जामिया आरसीए के लिए 6 अक्टूबर तक रजिस्ट्रेशन, 20 अक्टूबर को परीक्षा

दिल्ली, 13 सितंबर (आईएएनएस)| सिविल सर्विसेज की तैयारी करवाने वाली जामिया मिलिया की ‘आरसीए’ अकादमी में रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख आगे बढ़ा दी गई है। अब 6 अक्टूबर तक देशभर के छात्र जामिया आरसीए की प्रवेश परीक्षा के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगे। पहले 6 सितंबर को जामिया की इस अकादमी में नामांकन का आखिरी दिन था।

रविवार को जामिया द्वारा जारी की गई एक आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, जहां अब 6 अक्टूबर तक रजिस्ट्रेशन कराने की आखिरी तारीख है। वहीं आरसीए की प्रवेश परीक्षा 20 अक्टूबर को देश के 10 अलग-अलग शहरों में आयोजित कराई जाएगी।

इन परीक्षाओं का रिजल्ट 5 नवंबर को घोषित किया जाएगा। परीक्षा रिजल्ट घोषित करने के बाद 9 से 18 नवंबर तक छात्रों के इंटरव्यू लिए जाएंगे। इंटरव्यू में सफल रहने वाले छात्रों को जामिया आरसीए में दाखिला मिलेगा और आरसीए की कक्षाएं 7 दिसंबर से प्रारंभ होगी।

जामिया आरसीए ने पिछले एक दशक में 200 से अधिक छात्रों की सिविल सर्विसेज का एग्जाम पास करने में मदद की है। कोरोना के बाद अकादमी फिर से पूरी तरह से काम कर रही है।

जामिया मिल्लिया इस्लामिया (जेएमआई) अपने नई दिल्ली स्थित प्रतिष्ठित आवासीय कोचिंग अकादमी (आरसीए) के लिए पहले 18 सितंबर 2021 को अखिल भारतीय प्रवेश परीक्षा आयोजित करने वाला था। हालांकि अब यह प्रवेश परीक्षा 20 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी।

यहां इस अकादमी में चुने जाने वाले छात्रों को प्रतिस्पर्धी माहौल, छात्रावास, 24 लंटे पुस्तकालय, ऑनलाइन और ऑफलाइन शिक्षण, परीक्षण श्रृंखला, मॉक साक्षात्कार, पूर्व सफल छात्रों के साथ बातचीत और पियर लर्निग निशुल्क उपलब्ध कराई जाती हैं।

सेंटर फॉर कोचिंग एंड करियर प्लानिंग के द्वारा संचालित किए जाने वाला जामिया आरसीए की प्रवेश परीक्षा दिल्ली, जम्मू, श्रीनगर, लखनऊ, गुवाहाटी, मलप्पुरम (केरल), बेंगलुरु, मुंबई, हैदराबाद और पटना जैसे दस केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। प्रवेश परीक्षा में दो पेपर- एमसीक्यू (60 अंक) और निबंध (60 अंक) और उसके बाद एक साक्षात्कार (अंक 30) शामिल होंगे

जामिया प्रशासन के मुताबिक, विश्वविद्यालय का आरसीए-जेएमआई अल्पसंख्यकों, अनुसूचित जाति,अनुसूचित जनजाति और महिला उम्मीदवारों को छात्रावास की सुविधा के साथ मुफ्त कोचिंग देता है।

वहीं एक अन्य निर्णय में जामिया मिलिया इस्लामिया ने एमए लोक प्रशासन (ऑनलाइन मोड) के लिए प्रवेश शुरू कर दिया है। जामिया विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि ऐसा करने वाला दिल्ली-एनसीआर का वह पहला विश्वविद्यालय। यह प्रोग्राम रेगुलर और डिस्टेंस मोड में उपलब्ध होगा।

–आईएएनएस

अमेरिका और ईरान के बीच समझौते का कनाडाई प्रधानमंत्री ने किया स्वागत, पाकिस्तान को कहा धन्यवाद

नई दिल्‍ली । अमेरिका और ईरान के बीच हुए समझौते का कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने स्‍वागत क‍िया। साथ ही उन साझेदारों की तारीफ की, ज‍िन्‍होंने इस समझौते को...

ईरान को अमेरिका पर भरोसा कम! बाघेई ने याद दिलाया इतिहास, बोले- ‘लंबा रास्ता तय करना होगा’

तेहरान । अमेरिका-ईरान शांति समझौता जिनेवा में 19 जून को संपन्न होगा। समझौते का ऐलान अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप कर चुके हैं, मध्यस्थ की भूमिका निभा रहे पाकिस्तान के पीएम शहबाज...

इजरायली हमले की वर्षगांठ पर बाघेई ने याद द‍िलाई ईरान की ताकत, कहा- ‘दुश्मन का सपना हार में बदला’

नई द‍िल्‍ली । ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने इजरायल की ओर से अमेरिका के समर्थन से ईरान पर किए गए सैन्य हमले की पहली वर्षगांठ पर...

यूक्रेन युद्ध के समर्थकों पर ब्रिटेन की सख्ती, इंग्लिश चैनल में रूसी ऑयल टैंकर को रोका

नई द‍िल्‍ली । यूनाइटेड किंगडम (यूके) के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने रूस को एक बड़ा झटका द‍िया। उनके आदेश के बाद सेना ने इंग्लिश चैनल से गुजरने की कोशिश कर...

पीएम मोदी फ्रांस में भारत इनोवेट्स समिट से पहले वैश्विक निवेशकों से मिले

नीस/नई दिल्ली | भारत इनोवेट्स समिट के उद्घाटन से पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को भारत, फ्रांस और कई अन्य देशों के चुनिंदा निवेशकों और वेंचर कैपिटल लीडर्स के...

पहले अंतरिम डील होगी लागू, फिर परमाणु मुद्दे पर करेंगे बात: अब्बास अराघची

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने स्पष्ट किया है कि अमेरिका के साथ होने वाली संभावित शांति वार्ता कोई अंतिम परमाणु समझौता नहीं होगी। यह पहले एक...

स्पेसएक्स के शेयरों की धमाकेदार शुरुआत, पहले ही दिन 19 प्रतिशत चढ़े; कंपनी का मार्केट कैप रिकॉर्ड 2.2 ट्रिलियन डॉलर पहुंचा

नई दिल्ली । एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) ने अमेरिकी शेयर बाजार में शानदार शुरुआत की। कंपनी के शेयरों ने शुरुआती निवेशकों को 31 प्रतिशत...

भारत और पापुआ न्यू गिनी के बीच दूसरी विदेश कार्यालय परामर्श बैठक, द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर जोर

नई दिल्ली । भारत और पापुआ न्यू गिनी के बीच दूसरी विदेश कार्यालय परामर्श (एफओसी) बैठक 12 जून 2026 को वर्चुअल माध्यम से आयोजित की गई। दोनों देशों के बीच...

ईडी ने रिलायंस अनिल अंबानी समूह के दो पूर्व अधिकारियों को किया गिरफ्तार, कंपनी ने दी प्रतिक्रिया

मुंबई । अधिकारियों के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत रिलायंस अनिल अंबानी समूह (एडीएजी) के दो पूर्व अधिकारियों को मुंबई में गिरफ्तार किया...

नेट-जीरो लक्ष्य के लिए गैर-जीवाश्म ऊर्जा की हिस्सेदारी 80 प्रतिशत से अधिक होनी चाहिए : नीति आयोग

नई दिल्ली । भारत को अपने नेट-जीरो लक्ष्य को हासिल करने के लिए जीवाश्म ईंधनों पर निर्भरता में बड़ी कमी लानी होगी और अपनी कुल ऊर्जा खपत में गैर-जीवाश्म ऊर्जा...

अमेरिका ने उत्तर कोरिया को चिकित्सा उपकरणों के निर्यात लाइसेंस संबंधी जरुरतों को और कड़ा किया

वाशिंगटन । अमेरिकी वित्त विभाग ने उन चिकित्सा उपकरणों की एक सूची जारी की है, जिनके उत्तर कोरिया को निर्यात के लिए अब "विशिष्ट प्राधिकरण" की आवश्यकता होगी। यह जानकारी...

ईरान के विदेश मंत्री अराघची बोले- अमेरिकी कार्रवाई से अप्रैल का सीजफायर निष्प्रभावी हो गया

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने गुरुवार को कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका के नए हमलों ने दोनों पक्षों के बीच अप्रैल में हुए सीजफायर...

editors

Read Previous

परमाणु वार्ता से अमेरिकी प्रतिबंध खत्म होना चाहिए: ईरान के राष्ट्रपति

Read Next

हिन्दी की पहचान भारतवर्ष ही नहीं पूरी दुनिया में हो चुकी है (हिन्दी दिवस विशेष)

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com