मैं जेल जाने के लिए पूरी तरह से तैयार हूं : अरविंद केजरीवाल

नई दिल्ली । दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोर्ट से अपनी जमानत अवधि एक सप्ताह बढ़ाने की अपील की थी। सुप्रीम कोर्ट में केजरीवाल की यह याचिका मंजूर नहीं हुई है। इसके बाद अब गुरुवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि वह 2 जून को जेल जाने के लिए तैयार हैं।

उनका कहना है कि मैं जेल जाने के लिए पूरी तरह से तैयार हूं। देश को बचाने के लिए भगत सिंह फांसी पर चढ़े थे, अगर देश को बचाने के लिए मुझे बार-बार जेल जाना पड़े तो मैं इसके लिए तैयार हूं। केजरीवाल का कहना है कि उन्हें गर्व है कि वह अपने देश को बचाने के लिए जेल जा रहे हैं।

गौरतलब है कि दिल्ली आबकारी नीति मामले में अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया था। अदालत ने उन्हें लोकसभा चुनाव में प्रचार करने के लिए जमानत दी थी। 1 जून को लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण का मतदान है। इसके उपरांत अरविंद केजरीवाल को जेल में सरेंडर करना है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने निचली अदालत में अपनी नियमित जमानत की अर्जी भी लगाई है।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का कहना है कि इनके पास मेरे खिलाफ एक भी सबूत नहीं है। यह कह रहे हैं कि केजरीवाल भ्रष्ट है। लोगों का कहना है कि अगर केजरीवाल भ्रष्ट है तो फिर दुनिया में कोई भी ईमानदार व्यक्ति नहीं है। इन लोगों के पास मेरे खिलाफ कोई सबूत नहीं है।

केजरीवाल ने कहा कि ये कहते हैं कि 100 करोड़ रुपए की चोरी हुई है। इन्होंने 500 जगह रेड मारी, एक रुपया तक नहीं मिला तो फिर 100 करोड़ रूपया कहां है। खुद प्रधानमंत्री ने कहा है कि कोई रिकवरी नहीं हुई है और वह इसलिए क्योंकि केजरीवाल एक अनुभवी चोर है। जब मेरे खिलाफ कोई सबूत ही नहीं है तो फिर मुझे गिरफ्तार क्यों किया गया है।

केजरीवाल का कहना है कि उन्हें गिरफ्तार इसलिए किया गया है क्योंकि वे जो काम कर रहे हैं, वह काम मोदी जी नहीं कर सकते। मैंने शानदार स्कूल बनवा दिए, दिल्ली और पंजाब में बिजली फ्री करवा दी, मोहल्ला क्लीनिक बनवाए। इसके साथ ही केजरीवाल ने कहा कि आज इनकी तानाशाही के खिलाफ सबसे बुलंद आवाज हम ही उठा रहे हैं।

–आईएएनएस

केंद्रीय बजट समानता और विकास को नई गति प्रदान करेगा: सुनील जाखड़

चंडीगढ़ । पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने सोमवार को केंद्रीय बजट को गुरु रविदास महाराज के समतावादी दर्शन से प्रेरित बताया। उन्होंने कहा कि यह एक ठोस कदम है...

सामाजिक न्याय को लागू करने के लिए ग्राउंड रियलिटी बिल्कुल अलग है: रामगोपाल यादव

नई दिल्ली । राज्यसभा सांसद रामगोपाल यादव ने सोमवार को सदन में सरकार की विभिन्न कल्याणकारी परियोजनाओं का जिक्र किया। वह राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के तहत चर्चा...

फॉर्म-7 के जरिये वोट कटवाने का महाघोटाला, न्यायालय संज्ञान ले: अखिलेश यादव

लखनऊ । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मतदाता सूची में कथित गड़बड़ी को लेकर सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए न्यायालय से संज्ञान लेने की मांग की...

नीट छात्रा की मौत: सीबीआई को मामला सौंपे जाने के बाद हाईकोर्ट ने पिता की याचिका खारिज की

पटना । पटना हाईकोर्ट ने सोमवार को पटना के एक गर्ल्स हॉस्टल में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत नीट परीक्षार्थी के पिता द्वारा दायर एक आपराधिक याचिका पर सुनवाई की और...

बजट 2026-27 में ‘तात्कालिक राहत’ से हटकर ‘लंबी अवधि की सोच’ पर जोर: रिपोर्ट

नई दिल्ली । केंद्रीय बजट 2026–27 में सरकार ने 'लंबी अवधि की सोच' को प्राथमिकता दी है। इसके लिए पूंजीगत खर्च (कैपेक्स) बढ़ाया गया है और खर्च के तरीके में...

वहां एक बॉर्डर था, बॉर्डर पर किसी देश की सेनाएं थीं : राहुल गांधी

नई दिल्ली । लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने स्पीकर ओम बिरला के सदन में सिर्फ असली सोर्स का हवाला देने के फैसले को बार-बार मानने से इनकार...

भारतीय शेयर बाजार बड़ी तेजी के साथ बंद, सेंसेक्स 943.52 अंक उछला

मुंबई । भारतीय शेयर बाजार सोमवार के कारोबारी सत्र में बड़ी तेजी के साथ बंद हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 943.52 अंक या 1.17 प्रतिशत की तेजी के साथ...

पश्चिम बंगाल : विपक्ष के नेता ने केंद्रीय बजट की तारीफ की, कहा- राज्य को वंचित नहीं किया गया

कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता (एलओपी) सुवेंदु अधिकारी ने रविवार को 2026-27 के केंद्रीय बजट की तारीफ करते हुए कहा कि इसमें राज्य के लिए बहुत...

सीएम ममता बनर्जी ने सुप्रीम कोर्ट में एसआईआर के खिलाफ दायर की याचिका, ईसी और सीईओ को बनाया पक्षकार

कोलकाता । पश्चिम बंगाल में एसआईआर को लेकर जमकर राजनीति हो रही है। एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कई आरोप लगा चुकी हैं और मुख्य चुनाव आयुक्त...

केंद्रीय बजट जन-केंद्रित, पर्यटन, रोजगार, स्वास्थ्य व शिक्षा पर फोकस सराहनीय: त्रिपुरा के पर्यटन मंत्री

अगरतला । त्रिपुरा के पर्यटन मंत्री सुशांत चौधरी ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में पेश किए गए केंद्रीय बजट 2026–27 का स्वागत करते हुए इसे “जन-केंद्रित और...

बजट पर कानपुर के उद्यमियों की राय: एमएसएमई पर फोकस सराहनीय, कुछ राहत की कमी भी खली

कानपुर । उत्तर प्रदेश के कानपुर में उद्यमियों ने केंद्र सरकार की तरफ से पेश बजट की तारीफ की। उन्होंने इसे एक अच्छा और दीर्घकालिक बजट बताया। उद्यमियों ने समाचार...

बजट विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने वाला ऐतिहासिक दस्तावेज: नायब सिंह सैनी

चंडीगढ़ । हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को कहा कि केंद्रीय बजट एक दूरदर्शी और ऐतिहासिक दस्तावेज है, जो विकसित भारत के संकल्प को पूरा करेगा। कल्याणकारी...

admin

Read Previous

काशी पहुंचे अमित शाह, बाबा विश्वनाथ की भक्ति में डूबे

Read Next

कश्मीर में इस साल आ सकते हैं रिकॉर्ड पर्यटक

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com