लखनऊ की व्यस्त सड़क पर अपराधी की गोली मारकर हत्या, हमलावर को जनता ने पकड़ा

लखनऊ, 12 सितम्बर (आईएएनएस)| लखनऊ के सआदतगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत शनिवार देर रात एक हिस्ट्रीशीटर को जनता के सामने गोलियों से भून दिया गया।

लोगों ने बदमाश का पीछा कर उसे पकड़ लिया। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।

मृतक की पहचान 40 वर्षीय अनवर उर्फ अन्नू के रूप में हुई है, जिसके खिलाफ 17 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

खबरों के मुताबिक, अन्नू देर रात एक भोजनालय में समोसा खा रहा था, तभी हमलावर ने उसे घेर लिया और गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। उसे केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (एडीसीपी) पश्चिम चिरंजीव नाथ सिन्हा ने कहा कि शारिक के रूप में पहचाने जाने वाले हमलावर को जनता ने काबू कर लिया और बाद में पुलिस को सौंप दिया।

सिन्हा ने कहा, “हम अनवर की हत्या का सही कारण जानने के लिए शारिक से पूछताछ कर रहे हैं। उसके पास से 315 बोर की एक पिस्तौल बरामद की गई है।”

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शारिक भोजनालय पहुंचा और अन्नू से झगड़ा करने लगा। शारिक ने अचानक पिस्टल निकालकर अनवर पर गोली मार दी।

अन्नू के सिर में गोली लगी और वह गिर पड़ा।

सूत्रों के मुताबिक, अन्नू का भाई शारिक की बेटी को परेशान किया करता था और इसलिए उसने यह कदम उठाया।

आरोप है कि मृतक कुख्यात सीरियल किलर भाइयों के गिरोह सलीम-रुस्तम-सोहराब का सदस्य था।

गिरोह और उसके साथियों के खिलाफ शहर के विभिन्न थानों में करीब 70 मामले दर्ज हैं और वे फिलहाल तिहाड़ जेल में बंद हैं।

–आईएएनएस

झारखंड के खूंटी में सड़क पर लूटपाट के दौरान युवक को गोली मारी, हालत गंभीर

खूंटी । झारखंड के खूंटी जिले में बेखौफ अपराधियों ने सड़क पर लूटपाट के दौरान एक युवक को गोली मार दी। घटना मुरहू थाना क्षेत्र की है, जहां सड़क घेरकर...

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर बढ़ता हिंसक हमला, 24 घंटे में दो हिंदुओं की हत्या

ढाका । बांग्लादेश में धार्मिक अल्पसंख्यकों, खासकर हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महज 24 घंटे के भीतर दो...

धनबाद: जहरीली गैस के रिसाव से एक और की गई जान, एक माह में तीन मौतें

धनबाद । झारखंड के धनबाद जिले के केंदुआडीह थाना क्षेत्र में बंद कोयला खदानों से हो रहे जहरीली गैस रिसाव का खतरा थमने का नाम नहीं ले रहा है। अग्नि...

चंडीगढ़ पुलिस ने नकली नोटों का बड़ा गिरोह पकड़ा, पांच आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह कई राज्यों में नकली भारतीय मुद्रा छापता और फैलाता था। एसपी क्राइम...

बिहार: प्रसिद्ध डॉक्टर का अपहरण, चलती कार से कूदकर भागे

पटना । बिहार के छपरा शहर में एक प्रसिद्ध डॉक्टर के अपहरण के सनसनीखेज प्रयास का मामला सामने आया है, जिससे जिले में कानून व्यवस्था को लेकर चिंताएं बढ़ गई...

तमिलनाडु : कोयंबटूर एयरपोर्ट के पास कॉलेज छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस

चेन्नई । तमिलनाडु के कोयंबटूर अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के पास एक चौंकाने वाली घटना में, एक युवा कॉलेज छात्रा का कथित तौर पर तीन लोगों ने अपहरण कर लिया और उसके...

दिल्ली : लड़की ने खुद रची थी एसिड अटैक की साजिश, शामिल था पूरा परिवार

नई दिल्ली । दिल्ली के भारत नगर इलाके से सामने आए एसिड अटैक के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में एसिड अटैक का मामला फर्जी पाया...

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के मुस्तफाबाद में अंधाधुंध फायरिंग, इलाके में सनसनी फैली

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में नेहरू विहार डी2 के आसपास सोमवार रात दो स्कूटी सवार बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी।...

झारखंड: हजारीबाग के दोहरे हत्याकांड में आठ आरोपी गिरफ्तार

हजारीबाग । हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र में जुलाई महीने में हुई दोहरी हत्या कांड में पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस...

अहमदाबाद: बागोदरा में एक ही परिवार के पांच लोगों ने की आत्महत्या, इलाके में पसरा मातम

अहमदाबाद । अहमदाबाद जिले के बावला तालुका स्थित बागोदरा गांव में शनिवार देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई। बागोदरा बस स्टेशन के पास स्थित एक किराए के मकान में...

चंदन मिश्रा हत्याकांड में बड़ी सफलता, मुख्य आरोपी तौशीफ कोलकाता से गिरफ्तार

पटना । चर्चित चंदन मिश्रा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुख्य आरोपी तौशीफ उर्फ बादशाह सहित कुल चार संदिग्धों को कोलकाता के आनंदपुर स्थित एक गेस्टहाउस से...

चंदन मिश्रा हत्याकांड : फिल्मी अंदाज में घुसे थे 5 लोग, सामने आया सीसीटीवी फुटेज

पटना । बिहार की राजधानी पटना के पारस अस्पताल में चंदन मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो में...

editors

Read Previous

ऑस्ट्रेलियाई के 1.60 करोड़ लोग लॉकडाउन में, ज्यादा जगहों में फैला कोरोना

Read Next

भवानीपुर में पहले 2 घंटों में केवल 7.5 प्रतिशत मतदान

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com