बॉलीवुड की ‘मदर ऑफ कोरियोग्राफी’

नई दिल्ली । सरोज खान भारतीय सिनेमा की उन चुनिंदा कोरियोग्राफरों में से थीं, जिन्होंने अपने दम पर बॉलीवुड में एक अलग पहचान बनाई। उनका जीवन संघर्षों से भरा रहा,...

भारती सिंह : छोटी उम्र में उठा पिता का साया, बेटी हुनर के दम पर बनी ‘कॉमेडी क्वीन’

मुंबई । भारतीय मनोरंजन जगत की सबसे मशहूर और सफल हास्य कलाकारों में से एक, जिन्हें 'कॉमेडी क्वीन' के नाम से भी जाना जाता है, भारती सिंह एक लोकप्रिय स्टैंड-अप...

‘वेलकम टू द जंगल की सफलता में आपका आशीर्वाद भी शामिल’, अक्षय कुमार ने फरीदा जलाल और किरण कुमार का जताया आभार

मुंबई । बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म को रिलीज के बाद...

प्रख्यात रचनाकार प्रसून जोशी को मिलेगा पहला ‘एनबीटी भूषण सम्मान’

नई दिल्ली । नवभारत टाइम्स (एनबीटी) दिल्ली अपने वार्षिक आयोजन एनबीटी उत्सव 2026' में एक नई परंपरा की शुरुआत करते हुए पहली बार 'एनबीटी भूषण सम्मान' प्रदान करेगा। इस प्रतिष्ठित...

रवि किशन ने शो ‘अलायंस’ को कहा अलविदा, बोले- ‘ड्यूटी पूरी हुई, अब गोरखपुर लौट रहा हूं’

मुंबई । रियलिटी शो 'अलायंस' से अभिनेता और राजनेता रवि किशन की विदाई के बाद सेट पर भावुक माहौल बन गया। उनके जाते ही कई कंटेस्टेंट्स की आंखें नम हो...

admin

Read Previous

दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस का नेतृत्व करेंगे जैक्स कैलिस

Read Next

मध्य प्रदेश में युवक कांग्रेस की 230 विधानसभा स्तर की इकाइयां भंग

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com