झारखंड में 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, 90.39 फीसदी परीक्षार्थी उत्तीर्ण

रांची । झारखंड में 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। परीक्षा में कुल 90.39 फीसदी परीक्षार्थी उत्तीर्ण घोषित किए गए हैं। झारखंड एकेडमिक काउंसिल के ऑफिस में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में चेयरमैन अनिल महतो ने रिजल्ट जारी किया।

परीक्षा के परिणाम झारखंड एकेडमिक काउंसिल की वेबसाइट जेएसी डॉट झारखंड डॉट जीओवी डॉट इन और जेएसी रिजल्ट्स डॉट कॉम पर जारी किए गए हैं, लेकिन इसके पहले हेवी ट्रैफिक के कारण वेबसाइट क्रैश कर गई।

इस वर्ष राज्य में कुल 4 लाख 21 हजार 678 छात्र-छात्राएं एकेडमिक काउंसिल की इस परीक्षा में शामिल हुए थे। इस लिंक पर जाकर रोल कोड एवं रोल नंबर डालकर रिजल्ट चेक किया जा सकता है। परीक्षार्थी अपनी मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकते हैं।

काउंसिल ने कहा है कि जब तक उन्हें स्कूल से मार्कशीट नहीं मिलती, तब तक जैक वेबसाइट से डाउनलोड की गई मार्कशीट ही मान्य होगी। परीक्षार्थी 10वीं का रिजल्ट एसएमएस सेवा का उपयोग कर भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके लिए उन्हें अंग्रेजी में जेएच10 लिखकर अपना रोल नंबर लिखना होगा। इस मैसेज को 567675 पर भेजने के बाद रिजल्ट मोबाइल पर आ जाएगा।

इस बार जैक की मैट्रिक परीक्षा छह फरवरी से लेकर 26 फरवरी तक आयोजित हुई थी। इसके लिए राज्यभर में 1238 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।

जैक के चेयरमैन अनिल महतो ने कहा कि इस बार हम लोगों ने पिछले साल की तुलना में 20 दिन पहले रिजल्ट जारी किया है। उन्होंने कहा कि 12वीं का रिजल्ट भी जल्द जारी कर दिया जाएगा।

–आईएएनएस

‘हां, हम पत्नी के पैर छूते हैं’, लोकसभा में रवि किशन ने विपक्षियों को दी खास सलाह

नई दिल्ली । लोकसभा में महिला आरक्षण पर चर्चा में भाग लेते हुए शुक्रवार को भाजपा सांसद रवि किशन ने अपने अंदाज में कहा कि 'हां हम पत्नी के पैर...

गौतम अदाणी बने एशिया के सबसे अमीर शख्स, मुकेश अंबानी को छोड़ा पीछे

नई दिल्ली । देश के जाने-माने अरबपति उद्योगपति और अदाणी ग्रुप चेयरमैन गौतम अदाणी अब एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। उन्होंने मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ दिया...

परिसीमन: भारत ने आंतरिक मामलों में दखल देने की पाकिस्तान की कोशिशों को किया खारिज

नई दिल्ली । विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को भारत में चल रही परिसीमन प्रक्रिया को लेकर पाकिस्तान की ओर से दिए गए बयान को सख्ती से खारिज कर दिया। इस्लामाबाद...

बिहार: भ्रष्टाचार मामलों में 13 आरोपियों ने अदालत में किया सरेंडर

पटना । भ्रष्टाचार के खिलाफ बिहार की विजिलेंस इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो ने कार्रवाई तेज कर दी है। इस बीच राज्य भर में अलग-अलग भ्रष्टाचार मामलों में फरार चल रहे 13 आरोपियों...

विजय ने टीवीके का घोषणापत्र किया जारी, कल्याणकारी योजनाओं और 1.5 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था का लक्ष्य रखा

चेन्नई । अभिनेता से राजनेता बने विजय ने गुरुवार की शाम तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पार्टी तमिलगा वेट्री कजगम (टीवीके) का घोषणापत्र जारी किया। इसमें व्यापक कल्याणकारी योजनाओं,...

बिहार: राजद विधायक ओसामा शहाब पर जमीन कब्जाने की कोशिश करने का लगा आरोप, एफआईआर दर्ज

पटना । बिहार के सिवान जिले के रघुनाथपुर से राजद विधायक ओसामा शहाब पर एक जमीन हथियाने और निर्माण कार्य में व्यवधान डालने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई गई...

संसद के विशेष सत्र में आशा भोसले को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि, याद किया गया सिनेमा में अभूतपूर्व योगदान

मुंबई । हिंदी सिनेमा की दिग्गज सिंगर आशा भोसले ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है लेकिन अपने गानों के जरिए हमेशा दर्शकों के दिलों में जीवित रहेंगी। इसी...

लोकसभा में महिलाओं के लिए आरक्षण विधेयक पेश, सांसदों में हुई तीखी बहस

नई दिल्ली । केंद्र सरकार ने गुरुवार को लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पेश किया, जो संसद के विशेष सत्र के दौरान एक महत्वपूर्ण विधायी कदम है। केंद्रीय विधि व...

झारखंड : गिरिडीह में तीन ट्रकों की भीषण भिड़ंत के बाद लगी आग, 2 की मौत

गिरिडीह । झारखंड के गिरिडीह जिले के डुमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत कुलगो टोल प्लाजा के पास गुरुवार सुबह एक हृदयविदारक सड़क हादसे में दो लोगों की जिंदा जलकर मौत हो...

ट्रंप के ‘वर्किंग फैमिलीज टैक्स कट्स’ से लाखों अमेरिकियों को राहत, बढ़ी लोगों की आय: व्हाइट हाउस

वॉशिंगटन । राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के “वर्किंग फैमिलीज टैक्स कट्स” ने लाखों अमेरिकियों को बड़ी राहत दी है और रिकॉर्ड स्तर पर टैक्स रिफंड प्रदान किए हैं। व्हाइट हाउस के...

सबरीमाला समीक्षा: करोड़ों लोगों की आस्था को ‘गलत’ ठहराना अदालत के लिए सबसे कठिन काम: सुप्रीम कोर्ट

इस्लामाबाद । हाल ही में इस्लामाबाद में हुई अमेरिका और ईरान के बीच वार्ता से अपेक्षित परिणाम नहीं निकल सके, लेकिन फारस की खाड़ी में स्थायी और न्यायपूर्ण शांति के...

बिहार अवैध हथियार तस्करी मामले में एनआईए ने 6वें मुख्य आरोपी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की

नई दिल्‍ली । 2024 के बिहार अवैध हथियार तस्करी मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बुधवार को मुजफ्फरपुर के रहने वाले कुंदन कुमार उर्फ ​​कुंदन भगत के खिलाफ आरोप...

admin

Read Previous

रूसी टीयू-22एम3 सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त, चालक दल के एक सदस्य की मौत

Read Next

बिहार में विदाई से पहले दुल्हन ने किया मतदान

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com