पीएम मोदी के स्मार्ट विजन का नतीजा, दुनिया में तीसरे नंबर पर भारत का ‘स्टार्टअप इकोसिस्टम’

नई दिल्ली । भारत में 2014 के बाद से स्टार्टअप की संख्या में बेतहाशा वृद्धि हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की स्किल इंडिया और स्टार्टअप इंडिया मुहिम ने इसके लिए देश के उद्यमशील युवाओं को प्रेरित किया है। आंकड़ों की मानें तो इन सालों में देश में स्टार्टअप की संख्या 300 से बढ़कर 1 लाख से ज्यादा हो गई है। वहीं, इन स्टार्टअप को शुरू करने वालों में महिलाओं की संख्या भी काफी ज्यादा है।

एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि 2021-2022 में 172 अरब डॉलर से बढ़कर देश का कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और सेवाओं का निर्यात 2022-23 में 12.2 प्रतिशत बढ़कर 193 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। इनमें आईटी संबद्ध सेवाओं और बीपीओ शामिल हैं। इसमें आईटी सॉफ्टवेयर/सेवाओं का 126 अरब डॉलर, बीपीओ सेवाओं का 52 अरब डॉलर, सॉफ्टवेयर उत्पाद विकास का 5.1 अरब डॉलर, इंजीनियरिंग सेवाओं का 9 अरब डॉलर का योगदान है।

भारतीय का आईटी उत्पाद अधिक से अधिक देशों में जा रहा है। इसके साथ ही भारतीय सॉफ्टवेयर निर्यात के लिए अमेरिका प्रमुख बाजार बना हुआ है। भारत दुनिया भर में 70 से ज्यादा देशों को सॉफ्टवेयर निर्यात करता है। इसके साथ ही दुनिया के सर्वश्रेष्ठ आईटी प्रोफेशनल्स भी भारतीय ही हैं। वहीं, जिस रफ्तार के मोदी सरकार देश में सेमीकंडक्टर और सिलिकॉन चिप्स के उत्पादन को देश में करने के लिए प्रोत्साहित कर रही है, उससे देश में तेज गति से इस क्षेत्र में विकास की संभावना बढ़ गई है।

जबकि, एक दूसरी रिपोर्ट की मानें तो भारत का सॉफ्टवेयर निर्यात वित्त वर्ष 2023 में 320 अरब अमेरिकी डॉलर के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया, जिससे वैश्विक कंप्यूटर सेवाओं के निर्यात में इसकी हिस्सेदारी लगभग 11% तक बढ़ गई।

बता दें कि भारत में आईटी सेक्टर सकल घरेलू उत्पाद में 9% योगदान के साथ सबसे बड़े योगदानकर्ताओं में से एक है। 2025 तक इसके 300-350 अरब अमेरिकी डॉलर को पार करने की उम्मीद है।

आंकड़ों की मानें तो भारत ने अपने घरेलू इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादन को 2014-15 में 29 बिलियन अमेरिकी डॉलर से बढ़ाकर 2022-23 में 101 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंचा दिया है, जो देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में लगभग 3.4% का योगदान देता है।

भारत का स्टार्टअप इकोसिस्टम अब दुनिया भर के देशों में तीसरे स्थान पर आ गया है। इसके साथ ही देश में 111 से ज्यादा यूनिकॉर्न की संख्या हो गई है। इसमें से लगभग 47 प्रतिशत से ज्यादा स्टार्टअप व्यवसायों में महिलाएं निदेशक या सीईओ हैं। दुनिया भर के 5 शीर्ष यूनिकॉर्न वाले देशों की सूची में संयुक्त राज्य अमेरिका, चीन, भारत, यूके और जर्मनी शामिल हैं यानी यूनिकॉर्न वाले देशों में भारत के बाद चौथे स्थान पर यूके और पांचवें स्थान पर जर्मनी है।

दरअसल, जिस भी स्टार्टअप की वैल्यू 1 अरब डॉलर से ज्यादा हो जाती है, उसे यूनिकॉर्न स्टार्टअप कहा जाता है।

अब ऐसे में जब भारत दुनिया भर में स्टार्टअप और यूनिकॉर्न स्टार्टअप दोनों में तीसरे पायदान पर है तो इससे रोजगार के अवसर पैदा होने के साथ ही निवेश की संभावना में भी तेजी आई है। ऐसे में भारत में जिस तरह से तेज गति से यूनिकॉर्न स्टार्टअप बन रहा है और 2015 तक इसके 150 तक हो जाने की संभावना है। उससे साफ लग रहा है कि भारत यूनिकॉर्न स्टार्टअप के मामले में इस तेजी से विकास करता रहा तो वह ग्लोबल लीडर बन जाएगा।

–आईएएनएस

एयर इंडिया बोइंग विमान क्रैश पर एएआईबी की रिपोर्ट जल्द जारी होगी: राम मोहन नायडू

नई दिल्ली । केंद्रीय नागर विमानन मंत्री के. राम मोहन नायडू ने सोमवार को राज्यसभा में कहा कि पिछले साल जून में अहमदाबाद में क्रैश हुए एयर इंडिया के बोइंग...

तमिलनाडु : चुनाव से पहले 17 फरवरी को सरकार विधानसभा में पेश करेगी अंतरिम बजट

चेन्नई । तमिलनाडु विधानसभा 17 फरवरी को फिर से शुरू होगी, जहां वित्त वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का अंतरिम बजट पेश किया जाएगा। यह जानकारी विधानसभा अध्यक्ष एम. अप्पावु...

विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग: बजट में शामिल किए गए युवाओं के सुझाव, कीर्ति शुक्ला, मयंक राज और शुभ्रा चौबे ने जताया आभार

नई दिल्ली । 'विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2026' ने देश के युवाओं को एक ऐतिहासिक मंच प्रदान किया, जहां उनके सुझाव न सिर्फ सुने गए, बल्कि सीधे केंद्रीय बजट...

बजट 2026-27 में ‘तात्कालिक राहत’ से हटकर ‘लंबी अवधि की सोच’ पर जोर: रिपोर्ट

नई दिल्ली । केंद्रीय बजट 2026–27 में सरकार ने 'लंबी अवधि की सोच' को प्राथमिकता दी है। इसके लिए पूंजीगत खर्च (कैपेक्स) बढ़ाया गया है और खर्च के तरीके में...

भारत की आबादी उसकी अर्थव्यवस्था की सबसे बड़ी ताकत है : अर्जेंटीना के राजदूत

नई दिल्ली । अमेरिका में अर्जेंटीना के राजदूत मारियानो अगस्टिन कॉसिनो ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस के साथ खास बातचीत में कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था की सबसे बड़ी ताकत उसकी आबादी...

पश्चिम बंगाल : विपक्ष के नेता ने केंद्रीय बजट की तारीफ की, कहा- राज्य को वंचित नहीं किया गया

कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता (एलओपी) सुवेंदु अधिकारी ने रविवार को 2026-27 के केंद्रीय बजट की तारीफ करते हुए कहा कि इसमें राज्य के लिए बहुत...

विकसित भारत का रोडमैप बनाने वाला यह बजट है: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को संसद में पेश किए आम बजट में घोषणा की है कि देश में 7 नए हाई स्पीड रेल कॉरिडोर...

बजट विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने वाला ऐतिहासिक दस्तावेज: नायब सिंह सैनी

चंडीगढ़ । हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को कहा कि केंद्रीय बजट एक दूरदर्शी और ऐतिहासिक दस्तावेज है, जो विकसित भारत के संकल्प को पूरा करेगा। कल्याणकारी...

बजट के बाद कैसा रहता है शेयर बाजार का प्रदर्शन, जनिए पिछले 15 बार का ट्रेंड

मुंबई । हर निवेशक या ट्रेडर के मन में यह सवाल आता है कि बजट के बाद शेयर बाजार कैसा प्रदर्शन करेगा। इसलिए हम आपके लिए पिछले 15 बजट के...

उच्च शिक्षण संस्थानों की संख्या में वृद्धि, प्राथमिक शिक्षा में भी बढ़े छात्र: वित्त मंत्री सीतारमण

नई दिल्ली । केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को आर्थिक समीक्षा 2025-26 पेश की। इस दौरान उन्होंने बताया कि स्‍कूल और उच्‍च शिक्षा के क्षेत्र में काफी प्रगति...

केरल बजट में कल्याण, स्वास्थ्य बीमा और शिक्षा पर मुख्य फोकस

तिरुवनंतपुरम । केरल के वित्त मंत्री केएन बालगोपाल ने गुरुवार को विधानसभा में वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) सरकार का लगातार छठा बजट पेश किया। इस साल के आखिर में विधानसभा...

‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में भोजपुरी के स्टार लगाएंगे हंसी का तड़का, खोलेंगे एक-दूसरे की पोल

मुंबई । 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' सीजन 4 में इस बार हंसी का डबल डोज देने के लिए भोजपुरी के तीन बड़े स्टार दर्शकों का मनोरंजन करते दिखेंगे। शो...

admin

Read Previous

डीयू के पूर्व प्रोफेसर जीएन साईबाबा व अन्य माओवादी लिंक मामले में बरी

Read Next

हाईकोर्ट ने दिल्ली विधानसभा से सात भाजपा विधायकों का निलंबन रद्द किया

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com