सोनी राजदान और महेश भट्ट के ‘जवान’ देखने पर शाहरुख ने कहा, अभी और फिल्‍में आएंगी

मुंबई : सोनी राजदान और उनके फिल्म निर्माता पति महेश भट्ट के फिल्‍म ‘जवान’ को देखने पर सुपरस्टार शाहरुख खान ने उनका आभार व्‍यक्‍त किया है।

सोनी ने एक्स पर महेश के साथ एक तस्वीर साझा की, जिसमें जोड़े को एक थिएटर में बैठे और सेल्फी के लिए मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है।

फोटो के साथ सोनी ने लिखा, “मुझे नहीं पता कि कितने सालों के बाद हम दोनों मूवी डेट पर फिल्‍म ‘जवान’ देखने के लिए गए। यह शानदार फिल्म है, मन प्रसन्न हो गया। शाहरुख खान हर फिल्म के साथ और भी अद्भुत होते जाते हैं। बहुत-बहुत बधाई।”

शाहरुख ने अपने चिर-परिचित अंदाज में वरिष्ठ अभिनेत्री को जवाब दिया, “धन्यवाद मैडम, सर को भी मेरा प्रणाम। अब मैं जल्द ही और फिल्में करूंगा ताकि आप लोग अक्सर ऐसी डेट पर जा सकें। लव यू।”

एटली द्वारा निर्देशित एक्शन थ्रिलर में शाहरुख दोहरी भूमिका में हैं, उनके साथ नयनतारा, विजय सेतुपति, दीपिका पादुकोण (विशेष उपस्थिति के रूप में), प्रियामणि और सान्या मल्होत्रा हैं।

यह 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अब यह ‘पठान’ और ‘गदर 2’ के बाद इस साल रिलीज होने वाली तीसरी सबसे सफल बॉलीवुड फिल्म है।

शाहरुख की अगली फिल्म ‘डुंकी’ है। वहीं वह ‘टाइगर 3’ में एक कैमियो रोल में भी नजर आएंगे।

सोनी को 2021 के कॉमेडी ड्रामा ‘सरदार का ग्रैंडसन’ में देखा गया था, जिसमें अर्जुन कपूर, नीना गुप्ता और रकुल प्रीत सिंह मुख्य भूमिका में थे। फिल्म में सोनी ने सिम्मी कौर सोढ़ी का किरदार निभाया था।

वह वेबसीरीज ‘कॉल माई एजेंट: बॉलीवुड’ में भी नजर आई थीं। शो में अहाना कुमरा, आयुष मेहरा, रजत कपूर सहित अन्य कलाकार हैं। सोनी की अगली फिल्म ‘पिप्पा’ पाइपलाइन में है।

आईएएनएस

वो बेहतरीन निर्देशक हैं… ‘मैं वापस आऊंगा’ में इम्तियाज अली के साथ काम कर बेहद खुश ‘धुरंधर’ फेम दानिश पंडोर

मुंबई । आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ में एक्टिंग कर छाए अभिनेता दानिश पंडोर अब इम्तियाज अली की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ में नजर आएंंगे। उन्होंने इम्तियाज अली को न...

यादों में जीवन : सिर्फ 26 रुपए लेकर मुंबई पहुंचे, 60 फिल्मों में ‘नारद’ का किया रोल

मुंबई । किसी भी फिल्म में जितना अहम किरदार नायक या नायिका का होता है, उतना ही खलनायक का भी होता है। खलनायक का रोल किसी भी फिल्म में जान...

नाम, आवाज और ट्रेडमार्क के दुरुपयोग पर रेसुल पुकुट्टी ने दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

चेन्नई । ऑस्कर विजेता साउंड डिजाइनर रेसुल पुकुट्टी ने मंगलवार को एक सार्वजनिक नोटिस जारी किया। इसमें उन्होंने उन सभी व्यक्तियों और संस्थाओं को चेतावनी दी, जो बिना अनुमति उनके...

मेड इन इंडिया- ए टाइटन स्टोरी : प्रेरणा, संघर्ष और सफलता की दमदार कहानी

***** 5 स्टार्स बहुत कम ही कोई सीरीज ऐसी होती है जो प्रेरणादायक होने के साथ ही सिनेमाई तौर पर भी बेहद दिलचस्प हो, लेकिन 'मेड इन इंडिया- ए टाइटन...

‘डॉन 3’ छोड़ने के विवाद पर नरम पड़ा एफडब्ल्यूआईसीई, रणवीर को बातचीत का न्योता

मुंबई । अभिनेता रणवीर सिंह द्वारा फरहान अख्तर की फिल्म 'डॉन 3' छोड़ने के बाद शुरू हुआ विवाद अब एक नए मोड़ पर पहुंच गया है। बुधवार को फेडरेशन ऑफ...

रणवीर सिंह के ‘डॉन 3’ विवाद पर प्रोड्यूसर्स गिल्ड सख्त, कहा- कलाकारों का ऐसा बर्ताव बर्दाश्त नहीं

मुंबई । फिल्म निर्माताओं के संगठन 'प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया' ने एक्टर रणवीर सिंह के फिल्म 'डॉन-3' और उससे जुड़े विवाद को देखते हुए बुधवार को नया बयान जारी किया...

‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ में हुई बॉलीवुड डांस के इतिहास पर चर्चा, ‘आलम आरा’ का हुआ जिक्र

मुंबई । 'इंडियाज बेस्ट डांसर' शो भारतीय सिनेमा के सुनहरे इतिहास को याद करने का एक खास मंच बन गया है। शो के सेट पर जज जावेद जाफरी, टेरेंस लुईस...

चंडीगढ़ में बादशाह के क्लब पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, नियमों के उल्लंघन पर किया गया सील

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ में प्रशासन ने नियमों के उल्लंघन को लेकर सख्त कदम उठाते हुए मशहूर सिंगर और रैपर बादशाह से जुड़े एक चर्चित क्लब को सील कर दिया है।...

‘एक्सपायरी डेट के बाद दवा भी जहर बन जाती है’, ‘कॉकटेल 2’ के ट्रेलर में दिखी दोस्ती, प्यार और रिश्तों की उलझनें

मुबंई । साल 2012 में आई फिल्म 'कॉकटेल' ने दोस्ती, प्यार और रिश्तों की कहानी को एक नए अंदाज में दर्शकों के सामने पेश किया था। सैफ अली खान, दीपिका...

दिव्यांका और उनके पति ने सिक्योरिटी गार्ड को दिखाई बच्चों की झलक, मिला आशीर्वाद

मुंबई । अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी हाल ही में जुड़वा बच्चों की मां बनी हैं। बच्चों के जन्म के बाद से ही प्रशंसक उनकी एक झलक पाने और उनके बारे में...

कबाड़ की दुकान से 200 पुराने टायर मंगवाकर किया था शाहरुख खान का फोटोशूट : डब्बू रत्नानी

मुंबई । मशहूर फोटोग्राफर डब्बू रत्नानी अपने सेलिब्रिटीज के बेहतरीन फोटोशूट के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अभिनेत्री पूजा भट्ट के पॉडकास्ट में अभिनेता शाहरुख खान के साथ काम करने...

‘मासूम: द न्यू जेनरेशन’ के लिए फिर साथ आए शेखर कपूर और एआर रहमान; फिल्म को-प्रोड्यूस भी करेंगे

मुंबई । मशहूर निर्देशक शेखर कपूर और एकेडमी अवॉर्ड-विनिंग म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान ने आगामी फिल्म 'मासूम: द न्यू जेनरेशन' के लिए हाथ मिलाया है। फिल्म में संगीतकार न सिर्फ...

admin

Read Previous

शिल्पा शेट्टी की फिल्म ‘सुखी’ का नया गाना ‘नशा’ हुआ रिलीज

Read Next

गूगल की पैरेंट कंपनी अल्‍फाबेट ने सैकड़ों कर्मचारियों को निकाला: रिपोर्ट

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com