झारखंड में अपराधियों को निशाना बन रहे कारोबारी, एक महीने में तीन की हत्या

रांची । झारखंड में आपराधिक गिरोह रंगदारी की मांग को लेकर कारोबारियों को निशाना बना रहे हैं। पिछले एक महीने के भीतर राज्य में अपराधियों की गोलीबारी में तीन कारोबारियों और एक पुलिसकर्मी की मौत हुई है, जबकि चार कारोबारी घायल हुए हैं।

रंगदारी के लिए थ्रेट कॉल की घटनाएं तो हर दूसरे-तीसरे दिन सामने आ रही हैं।

जमशेदपुर के जुगसलाई इलाके में रविवार की रात बाइक से घर लौट रहे टायर शॉप के मालिक मोहम्मद मजीद पर अपराधियों ने कई राउंड फायरिंग की। मोहम्मद मजीद और उनके साथ बाइक पर बैठे उनके साथी महफूज आलम इस हमले में जख्मी हो गए। दोनों को इलाज के लिए एमजीएम हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया है।

बताया गया है कि रंगदारी की रकम के लिए उनपर मुजाहिद उर्फ बबलू खान, अल्तमस और सब्बे नामक अपराधियों ने फायरिंग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र के निवासी बस ट्रांसपोर्टर तालेश्वर साव को बीते मंगलवार को अपराधियों ने गोली मार दी थी। दो दिनों के बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

बीते चार जनवरी को रांची के रातू इलाके में कोयला कारोबारी अभिषेक श्रीवास्तव को अपराधियों ने दिनदहाड़े गोलियों से भून डाला था। वह अपनी फॉर्च्यूनर कार पर सवार होकर पिपरवार कोयला साइडिंग जाने के लिए निकले थे। इसी दौरान स्कॉर्पियो पर सवार होकर आए अपराधियों ने उनपर कम से कम 11 गोलियां बरसाई थीं।

8 जनवरी को हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ में नर्सिंग होम संचालक परमेश्वर प्रसाद को अपराधियों ने गोली मारी थी। उन्हें जख्मी हालत में इलाज के लिए हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया।

बताया जा रहा है कि गोली मारने की घटना के पीछे रंगदारी की मांग करने वाले अपराधी हैं।

धनबाद के टुंडी थाना क्षेत्र में 31 दिसंबर-1 जनवरी की रात कारी टांड़ मैदान के पास 53 वर्षीय मछली कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

इसी तरह 8 दिसंबर को जमशेदपुर शहर के मानगो में भीड़-भाड़ वाले इलाके में अपराधियों की फायरिंग में एक जमीन कारोबारी मोहम्मद सज्जाद उर्फ तांगा और पुलिस जवान रामदेव की मौत हो गई थी।

–आईएएनएस

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर बढ़ता हिंसक हमला, 24 घंटे में दो हिंदुओं की हत्या

ढाका । बांग्लादेश में धार्मिक अल्पसंख्यकों, खासकर हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महज 24 घंटे के भीतर दो...

धनबाद: जहरीली गैस के रिसाव से एक और की गई जान, एक माह में तीन मौतें

धनबाद । झारखंड के धनबाद जिले के केंदुआडीह थाना क्षेत्र में बंद कोयला खदानों से हो रहे जहरीली गैस रिसाव का खतरा थमने का नाम नहीं ले रहा है। अग्नि...

चंडीगढ़ पुलिस ने नकली नोटों का बड़ा गिरोह पकड़ा, पांच आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह कई राज्यों में नकली भारतीय मुद्रा छापता और फैलाता था। एसपी क्राइम...

बिहार: प्रसिद्ध डॉक्टर का अपहरण, चलती कार से कूदकर भागे

पटना । बिहार के छपरा शहर में एक प्रसिद्ध डॉक्टर के अपहरण के सनसनीखेज प्रयास का मामला सामने आया है, जिससे जिले में कानून व्यवस्था को लेकर चिंताएं बढ़ गई...

तमिलनाडु : कोयंबटूर एयरपोर्ट के पास कॉलेज छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस

चेन्नई । तमिलनाडु के कोयंबटूर अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के पास एक चौंकाने वाली घटना में, एक युवा कॉलेज छात्रा का कथित तौर पर तीन लोगों ने अपहरण कर लिया और उसके...

दिल्ली : लड़की ने खुद रची थी एसिड अटैक की साजिश, शामिल था पूरा परिवार

नई दिल्ली । दिल्ली के भारत नगर इलाके से सामने आए एसिड अटैक के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में एसिड अटैक का मामला फर्जी पाया...

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के मुस्तफाबाद में अंधाधुंध फायरिंग, इलाके में सनसनी फैली

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में नेहरू विहार डी2 के आसपास सोमवार रात दो स्कूटी सवार बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी।...

झारखंड: हजारीबाग के दोहरे हत्याकांड में आठ आरोपी गिरफ्तार

हजारीबाग । हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र में जुलाई महीने में हुई दोहरी हत्या कांड में पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस...

अहमदाबाद: बागोदरा में एक ही परिवार के पांच लोगों ने की आत्महत्या, इलाके में पसरा मातम

अहमदाबाद । अहमदाबाद जिले के बावला तालुका स्थित बागोदरा गांव में शनिवार देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई। बागोदरा बस स्टेशन के पास स्थित एक किराए के मकान में...

चंदन मिश्रा हत्याकांड में बड़ी सफलता, मुख्य आरोपी तौशीफ कोलकाता से गिरफ्तार

पटना । चर्चित चंदन मिश्रा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुख्य आरोपी तौशीफ उर्फ बादशाह सहित कुल चार संदिग्धों को कोलकाता के आनंदपुर स्थित एक गेस्टहाउस से...

चंदन मिश्रा हत्याकांड : फिल्मी अंदाज में घुसे थे 5 लोग, सामने आया सीसीटीवी फुटेज

पटना । बिहार की राजधानी पटना के पारस अस्पताल में चंदन मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो में...

गुरुग्राम में टेनिस खिलाड़ी की हत्या, पिता ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गोली

गुरुग्राम । हरियाणा के गुरुग्राम से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां एक टेनिस खिलाड़ी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। महिला खिलाड़ी के पिता ने इस घटना...

admin

Read Previous

कर्नाटक में मुस्लिम युवक के साथ भागी हिंदू लड़की, ‘लव जिहाद’ का आरोप!

Read Next

‘पॉलिटिकल वार’ के निर्माता मुकेश मोदी ने राम मंदिर को समर्पित किया ‘जय श्री राम’ गीत

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com