मध्य प्रदेश में आपदा में अवसर के संदेश को साकार करती सागर की महिलाएं

सागर, 6 सितम्बर (आईएएनएस)| देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आपदा में अवसर के वक्तव्य को मध्य प्रदेश के सागर जिले की महिलाओं ने आत्मसात किया है। ये महिलाएं गोबर और मिटटी से भगवान गणेश प्रतिमाएं बना रही है। इससे पहले रक्षाबंधन के मौके पर इन महिलाओं ने मेहंदी की कोन बनाकर बेचे थे। सागर जिले में शाहगढ़ विकासखंड की ग्राम बरायठा में गौशाला संचालक समूह रामराजा सहायता समूह की महिलाओं ने प्रधानमंत्री के वक्तव्य को साकार करते हुए आपदा में अवसर को तलाशा है। पहले रक्षाबंधन के समय मेहंदी कोन बनाए और अब आने वाले गणेश उत्सव की तैयारी मे जुट गई है। महिलाएं गोबर और मिट्टी को मिलाकर सांचे में ढालकर गणेश प्रतिमाओं का निर्माण करने लगी है । इनके द्वारा निर्मित की जाने वाली यह प्रतिमाएं इको फ्रेंडली है इसमें किसी भी प्रकार के पर्यावरण केा नुकसान पहुॅचाने वाले केमिकल रंग का इस्तेमाल नहीं कर रही है ।

समूह की अध्यक्ष रजनी पटेल ने बताया कि हम समूह की आठ नौ महिलाएं गणेश प्रतिमाएं तैयार कर रहे हैं। यह प्रतिमाएं गणेश उत्सव प्रारंभ होते ही बिक्री के लिए रख दी जावेगी ।

इस तरह के प्रयोग से गौशालाओं को अतिरिक्त आमदनी बढेगी, साथ ही गौषालाओं केा अन्य व्यवसाय से भी जोड़ा जा रहा है है, उसी क्रम में इन महिलाओं ने यह नया कदम उठाया है ।

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉक्टर इच्छित गढ़पाले का कहना है कि गौशाला समूह निष्ठा पूर्वक तत्परता से अपने काम को गौ सेवा के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। इन समूहों ने यह नया काम शुरू कर समूह की अन्य बहनों को भी रोजगार दिया है ।

कलेक्टर दीपक सिंह का कहना है कि महिलाओं ने इस आयाम में काम शुरू कर अवसर को पहचानने की क्षमता का का परिचय दिया है। मुझे उम्मीद है कि यह महिलाएं जो कल तक मजदूर कहलाती हैं, अब मालिकाना हक की दिशा में आगे बढ़ना प्रारंभ कर चुकी हैं ।

जिला परियोजना प्रबंधक हरीश दुबे ने बताया कि आजीविका समूह की महिलाएं जिले में गौशाला संचालन का कार्य कर रहे हैं, जहां निराश्रित गौवंश की वे भली-भांति देखभाल कर रही हैं, वही आय के नए रास्ते भी खोज रही है।

–आईएएनएस

मुंबई के मानखुर्द में 6 लोगों की मौत प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा, दोषियों पर कार्रवाई हो: अबू आजमी

मुंबई । मुंबई के मानखुर्द इलाके में मकान गिरने से छह लोगों की मौत के बाद समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए इसे...

नोएडा: स्विमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

नोएडा । नोएडा के थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्विमिंग पूल में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव...

वेनेजुएला के लिए चीन की राहत सामग्री की पहली खेप रवाना

बीजिंग । चीन सरकार द्वारा वेनेजुएला को भेजी गई आपातकालीन मानवीय भूकंप राहत सामग्री की पहली खेप पेइचिंग कैपिटल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना की गई। जानकारी के अनुसार, इस पहली...

डॉ मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच के साथ आगे बढ़ रहा भारत: हेमंत खंडेलवाल

भोपाल । भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि आज पूरा देश डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच को आगे बढ़ाने...

दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को दी गई श्रद्धांजलि, कई देशों के नेता हुए शामिल

वाशिंगटन । ईरान के बड़े और विदेशी अधिकारियों ने तेहरान में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि समारोह शुक्रवार सुबह सेंट्रल तेहरान में इमाम...

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में इबोला के 1,500 से अधिक मामले सामने आए

किंशासा । डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में इबोला के 1,502 कन्फर्म मामले सामने आए हैं, जिनमें 473 मौतें शामिल हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि यह प्रकोप...

लखनऊ में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का शक्ति प्रदर्शन, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को अपने पहले उत्तर प्रदेश दौरे की शुरुआत राजधानी लखनऊ में भव्य रोड शो के साथ की। एयरपोर्ट...

विपक्ष सिर्फ राम के अस्तित्व पर उठा रहे सवाल, उनके पास कोई काम नहीं: संजय सरावगी

पटना । बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष का काम केवल भगवान राम के अस्तित्व...

महाराष्ट्र में भारी बारिशः जलभराव और ट्रैफिक जाम से जनजीवन अस्त-व्यस्त

मुंबई । महाराष्ट्र के कई हिस्सों में शनिवार को भारी बारिश जारी रही, जिससे मुंबई, नवी मुंबई, पालघर, ठाणे, कोल्हापुर, रायगढ़ और लोनावला समेत कई जिलों में बड़े पैमाने पर...

डीआर कांगो में उत्कृष्ट सेवा के लिए भारतीय सेना के 651 शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित

नई दिल्ली । भारत के वैश्विक शांति अभियानों में योगदान को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो (डीआर कांगो) में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद : केजरीवाल ने पीएम मोदी पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

नई दिल्ली । भगवान श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी और ट्रस्ट से जुड़े मामलों को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर...

5 से 12 साल के बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें; तेज होगा दिमाग, मजबूत होगी इम्यूनिटी

नई दिल्ली । 5 से 12 साल की उम्र बच्चों के शरीर और दिमाग के विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण चरण माना जाता है। इसी समय बच्चे तेजी से बढ़ते...

editors

Read Previous

शहरी भारत में जल संकट को कम करने के लिए योजना बनाने की आवश्यकता : अमिताभ कांत

Read Next

जोडी कॉमर: रयान रेनॉल्ड्स के साथ पार्टनर बनकर काम करना भयानक था

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com