अमित शाह और जेपी नड्डा से मिले चिराग पासवान, नीतीश कुमार की वापसी पर अपनी चिंताओं से कराया अवगत

नई दिल्ली । नीतीश कुमार के फिर से एनडीए गठबंधन में वापसी की खबरों से चिंतित और असहज चिराग पासवान ने शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलकर अपनी बात रखी।

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के मुखिया चिराग पासवान ने अमित शाह के आवास पर शाह और नड्डा दोनों से मुलाकात कर, बिहार के राजनीतिक माहौल और नीतीश कुमार के एनडीए गठबंधन में फिर से वापसी से जुड़े तमाम पहलुओं पर चर्चा की।

सूत्रों की माने तो, नीतीश कुमार के फिर से एनडीए गठबंधन में वापसी से असहज चिराग पासवान ने भाजपा के दोनों आला नेताओं से राज्य में सरकार बनाने के लिए एक कॉमन मिनिमम प्रोग्राम बनाने और मुख्यमंत्री पद के लिए अन्य विकल्पों पर भी विचार करने का आग्रह किया।

बताया जा रहा है कि चिराग ने यह भी कहा कि लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी के सीटों के कोटे में कोई कटौती नहीं होनी चाहिए।

पत्रकारों से बात करते हुए चिराग पासवान ने कहा कि बिहार के मौजूदा राजनीतिक घटनाक्रम को लेकर उनकी पार्टी के अंदर कई चिंताएं हैं और इन चिंताओं से उन्होंने भाजपा के शीर्ष नेताओं को अवगत करा दिया है।

इसके साथ ही उन्होंने नीतीश कुमार के आने की सुगबुगाहट को इशारों-इशारों में सही बताते हुए कहा कि अमित शाह और जेपी नड्डा के साथ आज आधे घंटे की मुलाकात के दौरान उन्होंने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की तरफ से तमाम चिंताओं और बातों को मजबूती से रखा है, कई विषयों पर बैठक में विस्तार से बात हुई है और उनके द्वारा भी उन्हें बैठक में कई विषयों पर आश्वासन दिया गया है।

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव और सीटों के बंटवारे को लेकर आगे भी चर्चा होगी। हालांकि, चिराग ने कई विकल्प खुले होने की तरफ इशारा करते हुए यह भी जोड़ा कि आज की तारीख में वह कह सकते हैं कि गठबंधन को लेकर परिस्थितियां काफी सकारात्मक है, उनकी पार्टी की चिंताओं को गंभीरता से एड्रेस किया जा रहा है, लेकिन, आने वाले दिनों में स्थिति और अधिक स्पष्ट होने के बाद ही उनकी पार्टी उस आधार पर अपना फाइनल फैसला लेगी।

नीतीश कुमार का स्वागत करेंगे या नहीं के सवाल पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि पहले यह साफ तो हो जाए कि मुख्यमंत्री इधर आ रहे हैं या नहीं आ रहे हैं और कब आ रहे हैं, तब तक कुछ नहीं कहा जा सकता क्योंकि आज की तारीख में वह महागठबंधन के मुख्यमंत्री हैं। इस सवाल का जवाब तभी दिया जाएगा जब वो इस्तीफा देकर इधर (एनडीए गठबंधन) आने का औपचारिक ऐलान कर दें।

–आईएएनएस

ड्रग्स से लेकर लद्दाख तक कई मुद्दों पर बोले कविंदर गुप्ता, वांगचुक के बयान को बताया सकारात्मक

जम्मू । हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंदर गुप्ता ने शुक्रवार को सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की एनएसए के तहत की गई हिरासत रद्द किए जाने के मुद्दे पर प्रतिक्रिया दी।...

भारत एक सशक्त ऊर्जा प्रणाली विकसित कर रहा, भविष्य की जरूरतों के लिए एक स्थायी वातावरण का हो रहा निर्माण: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि भारत एक सशक्त ऊर्जा प्रणाली विकसित कर रहा है और इससे भविष्य की जरूरतों के लिए एक स्थायी वातावरण...

हिज्बुल्लाह ने पिछले दो हफ्तों में इजरायली नागरिकों पर दागे 2,000 मिसाइल-रॉकेट और ड्रोन: गिदोन सार

तेल अवीव । इजरायल के विदेश मंत्री गिदोन सार ने मंगलवार को कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली और यूनाइटेड किंगडम के नेताओं की ओर से इजरायल और हिज्बुल्लाह के बीच बढ़ते...

चुनाव में सुवेंदु अधिकारी एक बार फिर ममता बनर्जी को हराएंगे: समिक भट्टाचार्य

नई दिल्ली । पश्चिम बंगाल के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर दावा किया है कि भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी इस बार...

केरल के कन्नूर में प्रदर्शन के बीच माकपा में अंदरूनी कलह उजागर

कन्नूर । केरल के कन्नूर में मंगलवार को दो विपरीत तस्वीरें सामने आईं, जिसे मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) का सबसे मजबूत गढ़ माना जाता है। यहां एक ओर जनसमर्थन और...

बंगाल चुनाव: लेफ्ट फ्रंट के साथ गठबंधन में 10 सीटों पर चुनाव लड़ेगी सीपीआई-एमएल

कोलकाता । भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन (सीपीआई-एमएल) आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के नेतृत्व वाले वाम मोर्चा के साथ गठबंधन में 10 विधानसभा सीटों...

महाराष्ट्र: सीएम फडणवीस ने ‘अवैध धर्मांतरण’ पर अंकुश लगाने के लिए विधेयक पेश करने का बचाव किया

मुंबई । महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को राज्य सरकार द्वारा महाराष्ट्र फ्रीडम ऑफ रिलिजन बिल पेश करने के कदम का बचाव किया, जिसका उद्देश्य राज्य में अवैध...

दिल्ली में विज्ञापन को लेकर सियासत तेज, एलजी वीके सक्सेना को चौथे स्थान पर रखने पर सौरभ भारद्वाज ने सरकार को घेरा

नई दिल्ली । दिल्ली की राजनीति में एक बार फिर उपराज्यपाल वीके सक्सेना को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज...

भारत को दुनिया का ‘फूड बास्केट’ बनाकर रहेंगे: शिवराज सिंह चौहान

नई दिल्ली । केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण व ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोकसभा में कहा कि भारत को दुनिया का 'फूड बास्केट' बनाने के लिए केंद्र...

फैक्ट चेक: इजरायल-अफगानिस्तान दावे वाला विदेश मंत्री एस. जयशंकर का वीडियो भ्रामक, पीआईबी ने किया खंडन

नई दिल्ली । अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी हमले इस वक्त पूरी दुनिया के लिए चिंता का विषय बने हुए हैं। तमाम देश मिडिल ईस्ट में फंसे अपने नागरिकों...

ईरान युद्ध का सहारा लेकर कश्मीर में भर्ती बढ़ाना चाहता है अलकायदा, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

नई दिल्ली । अलकायदा इन द सबकॉन्टिनेंट (एक्‍यूआईएस) ईरान के खिलाफ चल रहे युद्ध को एक साज‍िश के तहत युवाओं को भड़काने के ल‍िए इस्‍तेमाल कर रहा है। कश्मीर को...

सीबीएसई ने पेपर क्यूआर कोड रिक्रॉल प्रैंक पर सफाई दी : प्रश्नपत्र असली, सुरक्षा में कोई समझौता नहीं

नई दिल्ली । केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 12 की गणित परीक्षा में प्रश्नपत्र पर छपे क्यूआर कोड से जुड़े विवाद पर स्पष्ट किया है कि परीक्षा पत्र...

admin

Read Previous

पीएम मोदी के खिलाफ अपमानजनक टिपण्णी के लिए केरल हाई कोर्ट के दो अधिकारी निलंबित

Read Next

एसएफआई के विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्र ने केरल गवर्नर को जेड प्लस सुरक्षा दी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com