पंजाब में बाढ़ से बिगड़े हालात के बाद सेना तैनात

चंडीगढ़ : लगातार तीसरे दिन जारी बारिश और नदियों में भारी जल प्रवाह के कारण पंजाब के रोपड़ और पटियाला जिलों में बाढ़ की स्थिति और खराब हो गई है। इस बीच राहत एवं बचाव कार्य तथा नदियों और नहरों के तटबंधों को मजबूत करने के लिए सोमवार को सेना को तैनात किया गया।

सेना के एक प्रवक्ता ने आईएएनएस को बताया, “पटियाला और रोपड़ के उपायुक्तों से नदी और नहर में आई दरारों के मद्देनजर सहायता के लिए अनुरोध प्राप्त हुआ है।”

दो कॉलम के साथ स्थिति का आकलन करने के लिए रैकी टीमें रवाना हो गई हैं। प्रवक्ता ने बताया कि दरार को बंद करने और बचाव कार्य में ये उपायुक्‍तों की मदद करेंगे।

रोपड़ में स्थिति का आकलन करने के लिए एक दल भेजा गया है, जहां एक बार फिर नहर में दरार आ गई है, जिससे गांव जलमग्न हो गए हैं। स्थिति के मूल्यांकन के आधार पर कॉलम आगे बढ़ेगा।

प्रवक्ता ने कहा कि पटियाला जिले के राजपुरा कस्बे में एक वृद्धाश्रम से लोगों को निकालना शुरू कर दिया गया है और राजपुरा की ओर दरार को रोकने के लिए तटबंध को मजबूत किया जा रहा है।

इसके अलावा सेना चितकारा विश्वविद्यालय से बाढ़ का पानी हटा रही है जहां लगभग 2,000 छात्र फंसे हुए थे।

प्रवक्ता ने कहा, “कुल 910 छात्रों को सुरक्षित निकाल लिया गया और बाकी को भी जल्द ही निकाल लिया जाएगा।”

इसके अलावा फिरोजपुर जिले में जीरा के उपमंडलीय मजिस्ट्रेट से प्राप्त मांग के आधार पर, जीओसी 7 इन्फैंट्री डिवीजन ने अराजी सबरन गांव के पास सतलुज नदी में फंसे 25-30 लोगों को बचाया।

रविवार से निकासी अभियान की निगरानी कर रही पटियाला की उपायुक्त साक्षी साहनी ने लोगों से उनसे या हेल्पलाइन नंबर 0175-2311321 पर संपर्क करने का अनुरोध किया है।

उन्होंने आईएएनएस से कहा, “घबराने की कोई जरूरत नहीं है। हम स्थिति पर लगातार नजर रख रहे हैं और टीमें बड़ी नदी पर काम कर रही हैं और इसमें कोई दरार नहीं है।”

पूर्व विदेश राज्‍य मंत्री और वर्तमान में पटियाला से सांसद परनीत कौर ने रविवार को पटियाला के बारिश प्रभावित इलाकों का जायजा लिया।

उन्‍होंने संजय कॉलोनी और घलोरी गेट समेत पटियाला की बड़ी नदी से सटे इलाकों का दौरा किया।

शहर में बारिश प्रभावित इलाकों का दौरा करने के बाद पटियाला सांसद ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “यह देखकर दु:ख हो रहा है कि पिछले दो-तीन दिन में लगातार बारिश ने देश भर में तबाही मचाई है। पटियाला में भी शहर के कई इलाके बुरी तरह प्रभावित हैं और कई स्थानों पर जलभराव का सामना करना पड़ रहा है।”

आईएएनएस

झारखंड : गिरिडीह में तीन ट्रकों की भीषण भिड़ंत के बाद लगी आग, 2 की मौत

गिरिडीह । झारखंड के गिरिडीह जिले के डुमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत कुलगो टोल प्लाजा के पास गुरुवार सुबह एक हृदयविदारक सड़क हादसे में दो लोगों की जिंदा जलकर मौत हो...

यूएई के पेट्रोलियम सुविधा केंद्र की स्‍थित‍ि संभली, ड्रोन हमले के बाद भड़की थी आग

दुबई । संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के फुजैराह में पेट्रोलियम सुविधा केंद्र पर ड्रोन हमले के बाद लगी आग को सोमवार को काबू में कर लिया गया है। अधिकारियों ने...

कोलकाता के गोदाम में भीषण आग में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई

कोलकाता । कोलकाता के दक्षिणी बाहरी इलाके आनंदपुर में स्थित एक गोदाम में लगी भीषण आग में मृतकों की संख्या सोमवार को बढ़कर सात हो गई है। पश्चिम बंगाल पुलिस...

कर्नाटक हादसा: बस से चार जली लाशें बरामद, कुल 5 मौतें

चित्रदुर्ग । कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले में गुरुवार को एक कंटेनर ट्रक से टक्कर के बाद आग लगने वाली बस से चार शव बरामद किए गए। पुलिस ने कंटेनर ट्रक...

फरीदाबाद में तेज रफ्तार कार की कंटेनर से टक्कर, दो की मौत, एयर बैग भी नहीं बचा पाए जान

फरीदाबाद । हरियाणा के फरीदाबाद में सोमवार सुबह घनी धुंध के कारण दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर सीकरी के पास कंटेनर और कार में टक्कर हो गई। हादसे में दो लोगों की...

सांसद प्रियंका चतुर्वेदी का सवाल, गोवा में 25 लोगों की मौत का जवाब कौन देगा?

नई दिल्ली । वंदे मातरम के 150वीं सालगिरह पर सोमवार को लोकसभा में 10 घंटे की चर्चा शुरू हो चुकी है। इसे लेकर शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा...

दिल्ली ब्लास्ट मामले में बड़ी कार्रवाई, एनआईए ने जम्मू-कश्मीर में 10 ठिकानों पर की छापेमारी

नई दिल्ली । दिल्ली के लाल किले के पास हुए ब्लास्ट मामले में जांच अब और तीव्र हो गई है। सोमवार सुबह राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने जम्मू-कश्मीर में 10...

यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा, बाल-बाल बचे यात्री, दिल्ली से वाराणसी जा रही थी बस

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार देर रात दिल्ली से वाराणसी जा रही एक डबल डेकर बस अचानक असंतुलित होकर पलट गई। हादसा दनकौर थाना क्षेत्रांतर्गत...

हैदराबाद: आउटर रिंग रोड पर कार में लगी आग, एक शख्स की मौत

हैदराबाद । हैदराबाद में सोमवार सुबह एक कार में आग लगने से एक व्यक्ति जिंदा जल गया। यह दुर्घटना शहर के बाहरी इलाके शमीरपेट के पास आउटर रिंग रोड पर...

बांग्लादेश में भूकंप से तबाही: शेख हसीना ने जताया दुख, राहत प्रयासों में ढिलाई के लिए यूनुस सरकार को ठहराया जिम्मेदार

ढाका । बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना ने भूकंप से मची तबाही पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने इस प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले लोगों को सांत्वना देते...

सऊदी बस हादसा: तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने जताया दुख, राहत के लिए बनाया कंट्रोल रूम

हैदराबाद । सऊदी अरब में उमराह के लिए मदीना जा रहे यात्रियों से भरी एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें करीब 40 से अधिक यात्रियों की मौत हो गई। जान...

आंध्र प्रदेश : मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने सऊदी बस हादसे पर जताया दुख

अमरावती । आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू, उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण और पूर्व मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी ने सऊदी अरब में हुए दुखद बस हादसे पर दुख व्यक्त...

admin

Read Previous

केजरीवाल ने बारिश, यमुना के बढ़ते जलस्तर पर बुलाई बैठक

Read Next

बंगाल पंचायत चुनाव: तीन और मौतों के साथ, मृतकों की संख्या बढ़कर 39

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com