केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह को लेकर विधायक उमेश कुमार का बड़ा बयान, कहा- सोना नहीं, पीतल लगा है


रुद्रप्रयाग: पिछले साल केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह को स्वर्णमंडित किया गया था। मुंबई के एक व्यापारी ने 23 किलो सोना मंदिर समिति को दान किया था। इसके बाद केदारनाथ मंदिर की छत और दीवारों पर 550 सोने की प्लेटें मढ़ी गई थीं। गोल्ड प्लेटिंग का काम एएसआई (भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग) के दो अफसरों की निगरानी में हुआ था। काम पूरा होने के कुछ समय बाद चारधाम महापंचायत के उपाध्यक्ष संतोष त्रिवेदी ने दान में मिले 23.78 किलो सोने के चोरी होने का आरोप लगा दिया।

एक बार फिर ये मामला दुबारा सुर्खियों में आ रहा है। जिसे उठाया है खानपुर के विधायक उमेश कुमार ने। खानपुर विधायक उमेश कुमार ने कहा है, “केदारनाथ जी में जो सोना लगा था, उसका सच ये है। वो पीतल की दीवारें, जिनका सोना अब उतरने लगा है। माफ़ी चाहूंगा मुझे ये सार्वजनिक नहीं करनी चाहिए थे। लेकिन, जब हमारे आदरणीय बागेश्वर धाम वाले बाबा गर्भगृह की तस्वीरें अपने पेज से पूरे दुनिया को दिखाकर बाबा केदार की मर्यादा को भंग कर सकते है। तो, मैं बाबा के साथ किया धोखा क्यों नहीं दुनिया को दिखा सकता? जिसको मुझ पर एफआईआर करनी हो वो स्वतंत्र है। तस्वीरें ज़ूम करके देखियेगा और अपनी राय दीजियेगा।”

दरअसल, हाल ही में बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेन्द्र शास्त्री देहरादून आए थे। वहां उनका दरबार लगा और उसके बाद वो केदारनाथ धाम आए, जहां उन्होंने बाबा केदारनाथ के दर्शन और पूजन किया। उसके बाद केदारनाथ के गर्भगृह से धीरेन्द्र शास्त्री की फोटो वायरल हो गई। जबकि, नियम ये है कि गर्भगृह की फोटो सोशल मीडिया पर डालना अपराध है। अब लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर बाबाओं के लिए ऐसी छूट क्यों?

जिसके बाद विधायक उमेश कुमार ने कहा है कि बागेश्वर धाम वाले बाबा गर्भ गृह की तस्वीरें अपने पेज से पूरे दुनिया को दिखाकर बाबा केदार की मर्यादा को भंग कर सकते हैं तो, मैं बाबा के साथ किया धोखा क्यों नहीं दुनिया को दिखा सकता?

–आईएएनएस

बजट सत्र : विपक्ष ने भाजपा पर कसा तंज, राजद और सपा ने उठाए सवाल

नई दिल्ली । केंद्रीय बजट को लेकर विपक्ष लगातार सरकार पर जनता की समस्याओं को अनदेखा करने का आरोप लगा रहा है। राजद सासंद मीसा भारती ने निशाना साधते हुए...

जोगी रमेश पर सीएम चंद्रबाबू नायडू और लोकेश के खिलाफ टिप्पणी करने के लिए मामला दर्ज

अमरावती । आंध्र प्रदेश पुलिस ने पूर्व मंत्री और युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी (वाईएसआर) के नेता जोगी रमेश के खिलाफ मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू और आईटी एवं एचआरडी मंत्री...

आय से अधिक संपत्ति मामले में बिक्रम मजीठिया को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने दी जमानत

नई दिल्ली । आय से अधिक संपत्ति के मामले में शिरोमणि अकाली दल के नेता और पंजाब के पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली...

केंद्रीय बजट समावेशी विकास और सर्वस्पर्शी सशक्तीकरण की निरंतरता वाला है : मुख्तार अब्बास नकवी

रामपुर । केंद्रीय बजट को लेकर भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने केंद्र की मोदी सरकार की जमकर सराहना की है। उन्होंने कहा कि यह बजट समावेशी विकास और सर्वस्पर्शी...

पश्चिम बंगाल के कूच बिहार में एलपीजी सिलेंडर में आग लगने से बड़ा हादसा टल गया

कोलकाता । पश्चिम बंगाल में माध्यमिक परीक्षा के पहले दिन छात्र एक बड़े हादसे से बाल-बाल बच गए। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। इस घटना से कूच...

पुणे पोर्श एक्सीडेंट मामला: सुप्रीम कोर्ट से आरोपी आदित्य सूद सहित तीन को मिली नियमित जमानत

नई दिल्ली । उच्चतम न्यायालय ने पुणे के बहुचर्चित पोर्श कार दुर्घटना मामले में बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने मुख्य आरोपी आदित्य अविनाश सूद को नियमित जमानत दे दी...

विकसित भारत का रोडमैप बनाने वाला यह बजट है: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को संसद में पेश किए आम बजट में घोषणा की है कि देश में 7 नए हाई स्पीड रेल कॉरिडोर...

जम्मू-कश्मीर विधानसभा का बजट सत्र कल से शुरू होगा

जम्मू । जम्मू-कश्मीर विधानसभा का 27 दिन लंबा बजट सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है। इस बार सत्र के हंगामेदार रहने की उम्मीद है, क्योंकि विपक्ष मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला...

पश्चिम बंगाल: पार्क स्ट्रीट स्थित रेस्तरां ने यूट्यूबर को बीफ परोसने पर माफी मांगी

कोलकाता । पार्क स्ट्रीट स्थित लोकप्रिय बार-कम-रेस्तरां ओलीपब ने यूट्यूबर सायक चक्रवर्ती को गलती से मटन के बजाय बीफ परोसने के बाद औपचारिक माफी जारी की है। इस घटना के...

आम बजट युवाओं और स्वास्थ्य क्षेत्र को नई दिशा देने वाला : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा

नई दिल्ली । केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को संसद भवन में बजट पेश किया। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने आम बजट 2026-27 को एक लोक-कल्याणकारी और...

एमएसएमई के लिए भारत सरकार का बजट बहुत अच्छा: जीतन राम मांझी

नई दिल्ली । केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री जीतन राम मांझी ने केंद्रीय बजट की सराहना करते हुए कहा है कि एमएसएमई के माध्यम से भारत की आर्थिक...

पीएम मोदी के जालंधर दौरे से पहले पंजाब डीजीपी ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

जालंधर । पंजाब पुलिस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी जालंधर दौरे की तैयारियां तेज कर दी हैं। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स'...

admin

Read Previous

बीपी-सीवोटर सर्वे : छत्तीसगढ़ को छोड़कर सभी राज्यों में सत्ता विरोधी लहर

Read Next

दिल्ली में ऑड-ईवन योजना 13 से 20 नवंबर तक : मंत्री

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com