दिल्ली में बीड़ी देने से इनकार करने पर चाकू गोदकर हत्या

नई दिल्ली : दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में एक मजदूर ने दूसरे मजदूर के साथ बीड़ी पीने से इनकार कर दिया। इससे नाराज हाेेकर उसने चाकू मारकर हत्या कर दी। दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

घटना मंगलवार को हुई और मृतक की पहचान शाहबाद डेयरी निवासी संजय मिश्रा (35) के रूप में हुई।

पुलिस के मुताबिक, सुबह करीब 9 बजे पुलिस कंट्रोल रूम पर कॉल आई कि संस्कृति अपाॅर्टमेंट के पास जंगल में शव पड़ा है, इस पर चाकू से वार के निशान हैं।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, “मौके पर पहुंचने पर, फोन करने वाले की पहचान सुमन के रूप में हुई, जो एक नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक है और उसने अपने दोस्त सुधीर के साथ महादेव चौक के पास खाली जगह पर शव पड़ा हुआ दिखाया।”

अधिकारी ने कहा शाहबाद डेयरी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान आरोपी की पहचान शाहबाद डेयरी निवासी 20 वर्षीय सत्यवान के रूप में हुई, जिसे पकड़ लिया गया।

अधिकारी ने कहा, “वह एक बढ़ई की दुकान में मजदूर के रूप में काम करता है और पूछताछ करने पर उसने खुलासा किया कि सोमवार की रात, वह महादेव चौक के पास के इलाके से गुजर रहा था और वहां उसने मिश्रा को अपने दोस्त के साथ देखा। उसने उनसे बीड़ी मांगी, लेकिन इनकार करने और दुर्व्यवहार करने पर उसने उन पर चाकू से वार कर दिया,”

अधिकारी ने कहा, ” वारदात में इस्‍तेमाल चाकू बरामद कर लिया गया है।”

आईएएनएस

झारखंड के खूंटी में सड़क पर लूटपाट के दौरान युवक को गोली मारी, हालत गंभीर

खूंटी । झारखंड के खूंटी जिले में बेखौफ अपराधियों ने सड़क पर लूटपाट के दौरान एक युवक को गोली मार दी। घटना मुरहू थाना क्षेत्र की है, जहां सड़क घेरकर...

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर बढ़ता हिंसक हमला, 24 घंटे में दो हिंदुओं की हत्या

ढाका । बांग्लादेश में धार्मिक अल्पसंख्यकों, खासकर हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महज 24 घंटे के भीतर दो...

धनबाद: जहरीली गैस के रिसाव से एक और की गई जान, एक माह में तीन मौतें

धनबाद । झारखंड के धनबाद जिले के केंदुआडीह थाना क्षेत्र में बंद कोयला खदानों से हो रहे जहरीली गैस रिसाव का खतरा थमने का नाम नहीं ले रहा है। अग्नि...

चंडीगढ़ पुलिस ने नकली नोटों का बड़ा गिरोह पकड़ा, पांच आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह कई राज्यों में नकली भारतीय मुद्रा छापता और फैलाता था। एसपी क्राइम...

बिहार: प्रसिद्ध डॉक्टर का अपहरण, चलती कार से कूदकर भागे

पटना । बिहार के छपरा शहर में एक प्रसिद्ध डॉक्टर के अपहरण के सनसनीखेज प्रयास का मामला सामने आया है, जिससे जिले में कानून व्यवस्था को लेकर चिंताएं बढ़ गई...

तमिलनाडु : कोयंबटूर एयरपोर्ट के पास कॉलेज छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस

चेन्नई । तमिलनाडु के कोयंबटूर अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के पास एक चौंकाने वाली घटना में, एक युवा कॉलेज छात्रा का कथित तौर पर तीन लोगों ने अपहरण कर लिया और उसके...

दिल्ली : लड़की ने खुद रची थी एसिड अटैक की साजिश, शामिल था पूरा परिवार

नई दिल्ली । दिल्ली के भारत नगर इलाके से सामने आए एसिड अटैक के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में एसिड अटैक का मामला फर्जी पाया...

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के मुस्तफाबाद में अंधाधुंध फायरिंग, इलाके में सनसनी फैली

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में नेहरू विहार डी2 के आसपास सोमवार रात दो स्कूटी सवार बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी।...

झारखंड: हजारीबाग के दोहरे हत्याकांड में आठ आरोपी गिरफ्तार

हजारीबाग । हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र में जुलाई महीने में हुई दोहरी हत्या कांड में पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस...

अहमदाबाद: बागोदरा में एक ही परिवार के पांच लोगों ने की आत्महत्या, इलाके में पसरा मातम

अहमदाबाद । अहमदाबाद जिले के बावला तालुका स्थित बागोदरा गांव में शनिवार देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई। बागोदरा बस स्टेशन के पास स्थित एक किराए के मकान में...

चंदन मिश्रा हत्याकांड में बड़ी सफलता, मुख्य आरोपी तौशीफ कोलकाता से गिरफ्तार

पटना । चर्चित चंदन मिश्रा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुख्य आरोपी तौशीफ उर्फ बादशाह सहित कुल चार संदिग्धों को कोलकाता के आनंदपुर स्थित एक गेस्टहाउस से...

चंदन मिश्रा हत्याकांड : फिल्मी अंदाज में घुसे थे 5 लोग, सामने आया सीसीटीवी फुटेज

पटना । बिहार की राजधानी पटना के पारस अस्पताल में चंदन मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो में...

admin

Read Previous

भाजपा की पूर्वांचल में जीत के लिए राजभर बने जरूरी

Read Next

मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर में बाढ़ की चेतावनी जारी की

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com