स्टाफ से मिलीभगत कर 20 महीने पांच सितारा होटल में रहा, 50 लाख का चूना लगाकर फरार

नई दिल्ली : दिल्ली के एयरोसिटी के एक पांच सितारा होटल रोजिएट हाउस ने एक गेस्ट और कुछ कर्मचारियों पर मिलीभगत कर 50 लाख रुपये का चूना लगाने का आरोप लगाया है। पुलिस में दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि कर्मचारियों से मिलीभगत कर यह गेस्ट बिना कोई भुगतान किए लगभग 20 महीने होटल में रहा। आईजीआई एयरपोर्ट थाने के एक अधिकारी ने आरोप की जांच शुरू कर दी है।

उन्होंने कहा, हमने दस्तावेज एकत्र कर लिए हैं, जिनका जांच अधिकारी द्वारा सत्यापन किया जा रहा है।

प्राथमिकी के अनुसार, आरोपी अतिथि अंकुश दत्ता ने 30 मई 2019 को चेक इन किया था और एक रात के लिए एक कमरा बुक किया था। हालांकि, वह 22 जनवर 2021 तक बुकिंग बढ़ाता रहा और कोई पैसा नहीं दिया।

प्राथमिकी में कहा गया है कि होटल के फ्रंट ऑफिस विभाग के प्रमुख प्रेम प्रकाश ने दत्ता को मानदंडों का उल्लंघन करने की अनुमति दी। प्रेम प्रकाश को कमरे की दरों पर निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया गया था। सभी मेहमानों के बकाये को ट्रैक करने के लिए होटल कंप्यूटर सिस्टम तक उनकी पहुंच थी।

प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि प्रेम प्रकाश ने होटल नीतियों और मानदंडों की अवहेलना करते हुए जानबूझकर दत्ता को अधिक समय तक ठहरने की अनुमति दी।

प्राथमिकी में आगे आरोप लगाया गया है कि दत्ता ने प्रेम प्रकाश सहित कुछ ज्ञात और अज्ञात होटल कर्मचारियों की मिलीभगत से एक आपराधिक साजिश रची थी।

इसमे कहा गया है, इस साजिश का उद्देश्य गलत तरीके से व्यक्तिगत लाभ प्राप्त करना और होटल को उसके उचित बकाया से वंचित करना था।

प्राथमिकी में आगे कहा गया है कि इस योजना के तहत आरोपी होटल कर्मचारियों ने होटल के ओपेरा सॉफ्टवेयर सिस्टम में दत्ता के खाते के रिकॉर्ड में हेरफेर किया और फोजिर्ंग, डिलीट करने और प्रविष्टियों को जोड़ने, बड़ी संख्या में रिकॉर्ड को गलत साबित करने जैसी गतिविधियों में शामिल रहे।

इसके अतिरिक्त, होटल प्रबंधन ने पाया कि दत्ता ने भुगतान के रूप में अलग-अलग तारीखों पर सात लाख रुपये, 10 लाख रुपये और 20 लाख रुपये के तीन अलग-अलग चेक जारी किए थे।

हालांकि, सभी चेक बाउंस हो गए और प्रकाश सहित होटल के कर्मचारी प्रबंधन को इस महत्वपूर्ण घटनाक्रम के बारे में तुरंत सूचित करने में विफल रहे।

–आईएएनएस

झारखंड के खूंटी में सड़क पर लूटपाट के दौरान युवक को गोली मारी, हालत गंभीर

खूंटी । झारखंड के खूंटी जिले में बेखौफ अपराधियों ने सड़क पर लूटपाट के दौरान एक युवक को गोली मार दी। घटना मुरहू थाना क्षेत्र की है, जहां सड़क घेरकर...

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर बढ़ता हिंसक हमला, 24 घंटे में दो हिंदुओं की हत्या

ढाका । बांग्लादेश में धार्मिक अल्पसंख्यकों, खासकर हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महज 24 घंटे के भीतर दो...

धनबाद: जहरीली गैस के रिसाव से एक और की गई जान, एक माह में तीन मौतें

धनबाद । झारखंड के धनबाद जिले के केंदुआडीह थाना क्षेत्र में बंद कोयला खदानों से हो रहे जहरीली गैस रिसाव का खतरा थमने का नाम नहीं ले रहा है। अग्नि...

चंडीगढ़ पुलिस ने नकली नोटों का बड़ा गिरोह पकड़ा, पांच आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह कई राज्यों में नकली भारतीय मुद्रा छापता और फैलाता था। एसपी क्राइम...

बिहार: प्रसिद्ध डॉक्टर का अपहरण, चलती कार से कूदकर भागे

पटना । बिहार के छपरा शहर में एक प्रसिद्ध डॉक्टर के अपहरण के सनसनीखेज प्रयास का मामला सामने आया है, जिससे जिले में कानून व्यवस्था को लेकर चिंताएं बढ़ गई...

तमिलनाडु : कोयंबटूर एयरपोर्ट के पास कॉलेज छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस

चेन्नई । तमिलनाडु के कोयंबटूर अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के पास एक चौंकाने वाली घटना में, एक युवा कॉलेज छात्रा का कथित तौर पर तीन लोगों ने अपहरण कर लिया और उसके...

दिल्ली : लड़की ने खुद रची थी एसिड अटैक की साजिश, शामिल था पूरा परिवार

नई दिल्ली । दिल्ली के भारत नगर इलाके से सामने आए एसिड अटैक के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में एसिड अटैक का मामला फर्जी पाया...

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के मुस्तफाबाद में अंधाधुंध फायरिंग, इलाके में सनसनी फैली

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में नेहरू विहार डी2 के आसपास सोमवार रात दो स्कूटी सवार बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी।...

झारखंड: हजारीबाग के दोहरे हत्याकांड में आठ आरोपी गिरफ्तार

हजारीबाग । हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र में जुलाई महीने में हुई दोहरी हत्या कांड में पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस...

अहमदाबाद: बागोदरा में एक ही परिवार के पांच लोगों ने की आत्महत्या, इलाके में पसरा मातम

अहमदाबाद । अहमदाबाद जिले के बावला तालुका स्थित बागोदरा गांव में शनिवार देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई। बागोदरा बस स्टेशन के पास स्थित एक किराए के मकान में...

चंदन मिश्रा हत्याकांड में बड़ी सफलता, मुख्य आरोपी तौशीफ कोलकाता से गिरफ्तार

पटना । चर्चित चंदन मिश्रा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुख्य आरोपी तौशीफ उर्फ बादशाह सहित कुल चार संदिग्धों को कोलकाता के आनंदपुर स्थित एक गेस्टहाउस से...

चंदन मिश्रा हत्याकांड : फिल्मी अंदाज में घुसे थे 5 लोग, सामने आया सीसीटीवी फुटेज

पटना । बिहार की राजधानी पटना के पारस अस्पताल में चंदन मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो में...

admin

Read Previous

शॉर्ट वीडियो ऐप चिंगारी ने की 20 प्रतिशत कर्मचारियों की छंटनी

Read Next

केजरीवाल ने विपक्षी दलों से संसद में केंद्र के अध्यादेश को गिराने की अपील की

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com