स्टार्टअप इकोसिस्टम को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों को संस्थापकों ने सराहा

नई दिल्ली । भारत में स्टार्टअप इकोसिस्टम तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसकी वजह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से लॉन्च की गई कई योजनाएं हैं, जिनमें ‘स्टार्टअप इंडिया’, बजटीय सुधार और अनुकूल नीतियां शामिल हैं। ये बातें सोमवार को स्टार्टअप के संस्थापकों की ओर से कही गई।

प्रधानमंत्री मोदी ने हाल ही में एनडीटीवी को दिए गए इंटरव्यू में कहा था कि देश में 1.5 लाख से ज्यादा स्टार्टअप और 100 से ज्यादा यूनिकॉर्न हैं, जो कि लाखों युवाओं को रोजगार दे रहे हैं।

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए संस्थापकों ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में सरकार द्वारा नीतियों को आसान बनाने और टैक्स में छूट दिए जाने के कारण व्यापार करने के लिए सकारात्मक माहौल बना है।

पुणे स्थित एनर्जी-टेक स्टार्टअप एरेन्क के सीईओ, वीजी अनिल ने आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा कि सरकार की ओर से अनुकूल नीतियां बनाने के कारण विदेशी निवेश में इजाफा हुआ है। इससे इलेक्ट्रिक वाहनों और सोलर बैटरी जैसे क्षेत्रों में स्टार्टअप खोलना आसान हुआ है।

इंडस्ट्री के जानकारों का कहना है कि भारतीय स्टार्टअप इकोसिस्टम की कुल वैल्यू करीब 450 अरब डॉलर है।

इंटरफेस वेंचर्स के संस्थापक, करण देसाई ने कहा कि भारत में स्टार्टअप इकोसिस्टम बढ़ने की कई वजहें हैं, जिसमें सरकार की अनुकूल नीतियां, उद्यमियों को प्रोत्साहित करना और अन्य चीजें शामिल हैं।

दिल्ली स्थित एचआर टेक स्टार्टअप अनस्टॉप के संस्थापक और सीईओ, अंकित अग्रवाल ने कहा कि सरकार की ओर से 217 इन्क्यूबेशन सेंटर्स खोले गए हैं और इनकी ओर से 841 करोड़ फंड्स को मंजूरी दी गई है।

–आईएएनएस

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार के लिए ‘साहसी बने रहें : मैकी सैल

संयुक्त राष्ट्र । संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में सुधार की दिशा में “हमें साहसी बने रहना होगा”, यह बात संयुक्त राष्ट्र महासचिव पद के उम्मीदवार मैकी सैल ने कही।...

अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि ग्रीर ने भारत को बताया ‘कठिन बाजार’

वाशिंगटन । अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि जेमिसन ग्रीर ने प्रतिनिधियों से कहा कि भारत अभी भी अमेरिका के लिए व्यापार के लिहाज से सबसे कठिन बाजारों में से एक है।...

कीमतों में बढ़ोतरी की आशंका के बीच अमेरिका ने रूसी तेल पर छूट का बचाव किया

वाशिंगटन । अमेरिका के ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने रूस के तेल पर लगाए गए प्रतिबंधों में दी गई अस्थायी छूट का बचाव किया। उन्होंने कहा कि इस फैसले से...

लेबनान में इजरायली हमले में एक और शांति सैनिक की मौत, यूएन महासचिव गुटेरेस ने जताया दुख

संयुक्त राष्ट्र । लेबनान में इजरायली हमले में एक फ्रांसीसी सैनिक की मौत हो गई। संयुक्त राष्ट्र ने इजरायली हमले में मारे गए फ्रांसीसी सैनिकों को लेकर चिंता जाहिर की...

अमेरिकी विदेश विभाग ने एयरस्पेस फिर से खुलने के बाद अमेरिकियों को ईरान छोड़ने की दी सलाह

वाशिंगटन । अमेरिकी विदेश विभाग ने ईरान में मौजूद अमेरिकी नागरिकों से देश छोड़ने की अपील की है, क्योंकि मध्य पूर्वी देश ने आंशिक रूप से अपना हवाई क्षेत्र (एयरस्पेस)...

इजरायली हमले में लेबनानी पत्रकार की मौत पर भड़के पीएम नवाफ, बोले-इजरायल के लिए अब यह आम हो गया है

बेरूत । लेबनान की नेशनल न्यूज एजेंसी (एनएनए) ने बताया कि दक्षिणी लेबनान में इजरायली हमलों में एक पत्रकार समेत पांच लोग मारे गए। इजरायल और लेबनान के बीच 10...

सिबी जॉर्ज ने एंटोनियो गुटेरेस से की मुलाकात, बहुपक्षवाद में भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया

नई दिल्ली । भारत के विदेश सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज ने संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस से मुलाकात की। उन्होंने बहुपक्षवाद के लिए भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया और...

लंबे समय तक नहीं टिक पाएगी ईरान की व्यवस्था: पूर्व अमेरिकी एनएसए

वॉशिंगटन । अमेरिका और ईरान के बीच तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सीजफायर को बढ़ाने का ऐलान किया। इस बीच पूर्व अमेरिकी नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर एचआर मैकमास्टर...

पहलगाम हमले के एक साल: अर्जेंटीना और ऑस्ट्रेलिया ने कहा, ‘किसी भी रूप में आतंक अस्वीकार’

नई दिल्ली । पहलगाम आतंकी हमले को एक साल बीत चुके हैं। पहली बरसी पर भारत में अर्जेंटीना के राजदूत, मारियानो कॉसिनो और ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त फिलिप ग्रीन ने पीड़ितों...

ईरान पर आर्थिक दबाव तेज, हर दिन 50 करोड़ डॉलर का नुकसान : ट्रंप

वाशिंगटन/तेहरान । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान की हालिया संघर्ष का अर्थव्यवस्था पर गंभीर दबाव पड़ रहा है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक छोटे...

इजरायल का 78वां स्वतंत्रता दिवस, भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दी बधाई

नई दिल्ली । विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इजरायल के 78वें स्वतंत्रता दिवस पर वहां की सरकार और जनता को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने दोनों देशों की विशेष रणनीतिक साझेदारी...

ओमान तट के पास कंटेनर जहाज पर फायरिंग, ईरान ने दिया कानून का हवाला

तेहरान/लंदन । ओमान के तट के पास एक कंटेनर जहाज पर कथित फायरिंग और हस्तक्षेप की घटना ने क्षेत्रीय समुद्री सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। ईरान की अर्ध-सरकारी...

admin

Read Previous

केजरीवाल को जान से मारने के ‘आप’ के आरोपों पर बीजेपी का पलटवार

Read Next

नेपाल के पीएम पुष्प कमल दहल ने चौथी बार जीता विश्वास मत, 157 सदस्यों का मिला साथ

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com