मोदी, योगी की तारीफ करने पर ड्राइवर ने शख्स को गाड़ी से कुचल कर मार डाला

मिर्जापुर : एक चौंकाने वाली घटना में, उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में एक ड्राइवर ने कथित तौर पर एक व्यक्ति को कुचल कर मार डाला क्योंकि उसने पीएम नरेंद्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आलोचना करने पर आपत्ति जताई थी। आरोपी की पहचान अमजद के रूप में हुई है जबकि मृतक राजेश दुबे (59) हैं।

मृतक अपने भाई राकेश दुबे के बेटे की शादी में शामिल होने के लिए मिर्जापर में आरोपी की कार से जा रहे थे, तभी यह घटना सोमवार शाम को हुई।

मिर्जापुर के एसपी संतोष मिश्रा ने कहा कि कार में सवार लोगों के बीच राजनीति को लेकर कुछ कहासुनी हुई, जिससे ड्राइवर नाराज हो गया और उसने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की आलोचना शुरू कर दी।

मृतक ने कथित तौर पर नेताओं की आलोचना का विरोध किया और ड्राइवर के साथ उसकी तीखी बहस हो गई।

कुछ देर बाद अन्य यात्री अपने-अपने गंतव्य पर उतर गए और कार में राजेश दुबे ही अकेले रह गए।

कुछ देर बाद राजेश भी कार से उतरकर अपने घर की ओर जा रहे थे कि तभी अमजद ने कार उनके ऊपर चढ़ा दी। दुबे की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी होने पर स्थानीय लोगों ने मिजार्पुर-प्रयागराज हाईवे पर प्रदर्शन किया।

आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया।

–आईएएनएस

झारखंड के खूंटी में सड़क पर लूटपाट के दौरान युवक को गोली मारी, हालत गंभीर

खूंटी । झारखंड के खूंटी जिले में बेखौफ अपराधियों ने सड़क पर लूटपाट के दौरान एक युवक को गोली मार दी। घटना मुरहू थाना क्षेत्र की है, जहां सड़क घेरकर...

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर बढ़ता हिंसक हमला, 24 घंटे में दो हिंदुओं की हत्या

ढाका । बांग्लादेश में धार्मिक अल्पसंख्यकों, खासकर हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महज 24 घंटे के भीतर दो...

धनबाद: जहरीली गैस के रिसाव से एक और की गई जान, एक माह में तीन मौतें

धनबाद । झारखंड के धनबाद जिले के केंदुआडीह थाना क्षेत्र में बंद कोयला खदानों से हो रहे जहरीली गैस रिसाव का खतरा थमने का नाम नहीं ले रहा है। अग्नि...

चंडीगढ़ पुलिस ने नकली नोटों का बड़ा गिरोह पकड़ा, पांच आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह कई राज्यों में नकली भारतीय मुद्रा छापता और फैलाता था। एसपी क्राइम...

बिहार: प्रसिद्ध डॉक्टर का अपहरण, चलती कार से कूदकर भागे

पटना । बिहार के छपरा शहर में एक प्रसिद्ध डॉक्टर के अपहरण के सनसनीखेज प्रयास का मामला सामने आया है, जिससे जिले में कानून व्यवस्था को लेकर चिंताएं बढ़ गई...

तमिलनाडु : कोयंबटूर एयरपोर्ट के पास कॉलेज छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस

चेन्नई । तमिलनाडु के कोयंबटूर अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के पास एक चौंकाने वाली घटना में, एक युवा कॉलेज छात्रा का कथित तौर पर तीन लोगों ने अपहरण कर लिया और उसके...

दिल्ली : लड़की ने खुद रची थी एसिड अटैक की साजिश, शामिल था पूरा परिवार

नई दिल्ली । दिल्ली के भारत नगर इलाके से सामने आए एसिड अटैक के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में एसिड अटैक का मामला फर्जी पाया...

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के मुस्तफाबाद में अंधाधुंध फायरिंग, इलाके में सनसनी फैली

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में नेहरू विहार डी2 के आसपास सोमवार रात दो स्कूटी सवार बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी।...

झारखंड: हजारीबाग के दोहरे हत्याकांड में आठ आरोपी गिरफ्तार

हजारीबाग । हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र में जुलाई महीने में हुई दोहरी हत्या कांड में पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस...

अहमदाबाद: बागोदरा में एक ही परिवार के पांच लोगों ने की आत्महत्या, इलाके में पसरा मातम

अहमदाबाद । अहमदाबाद जिले के बावला तालुका स्थित बागोदरा गांव में शनिवार देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई। बागोदरा बस स्टेशन के पास स्थित एक किराए के मकान में...

चंदन मिश्रा हत्याकांड में बड़ी सफलता, मुख्य आरोपी तौशीफ कोलकाता से गिरफ्तार

पटना । चर्चित चंदन मिश्रा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुख्य आरोपी तौशीफ उर्फ बादशाह सहित कुल चार संदिग्धों को कोलकाता के आनंदपुर स्थित एक गेस्टहाउस से...

चंदन मिश्रा हत्याकांड : फिल्मी अंदाज में घुसे थे 5 लोग, सामने आया सीसीटीवी फुटेज

पटना । बिहार की राजधानी पटना के पारस अस्पताल में चंदन मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो में...

admin

Read Previous

बंगलुरू में मां की हत्या कर शव लेकर महिला पहुंची थाने

Read Next

देहरादून के एसएसपी बोले, महापंचायत कर कानून व्यवस्था भंग करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com