भाजपा की पूर्वांचल में जीत के लिए राजभर बने जरूरी

लखनऊ : अगले साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में यूपी की 80 सीटों को जीतने के लिए भाजपा कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती है। इसलिए वह सभी प्रभावी दलों और व्यक्तियों को जोड़ने में जुटी है। जिसमें एक नाम ओमप्रकाश राजभर भी है। जिनका पूर्वांचल की कुछ सीटों पर असर रहता है।

जानकर बताते हैं कि यूपी में 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने सपा मुखिया अखिलेश यादव के साथ मिलकर अपने नए सहयोगी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को काफी डैमेज किया था। पूर्वांचल में कुछ जिले ऐसे थे जहां भाजपा का खाता नहीं खुला था। गाजीपुर, आजमगढ़ और अम्बेडकर नगर जिलों से भाजपा पूरी तरह से साफ हो गई थी। इसी कारण भाजपा 2024 के चुनाव में कोई जोखिम नहीं लेना चाहती है।

राजनीतिक जानकारों की मानें तो अपना दल (एस) और निषाद पार्टी के बाद सुभासपा के एनडीए में आने से भाजपा की स्थिति पूर्वांचव व अवध क्षेत्र में अब मजबूत हो जाएगी। 2019 में पूर्वांचल व अवध में भाजपा की हारी सीटों पर सहयोगी इसे को बल देंगे।

राजनीतिक पंडितों का कहना है कि राजभर को हाथों-हाथ लेने की एक बड़ी वजह उनकी अपनी बिरादरी के वोटों पर पकड़ है। भाजपा ने पार्टी में चेहरे तैयार करने की कोशिश की लेकिन वे ओम प्रकाश का विकल्प नहीं बन पाए। वहीं, सत्ता और विपक्ष दोनों ही भूमिका में ओपी राजभर ने बिरादरी में सक्रियता व पैठ बनाने का प्रयास लगातार जारी रखा। इससे उनकी पूछ बनी हुई है।

पूर्वांचल के आंकडों पर गौर करें तो लगभग आधा दर्जन जिलों में भाजपा की स्थिति काफी कमजोर हुई है। खासतौर से राजभरों का वोट बीजेपी को नहीं मिलने से गाजीपुर, मऊ, जौनपुर, बलिया, आजमगढ़ समेत दर्जनभर जिलों में भाजपा को करीब 25 से 30 सीटों का नुकसान उठाना पड़ा था।

अगर 2019 के चुनावी नतीजों को देखें तो भाजपा को अंबेडकर नगर में भाजपा को करीब 468238 वोट मिले थे। जबकि बसपा को 564118 मत मिले और विजयी हुई। अंतर काफी बड़ा था। ऐसे ही गाजीपुर में भाजपा को 446690 वहीं बसपा को 566082 मत मिले थे। आजमगढ़ में आजमगढ़ 621578 मत सपा को मिले थे। जबकि भाजपा 361704 ही वोट मिल सके थे। बाद में हुए उपचुनाव में भाजपा के निरहुआ यहां से जीते थे। इन्ही सब बातों का फोकस कर भाजपा ने आगे कदम बढ़ाना शुरू किया है।

राजनीतिक विश्लेषक अमोदकांत मिश्रा कहते हैं कि अगर चुनावी नतीजों को ध्यान से देखे 2017 में ओमप्रकाश राजभर और उनकी पार्टी अकेले दम पर भले कुछ न कर सके हों, पर गठबंधन के बाद उनकी पार्टी ने दूसरे दलों का खेल बिगाड़ा है। चुनावी आंकड़ों की मानें तो राजभरों की आबादी करीब 2.40 फीसद है। हालांकि, पूर्वांचल की अंबेडकर नगर, आजमगढ, मऊ, देवरिया, श्रावस्ती, बहराइच, संतकबीर नगर, बस्ती, गाजीपुर, बलिया, वाराणसी, चंदौली आदि जिले की एक दर्जन सीटों पर उनका प्रभाव है। यह वोट छिटक न जाए इस बात का ख्याल रखकर भाजपा ने गठबंधन का दांव चला है।

आईएएनएस

झारखंड शराब घोटाले में ईडी के समन पर पेश नहीं हुए पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव, मांगा समय

रांची । झारखंड के बहुचर्चित शराब घोटाले की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समन पर कांग्रेस विधायक और पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव के बेटे रोहित उरांव सोमवार...

तेजस्वी यादव ने ‘रिशु श्री महाघोटाले’ पर बिहार की एनडीए सरकार से पूछे 20 सवाल

पटना । बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने कथित 'रिशु श्री महाघोटाले' को लेकर राज्य की एनडीए सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सरकार से 20...

यूसीसी पर बहस तेज : जमीयत उलेमा-ए-हिंद का पुरजोर विरोध, कांग्रेस नेता ने व्यापक चर्चा पर दिया जोर

नई दिल्ली । देश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर बहस तेज होती जा रही है। उत्तर प्रदेश के शामली में जमीयत उलेमा-ए-हिंद के जिला अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती मोहम्मद...

राजस्थान: कपड़े की दुकान में चोरी की कोशिश में चार महिलाएं गिरफ्तार

जयपुर । राजस्थान में झालावाड़ जिले की पनवाड़ थाना पुलिस ने महिला लुटेरी गैंग की चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इन पर क्षेत्र में हाल ही के दिनों में...

नादिगर संगम चुनाव: नासर, विशाल और कार्थी के कार्यकाल विवाद पर मद्रास हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित

चेन्नई । मद्रास हाईकोर्ट ने मंगलवार को उस याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया, जिसमें अभिनेता नासर, विशाल कृष्णा और कार्थी के दक्षिण भारतीय कलाकार संघ (नादिगर संगम) के...

भारत और सेशेल्स पुराने मित्र, हिंद महासागर हमारी साझी विरासत: पीएम मोदी

विक्टोरिया । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को सेशेल्स की नेशनल असेंबली को संबोधित करते हुए कहा कि हिंद महासागर भारत और सेशेल्स के बीच दूरी नहीं, बल्कि जुड़ाव का...

पेपर लीक और राम मंदिर मामले को लेकर सीपी जोशी का कांग्रेस पर निशाना, बोले- ‘दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई’

भीलवाड़ा । भाजपा सांसद सीपी जोशी ने रविवार को कांग्रेस और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए पेपर लीक और राम मंदिर से जुड़े मुद्दों पर...

फायर एनओसी की वैधता समाप्त होने से पहले ही जारी करें नोटिस, जनसुरक्षा से कोई समझौता नहीं: सीएम योगी

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अग्नि सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए निर्देश दिए कि प्रदेश के सभी शासकीय एवं निजी मेडिकल कॉलेजों, चिकित्सा संस्थानों, जिला...

राम मंदिर विवाद पर दिनेश शर्मा का पलटवार, बोले- सबूत हैं तो एसआईटी को सौंपें

मुंबई । अयोध्या के राम मंदिर से जुड़े कथित अनियमितताओं के मामले को लेकर सियासत तेज हो गई है। राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा ने इस मुद्दे पर विपक्ष को आड़े...

असली टीएमसी को पहचानना मुश्किल, जनता ने असली दोषियों को पहचान लिया: पूर्णिमा चक्रवर्ती

कोलकाता । श्यामपुकुर की निवर्तमान विधायक और मंत्री पूर्णिमा चक्रवर्ती ने तृणमूल कांग्रेस के भीतर गहरे गुटबाजी का आरोप लगाते हुए दावा किया कि जनता ने 'असली दोषियों' की पहचान...

जो लोग हमारे साथ आए हैं, उनकी अपनी एक ताकत है : संजय निरुपम

मुंबई । शिवसेना नेता संजय निरुपम ने आदित्य ठाकरे के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने कहा था कि जो भी लोग हमारी टिकट से जीतकर आते हैं, अगर...

रामगढ़ में सीबीआई का एक्शन, सीसीएल अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

रांची । सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल), रामगढ़ (झारखंड) के बरका सयाल एरिया के सौंदा स्थित रीजनल स्टोर के चीफ स्टोर कीपर को रिश्वतखोरी के...

admin

Read Previous

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में पिछले 24 घंटे में चार आतंकी ढेर

Read Next

दिल्ली में बीड़ी देने से इनकार करने पर चाकू गोदकर हत्या

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com