एशिया का सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय साहित्य उत्सव ‘उन्मेष’ भोपाल में 3-6 अगस्त तक राष्ट्रपति मुर्मू करेंगी उद्घाटन

नई दिल्ली : एशिया के सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय साहित्य उत्सव ‘उन्मेष’ का आयोजन मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 3-6 अगस्त को होगा।इसका उद्घटान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी।
साहित्य अकादेमी के सचिव के. श्रीनिवासराव ने बताया कि इस अंतरराष्ट्रीय साहित्य उत्सव में 100 भाषाओं के 575 लेखक भाग लेंगे एवम 75 कार्यक्रम होंगे ।इसके साथ ही संगीत नाटक अकादेमी द्वारा ‘उत्कर्ष’ शीर्षक से लोक एवं जनजातीय प्रदर्शन कलाओं का राष्ट्रीय उत्सव भी आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इन दोनों समारोहों का उद्घाटन श्रीमती द्रौपदी मुर्मु करेंगी।
आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर आयोजित हो रहे इस उत्सव को साहित्य अकादेमी, संस्कृति मंत्रालय, एवं संस्कृति विभाग, मध्यप्रदेश शासन, संयुक्त रूप से आयोजित कर रहे हैं।

अंतरराष्ट्रीय साहित्य उत्सव उन्मेष में भारत के अतिरिक्त 13 अन्य देशों के लेखक भी उत्सव में शामिल होंगे।
ज्ञात हो कि ‘उन्मेष’ का यह दूसरा संस्करण है। पहला आयोजन गत वर्ष जून में शिमला में आयोजित किया गया था।
इस अंतरराष्ट्रीय साहित्य उत्सव में केरल के माननीय राज्यपाल आरिफ़ मोहम्मद खान, छत्तीसगढ़ के माननीय राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंदन, तेलंगाना राज्य की माननीय राज्यपाल तामिलिसाई सौंदराराजन, फिजी के भारत में राजदूत कमलेश शशि प्रकाश, एस.एल. भैरप्पा, चंद्रशेखर कंबार,, विश्वनाथ प्रसाद तिवारी, गौतम घोष, संजय रॉय, गिरीश्वर मिश्र, , रमेश पोखरियाल ‘निशंक’, लिंडा हेस, , अमीश त्रिपाठी, सोनल मानसिंह, चित्रा मुद्गल, रघुवीर चौधरी, विनय सहस्रबुद्धे, ममता कालिया, वामन केंद्रे, प्रयाग शुक्ल, सुरजीत पातर, नवतेज सरना, नमिता गोखले, शीन काफ़ निज़ाम, गोविंद मिश्र, लीलाधर जगूड़ी और उषा किरण खान आदि भाग लेंगे।
इस उत्सव में, कविता और कहानी पाठ के अलावा, भारतीय काव्यशास्त्र, भारतीय भक्ति साहित्य, सागर साहित्य, भारत की सांस्कृतिक विरासत, भारतीय नाटकों में अलगाव का सिद्धांत, विविधता में एकता, भारत की सौम्य शक्ति, सिनेमा और साहित्य, विदेशी भाषाओं में भारतीय साहित्य का प्रचार-प्रसार, चिकित्सकों का साहित्य, साहित्य एवं प्रकृति, मशीनों का उदय रचनात्मकता बढ़ाने वाली शिक्षा, अनुवाद, प्रगति का संचालक और आलोचनात्मक विचार, योग साहित्य, मातृभाषाओं का महत्त्व, फंतासी और विज्ञान कथा साहित्य, ई-साहित्य, नारीवाद और साहित्य, आदिवासी लेखन और हाशिये का स्वर – उत्पीड़ितों का उत्थान जैसे महत्त्वपूर्ण विषयों पर परिचर्चा और विचार-विमर्श होगा।

––इंडिया न्यूज स्ट्रीम

ईरान को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने में करना पड़ रहा संघर्ष: रिपोर्ट

वाशिंगटन । पहले से ही तनावपूर्ण जियोपॉलिटिकल माहौल में एक नई मुश्किल खड़ी हो गई है। खबर है कि ईरान को हाल की लड़ाइयों के दौरान समुद्री माइंस बिछाने के...

अमेरिका-ईरान शांति वार्ता के लिए वेंस पहुंचे पाकिस्तान, ईरानी डेलिगेशन में 71 लोग शामिल

नई दिल्ली । अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर वार्ता को लेकर हलचल तेज हो गई है। अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस अपने डेलिगेशन को लेकर पाकिस्तान पहुंच गए हैं।...

अमेरिका-ईरान शांति वार्ता के लिए अब तक फॉर्मेट तय नहीं, अलग-अलग कमरे में भी हो सकती है बात

नई दिल्ली । अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर को लेकर वार्ता में शामिल होने के लिए दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडल पहुंच चुके हैं। ईरान की सेमी-ऑफिशियल न्यूज एजेंसी तस्नीम...

पाकिस्तान में ईरानी डेलीगेशन: लीड कर रहे गालिबाफ आखिर कौन?

नई दिल्ली । ईरानी संसद के स्पीकर इन दिनों काफी चर्चा में है। विदेशी मीडिया (खासकर अमेरिकी और यूरोपीय) ने उनको पिछले दिनों सुर्खियों में बनाए रखा। दावा किया गया...

बलूचिस्तान में उड़ाई गई मुख्य गैस पाइपलाइन, सप्लाई बाधित

इस्लामाबाद । बलूचिस्तान प्रांत के सिबी जिले और उसके आस-पास के इलाकों में गैस सप्लाई तब रुक गई जब कुछ हथियारबंद लोगों ने एक पाइपलाइन में विस्फोट कर दिया। स्थानीय...

नेतन्याहू का सख्त बयान: इजरायल के खिलाफ टेढ़ा रुख रखने वाले देशों पर कार्रवाई की चेतावनी

नई द‍िल्‍ली । इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक सख्त बयान में कहा कि इजरायल अपने खिलाफ किसी भी हमले या विरोध के सामने चुप नहीं रहेगा। उन्होंने कहा...

राष्ट्रपति ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट में तेल टैंकरों से शुल्क वसूले जाने की रिपोर्टों पर ईरान को दी चेतावनी

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर होर्मुज स्ट्रेट के रास्ते तेल की शिपमेंट को सीमित करके संघर्ष-विराम (सीजफायर) की सहमति का उल्लंघन करने का आरोप लगाया। इसके...

प्रणय वर्मा बेल्जियम में भारत के अगले राजदूत नियुक्त, यूरोपीय यूनियन में भी निभाएंगे अहम भूमिका

नई दिल्ली । भारतीय विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को वरिष्ठ राजनयिक प्रणय वर्मा को बेल्जियम में भारत का अगला राजदूत नियुक्त करने की घोषणा की। इसके साथ ही उन्हें यूरोपीय...

दक्षिण कोरिया में मध्य पूर्व युद्ध के प्रभाव को कम करने के लिए अतिरिक्त बजट विधेयक पर होगा मतदान

सियोल । दक्षिण कोरिया की राष्ट्रीय संसद शुक्रवार को एक अतिरिक्त बजट विधेयक पर विचार करने वाली है, जिसका उद्देश्य मध्य पूर्व में जारी युद्ध के आर्थिक प्रभाव से निपटना...

जापान मई से 20 दिन का अतिरिक्त तेल भंडार जारी करेगा

टोक्यो । जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची ने शुक्रवार को कहा कि उनकी सरकार मई से 20 दिनों के तेल भंडार बाजार में जारी करेगी। यह कदम मार्च के मध्य...

वेंस की पाकिस्तान यात्रा से पहले सुरक्षा को लेकर चिंता, सालों बाद यूएस के किसी शीर्ष अधिकारी का पाक दौरा

नई दिल्ली । अमेरिका और ईरान के बीच इस हफ्ते के अंत में पाकिस्तान में बातचीत होने वाली है। अमेरिका की तरफ से इस बैठक में शामिल होने के लिए...

भारत में बढ़ रहा है रक्षा बजट पर खर्च, आईएमएफ ने तेजी से बढ़ोतरी की उम्मीद जताई

वॉशिंगटन । अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने कहा कि भारत का घरेलू डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने का कदम आर्थिक बढ़ोतरी को मजबूत कर सकता है। आईएमएफ ने बताया कि जब सैन्य...

admin

Read Previous

ग्लोबल आउटेज के बाद ऑनलाइन वापस आया इंस्टाग्राम

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com