कई टॉप न्यूज पब्लिकेशन ने ओपनएआई को उनके कंटेंट को एक्सेस करने से रोका

सैन फ्रांसिस्को : द न्यूयॉर्क टाइम्स, सीएनएन और ऑस्ट्रेलियन ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (एबीसी) जैसे कई टॉप नए पब्लिकेशन ने अपने एआई मॉडल को ट्रेन करने के लिए माइक्रोसॉफ्ट समर्थित ओपनएआई को उनके कंटेंट को एक्सेस करने से रोक दिया है।

द वर्ज की रिपोर्ट के अनुसार, एनवाईटी ने ओपनएआई के वेब क्रॉलर को ब्लॉक कर दिया है, जिसका मतलब है कि सैम ऑल्टमैन द्वारा संचालित कंपनी अपने एआई मॉडल को ट्रेन करने के लिए पब्लिकेशन के कंटेंट का इस्तेमाल नहीं कर सकती है।

ओपनएआई का वेब क्रॉलर, जिसे जीपीटीबॉट कहा जाता है, अपने एआई मॉडल को बेहतर बनाने में मदद के लिए वेब पेजों को स्कैन कर सकता है।

ओपनएआई के अनुसार, “जीपीटीबॉट को आपकी साइट तक एक्सेस की अनुमति देने से एआई मॉडल को अधिक सटीक बनने और उनकी सामान्य क्षमताओं और सुरक्षा में सुधार करने में मदद मिल सकती है।”

एनवाईटी ने एआई मॉडल को ट्रेन करने के लिए अपने कंटेंट के इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए इस महीने की शुरुआत में अपनी सर्विस की शर्तों को अपडेट किया।

सीएनएन ने गार्जियन ऑस्ट्रेलिया को पुष्टि की कि उसने अपनी डिजिटल एसेट्स में जीपीटीबॉट को ब्लॉक कर दिया है।

शिकागो ट्रिब्यून और ऑस्ट्रेलियन कम्युनिटी मीडिया (एसीएम) ब्रांडों जैसे कुछ अन्य न्यूज पब्लिकेशन ने भी कथित तौर पर ओपनएआई के वेब क्रॉलर को अवरुद्ध कर दिया है।

एनवाईटी कानूनी विकल्प भी तलाश रहा है कि क्या माइक्रोसॉफ्ट समर्थित ओपनएआई पर मुकदमा चलाया जाए और इसकी रिपोर्टिंग से जुड़े इंटेलेक्चुअल प्रोपर्टी राइट्स की रक्षा की जाए।

एनपीआर की रिपोर्ट के अनुसार, पब्लिकेशन और ओपनएआई एक लाइसेंसिंग डील पर पहुंचने को लेकर तनावपूर्ण बातचीत कर रहे हैं, जिसमें ओपनएआई अपनी स्टोरीज को अपने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) टूल में शामिल करने के लिए एनवाईटी को भुगतान करेगा।

हालांकि, चर्चाएं इतनी विवादास्पद हो गई हैं कि अखबार अब कानूनी कार्रवाई पर विचार कर रहा है।

ओपनएआई के खिलाफ मुकदमा जेनेरिक एआई युग में कॉपीराइट सुरक्षा पर अब तक की सबसे हाई-प्रोफाइल कानूनी लड़ाई शुरू करेगा।

आईएएनएस

इजरायली रक्षा मंत्री का दावा- ‘ईरान के सुरक्षा प्रमुख लारीजानी मारे गए’, तेहरान ने नहीं की पुष्टि

तेल अवीव । इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने दावा किया है कि ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव अली लारीजानी मिसाइल हमले में मारे गए हैं। हालांकि...

वियतनाम के प्रधानमंत्री और चीनी विदेश मंत्री के बीच मुलाकात

बीजिंग । वियतनाम के प्रधानमंत्री फाम मिन्ह चिन्ह ने 16 मार्च को वियतनाम की राजधानी हनोई में चीनी विदेश मंत्री वांग यी, सार्वजनिक सुरक्षा मंत्री वांग श्याओहोंग और रक्षा मंत्री...

चीन और अमेरिका के बीच कुछ मुद्दों पर शुरुआती समानता : ली छंगकांग

बीजिंग । चीन और अमेरिका ने पेरिस में आर्थिक और व्यापारिक वार्ता की। वार्ता के बाद चीनी वाणिज्य मंत्रालय के अंतरराष्ट्रीय व्यापार वार्ता प्रतिनिधि और उप मंत्री ली छंगकांग ने...

ईरानी राष्ट्रपति ने देशवासियों से 84 नौसैनिकों के अंतिम संस्कार में शामिल होने का किया आग्रह

तेहरान । ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने राजधानी तेहरान के लोगों से अपील की है कि वे उन 84 नौसैनिकों के अंतिम संस्कार में शामिल हों, जिनकी मौत इस...

काबुल: अस्पताल पर बमबारी में 400 की मौत, मानवाधिकार संगठन आईएचआरएफ ने उठाई स्वतंत्र जांच की मांग

काबुल । एक प्रमुख मानवाधिकार संगठन इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स फाउंडेशन (आईएचआरएफ) ने काबुल के एक अस्पताल पर पाकिस्तान की बमबारी की कड़ी न‍िंदा की है। इस हमले में 400 से...

पश्चिम एशिया तनाव के बीच एलपीजी लेकर पहुंचा पहला भारतीय जहाज शिवालिक

गांधीनगर । पश्चिम एशिया की तनावपूर्ण स्थिति के बीच भारतीय जहाज शिवालिक एलपीजी कैरियर गुजरात स्थित मुंद्रा पोर्ट पहुंच चुका है। यह कतर से गैस लेकर भारत पहुंचा है। यह...

पीएम गोल्डा मेयर: इजरायल की ‘दादी’, जिन्होंने भारत का मुश्किल समय में दिया साथ

नई दिल्ली । 'यू कैन नॉट शेक हैंड्स विद अ क्लेंच्ड फिस्ट'—यानी मुट्ठी बंद हो तो हाथ नहीं मिलते। यही मशहूर कथन है इजरायल की पहली और दुनिया की तीसरी...

पश्चिम एशिया तनाव के बीच 4,300 से ज्यादा भारतीय उड़ानें रद्द: सरकार

नई दिल्ली । पश्चिम एशिया में जारी तनाव के कारण भारतीय और विदेशी एयरलाइंस ने हजारों उड़ानें रद्द कर दी हैं। यह जानकारी सोमवार को केंद्रीय नागर विमानन मंत्री किंजरापु...

पाक‍िस्‍तान के पूर्वी पंजाब प्रांत में इमारत की छत गिरने से आठ महिलाओं की मौत, 50 घायल

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के पूर्वी पंजाब प्रांत के रहीम यार खान जि‍ले में सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में आठ मह‍िलाओं की मौत हो गई। कल्याणकारी भुगतान के वितरण के...

अफवाहों के बीच नेतन्याहू का नया वीडियो आया सामने, आम लोगों से घुलते-मिलते दिखे इजरायली पीएम

नई दिल्ली । इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म है। लगातार ऐसी खबरें आ रही हैं जिनमें उनकी मौजूदगी को लेकर सवाल खड़े किए जा...

मध्य-पूर्व स्थिति पर चीन के विशेष दूत ने कुवैत और कतर से बातचीत की

बीजिंग । मध्य पूर्व मामलों के लिए चीन के विशेष दूत जाई जून ने कुवैत सिटी में कुवैती विदेश मंत्री खालिद अल-जर्राह से मुलाकात की। खालिद अल-जर्राह ने कहा कि...

ईरान में हमलों से उठा धुआं पहुंच सकता है पश्चिमी पाकिस्तान, एक्यूआई बिगड़ने का खतरा

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के मौसम विभाग (पीएमडी) ने कहा है कि ईरान में हुए हवाई हमलों के बाद वहां से उठने वाला धुआं और प्रदूषण पाकिस्तान की हवा को भी...

admin

Read Previous

‘विराट कोहली नंबर 4 के लिए परफेक्ट हैं’: एबी डिविलियर्स

Read Next

यूट्यूब म्यूजिक ने एंड्रॉइड व आईओएस पर लाइव लिरिक्स फीचर किया लॉन्च

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com