मॉडल के यौन शोषण का आरोपी तनवीर अख्तर बिहार से गिरफ्तार

रांची : मॉडल मानवी राज सिंह का यौन शोषण करने और धर्म बदलकर शादी का दबाव डालने का आरोपी तनवीर अख्तर आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया है। रांची पुलिस की टीम ने बुधवार को उसे बिहार से पकड़ा है। तनवीर रांची के कांके रोड में यश मॉडलिंग स्कूल का संचालक है। बिहार के भागलपुर की रहने वाली मानवी ने उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। उसने इसे लव जिहाद का मामला बताते हुए सोशल मीडिया पर सीधे पीएम और सीएम से कार्रवाई की गुहार लगाई थी। इसके बाद से ही तनवीर फरार था।

रांची पुलिस ने मॉडल का मेडिकल टेस्ट करवाने के बाद बीते आठ जून को ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट की कोर्ट में सीआरपीसी की धारा 164 के तहत बयान दर्ज कराया था। मॉडल ने तनवीर पर लगाए गए अपने आरोपों के समर्थन में पुलिस को कई सबूत सौंप चुकी है। इसमें कुछ ऑडियो और चैट के स्क्रीनशॉट हैं।

बता दें कि मॉडल मानवी राज सिंह मूल रूप से बिहार के भागलपुर की रहनेवाली है और इन दिनों मुंबई में रहकर मॉडलिंग करती है। उसने मुंबई के वसोर्वा थाने में दर्ज कराई गई एफआईआर में आरोप लगाया कि वह वर्ष 2021 में मॉडलिंग सीखने रांची आई थी। उसने गूगल सर्च के लिए यश मॉडलिंग इंस्टीट्यूट का पता निकाला था। यहां एडमिशन के वक्त संचालक ने अपना नाम यश बताया था। 21 मार्च 2021 को वह इंस्टीट्यूट में दोस्तों के साथ होली खेल रही थी। पार्टी के दौरान कोल्ड ड्रिंक में उसे नशा दे दिया गया। इंस्टीट्यूट के संचालक ने उसकी न्यूड फोटो उतार ली और उसका रेप किया। इसके बाद वह न्यूड वीडियो और फोटो दिखाकर उसे लगातार ब्लैकमेल करता रहा।

बाद में उसे पता चला कि संचालक का नाम तनवीर अख्तर है। मॉडल का कहना है कि तनवीर ने उसकी अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी दी थी। बात नहीं मानने पर उसकी मां और भाई तक को अश्लील तस्वीरें भेज दी थी जिस वजह से 13 सितंबर 2022 को उसने आयुष मेडिकल बिल्डिंग से कूदकर जान देने की कोशिश की थी पर कूदने से पहले एक महिला ने उसे पकड़ लिया।

बाद में वह मॉडलिंग के लिए मुंबई आ गई, लेकिन तनवीर उसपर शादी और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाता रहा। मॉडल का यह भी कहना है कि फिल्म केरला स्टोरी देखने के बाद उसमें हिम्मत आई और उसने साहस कर तनवीर के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। उसने इसे लव जिहाद का मामला बताते हुए झारखंड के सीएम से लेकर पीएम तक से सोशल मीडिया पर न्याय की गुहार लगाई ।

मुंबई पुलिस ने मॉडल की शिकायत पर जीरो एफआईआर दर्ज करने के बाद उसे रांची पुलिस को ट्रांसफर कर दिया। रांची पुलिस ने गोंदा थाने में एफआईआर दर्ज की और इसके बाद पुलिस की एक टीम ने मुंबई जाकर मॉडल से पूछताछ की थी।

–आईएएनएस

दिल्ली के नांगलोई इलाके में चलती बस में महिला के साथ गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नांगलोई इलाके में एक महिला के साथ कथित तौर पर चलती बस में गैंगरेप किया गया है। पीड़िता के शिकायत के बाद पुलिस...

झारखंड के खूंटी में सड़क पर लूटपाट के दौरान युवक को गोली मारी, हालत गंभीर

खूंटी । झारखंड के खूंटी जिले में बेखौफ अपराधियों ने सड़क पर लूटपाट के दौरान एक युवक को गोली मार दी। घटना मुरहू थाना क्षेत्र की है, जहां सड़क घेरकर...

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर बढ़ता हिंसक हमला, 24 घंटे में दो हिंदुओं की हत्या

ढाका । बांग्लादेश में धार्मिक अल्पसंख्यकों, खासकर हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महज 24 घंटे के भीतर दो...

धनबाद: जहरीली गैस के रिसाव से एक और की गई जान, एक माह में तीन मौतें

धनबाद । झारखंड के धनबाद जिले के केंदुआडीह थाना क्षेत्र में बंद कोयला खदानों से हो रहे जहरीली गैस रिसाव का खतरा थमने का नाम नहीं ले रहा है। अग्नि...

चंडीगढ़ पुलिस ने नकली नोटों का बड़ा गिरोह पकड़ा, पांच आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह कई राज्यों में नकली भारतीय मुद्रा छापता और फैलाता था। एसपी क्राइम...

बिहार: प्रसिद्ध डॉक्टर का अपहरण, चलती कार से कूदकर भागे

पटना । बिहार के छपरा शहर में एक प्रसिद्ध डॉक्टर के अपहरण के सनसनीखेज प्रयास का मामला सामने आया है, जिससे जिले में कानून व्यवस्था को लेकर चिंताएं बढ़ गई...

तमिलनाडु : कोयंबटूर एयरपोर्ट के पास कॉलेज छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस

चेन्नई । तमिलनाडु के कोयंबटूर अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के पास एक चौंकाने वाली घटना में, एक युवा कॉलेज छात्रा का कथित तौर पर तीन लोगों ने अपहरण कर लिया और उसके...

दिल्ली : लड़की ने खुद रची थी एसिड अटैक की साजिश, शामिल था पूरा परिवार

नई दिल्ली । दिल्ली के भारत नगर इलाके से सामने आए एसिड अटैक के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में एसिड अटैक का मामला फर्जी पाया...

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के मुस्तफाबाद में अंधाधुंध फायरिंग, इलाके में सनसनी फैली

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में नेहरू विहार डी2 के आसपास सोमवार रात दो स्कूटी सवार बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी।...

झारखंड: हजारीबाग के दोहरे हत्याकांड में आठ आरोपी गिरफ्तार

हजारीबाग । हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र में जुलाई महीने में हुई दोहरी हत्या कांड में पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस...

अहमदाबाद: बागोदरा में एक ही परिवार के पांच लोगों ने की आत्महत्या, इलाके में पसरा मातम

अहमदाबाद । अहमदाबाद जिले के बावला तालुका स्थित बागोदरा गांव में शनिवार देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई। बागोदरा बस स्टेशन के पास स्थित एक किराए के मकान में...

चंदन मिश्रा हत्याकांड में बड़ी सफलता, मुख्य आरोपी तौशीफ कोलकाता से गिरफ्तार

पटना । चर्चित चंदन मिश्रा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुख्य आरोपी तौशीफ उर्फ बादशाह सहित कुल चार संदिग्धों को कोलकाता के आनंदपुर स्थित एक गेस्टहाउस से...

admin

Read Previous

गुजरात में उद्घाटन से पहले ही पुल धराशायी, सघन जांच के आदेश

Read Next

जनता की आशा पर हो रहा था कुठाराघात, तब यह निर्णय लिया गया : मांझी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com