छात्र करेंगे इकोनामी को सपोर्ट, प्रशिक्षित युवाओं को मिलेगा स्किल पासपोर्ट

नई दिल्ली : भारत के स्किल्ड युवाओं को जल्द ही स्किल इंडिया पासपोर्ट की सुविधा मिलेगी। स्किल पासपोर्ट में युवाओं अथवा छात्रों के कौशल प्रशिक्षण के प्रमाण-पत्र भी होंगे। यह पहला अवसर है जब रोजगार के लिए विदेश जाने वाले प्रशिक्षित भारतीयों को स्किल इंडिया पासपोर्ट की सुविधा मिलेगी।

गौरतलब है कि डिजिटल इकनोमी में ब्लॉकचेन, बिग डेटा और इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी) जैसी नए दौर की टेक्नोलाॅजी के साथ रोजगार की भी कई संभावनाएं सामने आई हैं। आज देश विदेश में डेटा विशेषज्ञों की भी काफी मांग है। हालांकि देश भर के कई विशेषज्ञ इन टेक्नोलॉजी कोर्सों को महानगरों तक ही सीमित मानते हैं।

आईआईएलएम यूनिवर्सिटी की डीन डॉ. मनीषा जोशी का कहना है कि आज भी खास कर टियर-2 और टियर-3 शहरों की एक बड़ी आबादी के लिए टेक्नोलाॅजी व शिक्षा को जोड़ना कठिन है। इसकी कई वजहें हैं जैसे सीमित साधन, लचीलेपन की कमी और आर्थिक बाधा। हालांकि महानगरों में शिक्षित आबादी अपने बच्चों में कौशल विकास को बढ़ावा दे रही है। यहां छात्र शिक्षा में टेक्नोलाॅजी जैसे कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, आगमेंटेड रियलिटी, वर्चुअल रियलिटी, 3 डी क्लासेज के एकीकरण का लाभ ले रहे हैं।

वहीं सरकार का कहना है कि सुदूर क्षेत्रों के छात्रों को प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए छोटे शहरों में भी कौशल विकास केंद्र शुरू किए गए हैं। केंद्र सरकार देशभर में 30 स्किल इंडिया इंटरनेशनल सेंटर भी खोलने जा रही है। इन केंद्रो के माध्यम से स्किल इंडिया पासपोर्ट की सुविधा शुरू की जाएगी। यह सेंटर विदेश में रोजगार के अवसरों का लाभ युवाओं को देने, अवसर के अनुरूप प्रशिक्षण व समन्वय की भूमिका निभाएंगे। इनकी स्थापना के लिए 24 नेशनल स्किल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट और छह स्किल डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट की पहचान की गई है।

कौशल विकास मंत्रालय ने ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, फिनलैंड, जर्मनी, आयरलैंड, जापान, जॉर्डन, मलेशिया, मालदीव, मोरक्को और स्वीडन जैसे देशों के साथ प्रशिक्षण, मूल्यांकन और रिक्रूटमेंट के लिए बिजनेस-टू-बिजनेस समझौता भी किया है।

विशेषज्ञों के मुताबिक दुनिया भर के कई देशों में हॉस्पिटैलिटी और केयर से जुड़े स्किल वर्कफोर्स की मांग लगातार बढ़ी है। भारत सरकार के प्रशिक्षण केंद्रों पर कोरोना काल और उसके बाद भी लाखों छात्रों को इन क्षेत्रों में प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। हॉस्पिटैलिटी प्रशिक्षण पर इंडियन स्कूल ऑफ हॉस्पिटैलिटी के सीओओ कुणाल वासुदेव का कहना हैं, वैश्विक मांग के अनुरूप हमने विशेषज्ञों के सहयोग से कोर्स तैयार किए हैं ताकि न केवल वर्तमान दौर में आगे रहें बल्कि आने वाले कल पर हमारी नजर रहे। हमारे लैब टेक्नोलाॅजी व इनोवेशन के गढ़ हैं, जहां छात्र नए युग की टेक्नोलाॅजी की संभावना देखेंगे, सीखेंगेे और लाभ लेंगे।

वासुदेव के मुताबिक इस उद्योग में हो रहे बदलावों को समझना और छात्रों को उसके अनुरूप तैयार करना अनिवार्य है ताकि भारतीय छात्र भविष्य में भी इस उद्योग की कमान संभालें।

सरकार ने कौशल प्रशिक्षण के लिए स्किल हब भी स्थापित किए हैं यह हब नोडल स्किल सेंटर का काम करते हैं। इनका मकसद कक्षा 6-8 तक के छात्रों को कौशल विकास और व्यावसायिक प्रशिक्षण का अवसर देना है। छात्रों को विभिन्न उद्योग केंद्र ले जाया जाता है ताकि उन्हें उद्योगों की मांग और वहां हो रहे बदलावों से अवगत कराया जा सके।

जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट के निदेशक डॉ. देविन्दर नारंग के मुताबिक कई उद्योगों की टेक्नोलाॅजी में बहुत तेजी से बदलाव आए हैं। ऐसे में युवाओं को उपयुक्त कौशल प्रदान करना और भी महत्वपूर्ण है। केंद्र और राज्य सरकारें व शैक्षणिक संस्थान एपरेंटिसशिप और व्यावसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रमों पर जोर दे रहे हैं ताकि युवाओं को काम-काज की वास्तविक दुनिया का कौशल प्राप्त हो। साथ ही, उद्योगों की जरूरत पूरी हो।

आईएएनएस

ईरान ने हाल के विरोध प्रदर्शनों में मारे गए लगभग 3,000 लोगों की सूची जारी की

नई दिल्ली । ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन के कार्यालय ने देश में हाल ही में हुई अशांति के दौरान मारे गए लोगों की एक सूची जारी की है। इस...

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का नया दावा- ईरान की जगह वेनेजुएला से तेल खरीदेगा भारत

वॉशिंगटन । अपने बयानों की वजह से अक्सर सुर्खियों में रहने वाले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि भारत वेनेजुएला से तेल खरीदेगा। उन्होंने कहा कि...

ट्रंप का दावा: रूस एक हफ्ते तक यूक्रेन के शहरों पर नहीं करेगा हमला; शांति वार्ता में आई तेजी

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि रूस इस बात पर राजी हो गया है कि कड़ाके की ठंड के दौरान एक हफ्ते तक यूक्रेन की...

क्यों बढ़ रही है अमेरिका में महंगाई? फेड चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने बताई असली वजह

वाशिंगटन । अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने कहा कि अमेरिका में बढ़ती महंगाई की मुख्य वजह लोगों की ज्यादा मांग नहीं, बल्कि आयातित सामान पर...

सऊदी क्राउन प्रिंस से बोले पेजेशकियन, ‘ईरान अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत शांति प्रक्रिया के लिए तैयार’

तेहरान । ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने कहा कि ईरान शांति स्थापित करने और लड़ाई रोकने के लिए किसी भी प्रक्रिया का स्वागत करने को तैयार है। ईरानी राष्ट्रपति...

रूस-यूक्रेन शांति प्रयासों में लगे हुए हैं ट्रंप : व्हाइट हाउस

वाशिंगटन । व्हाइट हाउस ने कहा है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म कराने की कोशिशों में लगातार जुड़े हुए हैं। हालांकि, इस समय रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...

गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुईं उर्सुला वॉन, बोलीं- यह जीवन का सबसे बड़ा सम्मान

नई दिल्ली । भारत आज अपना 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। 77वें गणतंत्र दिवस के आयोजन समारोह में यूरोपीय काउंसिल के अध्यक्ष एंटोनियो लुइस सैंटोस दा कोस्टा और यूरोपीय...

ट्रंप की प्रेशर पॉलिटिक्स से तंग आया ईयू, अमेरिका से तकनीकी निर्भरता घटाने पर कर रहा विचार

नई दिल्ली । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी शर्तों पर व्यापार करने के लिए टैरिफ के जरिए दबाव बना रहे हैं। ट्रंप अपने हिसाब से लगातार तमाम देशों को...

ट्रंप एक नया संयुक्त राष्ट्र बनाकर उस पर अकेले नियंत्रण चाहते हैं : ब्राजील के राष्ट्रपति लूला

ब्रासीलिया । ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा ने कहा है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक नया संयुक्त राष्ट्र बनाना चाहते हैं और उस पर अकेले...

ट्रंप का कनाडा को झटका: ‘बोर्ड ऑफ पीस’ में शामिल होने का न्यौता वापस लिया

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा को अपने नए बनाए गए बोर्ड ऑफ पीस में शामिल होने का दिया गया निमंत्रण वापस ले लिया है। यह कदम...

यूक्रेन ने रूसी बंदरगाह पर ड्रोन से किया हमला, तीन लोगों की मौत

मॉस्को । रूस और यूक्रेन के बीच लगातार हमले जारी हैं। ताजा अपडेट में स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि रूस के क्रास्नोडार इलाके में पोर्ट पर यूक्रेन ने हमला किया।...

स्वीडन ने नॉर्वे और फ्रांस की तरह ट्रंप के ‘बोर्ड ऑफ पीस’ का प्रस्ताव ठुकराया

नई दिल्ली । फ्रांस और नॉर्वे के बाद एक और यूरोपीय देश ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सुझाए बोर्ड ऑफ पीस में शामिल होने का प्रस्ताव ठुकरा दिया है।...

admin

Read Previous

ट्विटर जल्द ही प्रोफाइल पेज व्यूज से ऐड्स रेवेन्यू करेगा शेयर: मस्क

Read Next

यूपी के मेरठ में बिजली करंट लगने से 5 कांवड़ियों की मौत, कई घायल

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com