बिहार : इस्तीफे की पेशकश कर चुके मंत्री मदन सहनी को मिला मांझी का साथ


पटना: बिहार की सरकार में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी ने गुरुवार को अपने इस्तीफे की पेशकश कर दी। उन्होंने कहा कि अफसरों की तानाशाही के कारण कोई काम नहीं हो रहा है। केवल सुविधा भोगने के लिए मंत्री नहीं रह सकते। इस बीच, सहनी को सरकार में शामिल हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के प्रमुख जीतन राम मांझी का भी साथ मिल गया है। मंत्री सहनी ने गुरुवार को अफसरशाही के खिलाफ बिगुल फूंक दिया है। उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए यहां तक कह दिया कि अधिकारियों की कौन कहे, चपरासी तक मंत्री की बात नहीं सुनते।

उन्होंने कहा, “अफसरों की तानाशाही से हम परेशान हो गए हैं। कोई काम नहीं हो रहा है। जब हम गराीबों का भला ही नहीं कर पा रहे हैं, तो केवल सुविधा भोगने के लिए मंत्री नहीं रह सकते। मुख्यमंत्री को इस्तीफा सौंप देंगे।”

सहनी ने कहा कि अगर मंत्री की भी बात सरकार में नहीं सुनी जाएगी, तो ऐसी हालत में मंत्री पद पर रहकर क्या फायदा?

जब उनसे पार्टी छोड़ने के संबंध में पूछा गया तो उन्होंने इसे नकारते हुए कहा, “पार्टी में रहेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में काम करेंगे।”

इस बीच, मदन सहनी को पूर्व मुख्यमंत्री और हम के प्रमुख जीतन राम मांझी का साथ मिला है। मांझी ने भी कहा कि यह सही है कि राज्य में 20 से 30 प्रतिशत अधिकारी मंत्रियों और विधायकों की बात एकदम नहीं सुनते।

सहनी के इस्तीफे की पेशकश के संबंध में पूछे जाने पर मांझी ने कहा, “मुझे नहीं पता कि उन्होंने इस्तीफा दिया है या नहीं। लेकिन, यह सच है कि विधायक और मंत्रियों की बात अधिकारी नहीं सुनते। 20 से 30 प्रतिशत अधिकारी तो एकदम नहीं सुनते।”

उन्होंने कहा, “यह मुद्दा पहले भी मैं भाजपा और जदयू के नेताओं के सामने उठा चुका हूं।”

व्हाइट हाउस के पास फायर‍िंग, सीक्रेट सर्विस की जवाबी कार्रवाई में हमलावर ढेर

वाशिंगटन । व्हाइट हाउस के पास शनिवार शाम गोलीबारी करने वाले एक हमलावर को सीक्रेट सर्विस के अधिकारियों ने जवाबी फायरिंग में मार गिराया। इस गोलीबारी में एक राहगीर भी...

फाल्टा उपचुनाव : भाजपा उम्मीदवार देबांग्शु पांडा को भारी बढ़त, तीसरे दौर में 21 हजार वोटों से आगे

कोलकाता । पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में फाल्टा विधानसभा उपचुनाव की मतगणना रविवार सुबह 8 बजे शुरू हुई। मतगणना के तीसरे दौर के बाद भाजपा उम्मीदवार देबांग्शु...

सभी राज्यों के सीएम नीट देने वाले छात्रों को फ्री बस यात्रा उपलब्ध कराएं : अरविंद केजरीवाल

नई दिल्ली । दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भाजपा शासित समेत अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों से अपील की है कि वे...

अवैध निर्माण को लेकर दिया गया नोटिस व्यक्तिगत, किसी पार्टी से जुड़ा नहीं : केएमसी कमिश्नर स्मिता पांडे

बेलेघाटा । कोलकाता म्युनिसिपल कॉरपोरेशन (केएमसी) की कमिश्नर स्मिता पांडे ने अवैध निर्माणों के खिलाफ चलाए जा रहे बुलडोजर अभियान पर रविवार को बड़ा बयान दिया। बेलेघाटा क्षेत्र में राजू...

पेपर लीक विवाद के बीच दोबारा होगी नीट (यूजी) 2026 की परीक्षा, एनटीए ने जारी की डेट

नई दिल्ली । नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने घोषणा की है कि नीट (यूजी) 2026 की परीक्षा अब दोबारा आयोजित की जाएगी और इसकी नई तारीख 21 जून 2026 तय...

पीएम मोदी ने यूएई पर हमले की निंदा की, कहा- भारत शांति और स्थिरता के लिए हरसंभव मदद को तैयार

अबू धाबी । भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी पांच देशों की यात्रा के पहले चरण में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की राजधानी अबू धाबी पहुंचे। यहां एयरपोर्ट पर पीएम...

सुप्रीम कोर्ट में हवाई किराये में उतार-चढ़ाव पर सुनवाई, अदालत ने नियमों पर सवाल उठाए

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट में निजी एयरलाइंस द्वारा त्योहारों और छुट्टियों के समय हवाई किराये में होने वाले अचानक उतार-चढ़ाव और अतिरिक्त शुल्कों को नियंत्रित करने के लिए नियामक...

कर्नाटक हिजाब विवाद : कांग्रेस ने स्कूलों में धार्मिक प्रतीकों का किया बचाव

बेंगलुरु, 15 मई (आईएएनएस)। कर्नाटक में हिजाब विवाद एक बार फिर राजनीतिक बहस का बड़ा मुद्दा बन गया है। मुख्यमंत्री सिद्दारमैया के उस बयान के बाद सियासी माहौल गरमा गया,...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यूएई यात्रा, दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी होगी ज्यादा मजबूत

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यूएई यात्रा ऐसे समय हो रही है, जब पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ा हुआ है। इससे साफ दिखता है कि भारत, यूएई के...

‘दिल्ली सरकार का कोई भी मंत्री एक साल सरकारी विदेश यात्रा पर नहीं जाएगा’, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का ऐलान

नई दिल्ली । ऊर्जा बचत और विदेशी मुद्रा भंडार के रक्षण को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन-अपील पर दिल्ली सरकार ने कई अहम कदम उठाए हैं। इस क्रम में...

रिलायंस कम्युनिकेशंस केस में सीबीआई की एक और बड़ी कार्रवाई, मुंबई समेत 7 ठिकानों पर चलाया तलाशी अभियान

नई दिल्ली । केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने गुरुवार को कहा कि उसने रिलायंस एडीए ग्रुप की कंपनियों में से एक रिलायंस कम्युनिकेशंस (आरकॉम) से जुड़े एक मामले में सात...

बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद ‘आखिरी सवाल’ की रिलीज का ऐलान, मिथुन चक्रवर्ती बोले- अब ‘बंगाल फाइल्स’ भी आएगी

कोलकाता । निर्देशक अभिजीत मोहन वारंग की हिंदी फिल्म ‘आखिरी सवाल’ की पश्चिम बंगाल में रिलीज की औपचारिक घोषणा कर दी गई है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान फिल्म का ट्रेलर...

admin

Read Previous

इंडिगो 31 अक्टूबर से दिल्ली-कानपुर उड़ान शुरू करेगी

Read Next

फिटनेस ट्रेनर समीर जौरा ने कहा, ‘फरहान अख्तर में काम करने का जुनून’

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com