मध्य प्रदेश की सभी 29 सीटें ऐतिहासिक बहुमत से जीतेगी भाजपा : वीडी शर्मा

भोपाल । भाजपा की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि लोकसभा चुनाव में राज्य की सभी 29 सीटों पर भाजपा ऐतिहासिक जीत हासिल करेगी।

प्रदेश भाजपा कार्यालय में संवाददाताओं से चर्चा करते हुए वीडी शर्मा ने कहा कि भारत की जनता ने सबसे लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जीत का आशीर्वाद दिया है। जहां तक बात मध्य प्रदेश की है तो राज्य की सभी 29 लोकसभा सीटों पर भाजपा को ऐतिहासिक जीत मिलेगी।

उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता ने जिस तरह का आशीर्वाद दिया था, उसी तरह का आशीर्वाद लोकसभा चुनाव में भी मिलेगा। विधानसभा चुनाव ‘मध्य प्रदेश के मन में मोदी’ और ‘मोदी के मन में मध्य प्रदेश’ को लेकर लड़ा गया था और जनता का भरपूर साथ मिला था। लोकसभा चुनाव में भी प्रदेश में ऐतिहासिक जीत मिलेगी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इस चुनाव को टीम भावना से पार्टी ने लड़ा और जो प्रचार अभियान चलाया, उसी के आधार पर सभी 29 सीटों पर भाजपा ऐतिहासिक बहुमत से जीतेगी। मध्य प्रदेश में मिलने वाली जीत राजनीतिक विशेषज्ञों, विश्लेषण करने वालों के लिए शोध का विषय होगी। पिछले लोकसभा चुनाव में राज्य में 58 प्रतिशत वोट मिला था। इस बार 4 जून के बाद नतीजे में जो विश्लेषण करेंगे, उसमें 10 प्रतिशत वोट प्रतिशत बढ़ाने में सफल होंगे, राज्य में भाजपा को 68 प्रतिशत वोट मिलेगा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि छह देश के विभिन्न राजनीतिक प्रतिनिधियों ने राज्य के बूथ प्रबंधन के कार्यक्रम को करीब से देखा। इस प्रयास की सराहना करते उन्होंने कहा कि अपने देश में भी इस प्रबंधन को अपनाने का प्रयास करेंगे।

–आईएएनएस

‘अजनबी नहीं, अपने हैं खतरा’, बांग्लादेश में बच्चों के खिलाफ बढ़ी हिंसा, 10 में से 9 मामलों में आरोपी परिचित

ढाका । एक रिपोर्ट में बताया गया है कि बांग्लादेश में बच्चों के लिए खतरे बहुत ज्यादा बढ़ रहे हैं, जो पड़ोसियों, रिश्तेदारों, टीचरों और करीबी व्यक्ति जैसे जाने-पहचाने लोगों...

भारत की अर्थव्यवस्था में मजबूती बरकरार, लेकिन वैश्विक चुनौतियों के बीच सतर्क रहने की जरूरत: वित्त मंत्रालय

नई दिल्ली । वित्त मंत्रालय ने शनिवार को जारी अपनी 'मंथली इकोनॉमिक रिव्यू' में कहा कि मई में भारत की व्यापक आर्थिक (मैक्रोइकोनॉमिक) स्थिति सतर्क लेकिन मजबूत बनी हुई है।...

अमेरिकी न्यायाधीश ने कैनेडी सेंटर से ट्रंप का नाम हटाने का दिया आदेश

वाशिंगटन । एक अमेरिकी जिला न्यायाधीश ने फैसला सुनाया कि जॉन एफ. कैनेडी सेंटर फॉर द परफॉर्मिंग आर्ट्स में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का नाम जोड़ना गैरकानूनी था। इसके साथ...

ट्रंप की बेटी टिफनी और दामाद माइकल बुलोस ने आगरा में ताजमहल का किया दीदार

आगरा । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी और उनके पति शनिवार को आगरा पहुंचे। उन्होंने यहां विश्व धरोहर सूची में शामिल ताजमहल की दीदार किया। दंपति निजी...

प्योंगयांग एक चुनौती, दक्षिण कोरिया बढ़ाएगा अपनी रक्षा क्षमता: मंत्री आह्न ग्यु-बैक

सिंगापुर । सिंगापुर में आयोजित शांगरी-ला डायलॉग में साउथ कोरिया ने नॉर्थ कोरिया से मिलने वाली चुनौती को चिंताजनक बताया। रक्षा मंत्री आह्न ग्यु-बैक ने शनिवार को कहा कि बदलते...

कनाडा दौरे के बाद पीयूष गोयल का बयान: भारत-कनाडा संबंधों में आई नई गति

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को अपने कनाडा दौरे की प्रमुख झलकियां साझा करते हुए कहा कि इस यात्रा ने भारत और कनाडा...

पीएम सूर्य घर स्कीम: भारत में रूपटॉप सोलर से जुड़े 40 लाख घर

नई दिल्ली । भारत में 'पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना' के तहत रूपटॉप सोलर से जुड़े घरों की संख्या 40 लाख हो गई है। यह जानकारी केंद्रीय पेट्रोलियम और...

पूर्व पीएम शेख हसीना ने अवामी लीग नेताओं की मौत को बताया सुनियोजित हत्या, जांच की मांग

ढाका । बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने देश भर में कई अवामी लीग नेताओं और कार्यकर्ताओं की मौत पर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने मौजूदा बांग्लादेश नेशनल पार्टी...

ईरान के तेल व्यापार पर अमेरिका का बड़ा प्रतिबंध, कई कंपनियां और जहाज निशाने पर

वाशिंगटन । अमेरिका ने ईरान के तेल और पेट्रोकेमिकल व्यापार पर एक बड़ा नया कदम उठाते हुए कई कंपनियों, व्यक्तियों और जहाजों पर प्रतिबंध लगाए हैं। अमेरिका का आरोप है...

शांगरी-ला डायलॉग में भारत की सक्रिय भागीदारी, वैश्विक सुरक्षा पर हुई चर्चा

सिंगापुर । रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को सिंगापुर में हुए शांगरी-ला डायलॉग के दौरान नॉर्थ अटलांटिक ट्रीटी ऑर्गनाइजेशन (नाटो) की मिलिट्री कमेटी के चेयरमैन एडमिरल ज्यूसेपे कैवो...

रिपब्लिकन सांसद ने पाकिस्तान की मध्यस्थता पर उठाए सवाल

वाशिंगटन । पाकिस्तान खुद को शांति दूत के तौर पर स्थापित करने में जुटा है। अमेरिका-ईरान के बीच मध्यस्थ की जिम्मेदारी उठा रहा है। इस बीच अमेरिकी सांसद लिंडसे ग्राहम...

ट्रंप के खास प्रतिनिधि सर्जियो गोर भारत-अमेरिका साझेदारी की अहम कड़ी, द्विपक्षीय रिश्तों को दी रफ्तार

वॉशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत में खास प्रतिनिधि राजदूत सर्जियो गोर ने बहुत कम समय में भारत-अमेरिका रिश्तों को नई रफ्तार देने में अहम भूमिका निभाई...

admin

Read Previous

एआर रहमान ने कहा, भारत में संगीतकारों को आगे बढ़ने का मिलता है अवसर

Read Next

केरल के सभी स्‍कूलों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के गुर सीखेंगे बच्चे

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com