पूर्व सहयोगी का दावा- बुशरा बीबी के कहने पर इमरान ने रेहम खान को ईमेल के जरिए तलाक दिया

इस्लामाबाद : पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के पूर्व नेता अवन चौधरी ने एक चौंकाने वाला खुलासा करते हुए गुरुवार को आरोप लगाया कि पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपनी दूसरी पत्नी रेहम खान को अपनी मौजूदा पत्नी बुशरा बीबी के कहने पर तलाक दे दिया। मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, पीटीआई प्रमुख के बुशरा रियाज वट्ट (जिन्हें बुशरा बीबी के नाम से जाना जाता है) के साथ कथित गैर-इस्लामिक ‘निकाह’ से जुड़े इस्लामाबाद में एक जिला और सत्र अदालत में चल रहे एक मामले की कार्यवाही के दौरान इसका खुलासा हुआ।

खान ने बुशरा से फरवरी 2018 में शादी की थी (जो उनकी तीसरी पत्नी हैं)।

खान के दोस्त जुल्फी बुखारी और पार्टी के पूर्व नेता अवन चौधरी ने कहा है कि निकाह मुफ्ती सईद ने लाहौर में कराया था। वे दोनों खान की शादी के गवाह भी बने।

अवन ने कहा कि वह खान के निजी सहायक और राजनीतिक सचिव थे।

उन्होंने कहा, “मैं इमरान खान के सभी व्यक्तिगत और राजनीतिक मामलों को देखता था।”

राजनेता ने अदालत को बताया कि खान और रेहम का तलाक 2015 में हुआ था।

जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, बुशरा बीबी ने इमरान खान से कहा कि वह रेहम खान को फौरन तलाक दे दें क्योंकि यही उनके लिए बेहतर था। बुशरा बीबी की सलाह पर, खान ने रेहम को ईमेल के जरिए तलाक दे दिया। अवन ने कहा कि खान की पूर्व पत्नी उस समय पाकिस्तान में नहीं थी।

उन्होंने यह भी कहा कि खान तलाक के बाद व्यथित होने लगे और अक्सर बुशरा बीबी के पास ले जाने के लिए कहते थे। इसके बाद, खान ने 31 दिसंबर, 2017 तक बुशरा बीबी से मिलना जारी रखा और घोषणा की कि वह 1 जनवरी, 2018 को उनसे शादी करेंगे।

जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, “उन्होंने मुझे शादी की व्यवस्था करने के लिए कहा। मैं इमरान खान की बातों से हैरान था और कहा कि बुशरा बीबी पहले से शादीशुदा थीं लेकिन इमरान खान ने मुझे बताया कि बुशरा बीबी का तलाक हो चुका है।”

पीटीआई के पूर्व नेता के अनुसार, बुशरा बीबी के साथ खान का निकाह 1 जनवरी, 2018 को लाहौर में संपन्न हुआ था और वह इसके गवाह थे।

–आईएएनएस

पाकिस्तानी कोर्ट ने इमरान खान की बहन के खिलाफ फिर से जारी किया गैर-जमानती वारंट

इस्लामाबाद । रावलपिंडी की एक एंटी-टेररिज्म कोर्ट (एटीसी) ने मंगलवार को एक बार फिर पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की बहन अलीमा खान और उनके दो जमानतदारों के खिलाफ...

अमेरिका की टेक्सटाइल निर्यात में हिस्सेदारी 30 प्रतिशत, ट्रेड डील से उद्योग को होगा बड़ा फायदा : इंडस्ट्री

तिरुपुर/अहमदाबाद । अमेरिका की टेक्सटाइल निर्यात में 30 प्रतिशत की हिस्सेदारी है और ट्रेड डील से उद्योग को काफी फायदा होगा। यह बयान मंगलवार को इंडस्ट्री की ओर से दिया...

म्यांमार में 6.0 तीव्रता का भूकंप, कोलकाता समेत पूर्वी भारत में तेज झटके महसूस, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग

नई दिल्ली । पूर्वी भारत में मंगलवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र म्यांमार में था, जहां रात 9.4 बजे आईएसटी एक शक्तिशाली भूकंप आया। भूकंप...

भारत के हाई कमिश्नर और फिजी संसद के अध्यक्ष ने आपसी सहयोग को मजबूत करने पर की चर्चा

सुवा । फिजी में भारत के हाई कमिश्नर सुनीत मेहता ने सोमवार को फिजी संसद के अध्यक्ष फिलिमोन जिटोको के साथ मीटिंग की। दोनों नेताओं ने इस दौरान आपसी सहयोग...

अमेरिकी विशेषज्ञों ने भारत के बजट का किया समर्थन, बोले- ‘मैन्युफैक्चरिंग बढ़ने से करोड़ों नई नौकरियों के अवसर’

वॉशिंगटन । भारत के आम बजट की अमेरिका के अर्थशास्त्री और बिजनेस लीडर्स ने खूब सराहना की। इन लोगों ने कहा कि नया यूनियन बजट भारत की विकास की रफ्तार...

एस जयशंकर का तीन दिवसीय अमेरिका दौरा, महत्वपूर्ण खनिज को लेकर मंत्रियों की बैठक में लेंगे हिस्सा

नई दिल्ली । भारत के विदेश मंत्रालय की ओर से साझा जानकारी के अनुसार विदेश मंत्री (ईएएम) डॉ. एस. जयशंकर सोमवार को अमेरिका के तीन दिवसीय दौरे पर जाएंगे। ईएएम...

भारत की आबादी उसकी अर्थव्यवस्था की सबसे बड़ी ताकत है : अर्जेंटीना के राजदूत

नई दिल्ली । अमेरिका में अर्जेंटीना के राजदूत मारियानो अगस्टिन कॉसिनो ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस के साथ खास बातचीत में कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था की सबसे बड़ी ताकत उसकी आबादी...

कमर्शियल संबंधों को मजबूती और नए मौके की तलाश में कनाडा से ट्रेड मिशन आ रहा भारत

नई दिल्ली । कनाडा के न्यू ब्रंसविक प्रांत से एक ट्रेड मिशन 2 से 6 फरवरी, 2026 तक भारत आएगा। इसका मकसद दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते मार्केट में...

बांग्लादेश: पुर्बाचल प्लॉट स्कैम मामले में शेख हसीना को 10 साल की सजा का ऐलान

ढाका । बांग्लादेश की एक अदालत ने सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को पुर्बाचल प्लॉट स्कैम से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में 10 साल जेल की सजा सुनाई। साथ...

अफगानिस्तान के हेरात में 170 किलोग्राम अवैध ड्रग्स बरामद, हिरासत में दो संदिग्ध

काबुल । अफगानिस्तान में ड्रग्स के खिलाफ स्थानीय पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने पश्चिमी अफगानिस्तान के हेरात प्रांत में एक गाड़ी से 170 किलोग्राम गैर-कानूनी...

पाकिस्तान: बलूचिस्तान में हालात तनावपूर्ण, क्वेटा के लिए परिवहन सेवाएं ठप, इंटरनेट भी बंद

क्वेटा । बलूचिस्तान में बिगड़ती सुरक्षा स्थिति के चलते पाकिस्तान के विभिन्न प्रमुख शहरों से क्वेटा के लिए बस सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं। स्थानीय मीडिया ने परिवहन सूत्रों...

बढ़ते तनाव के बीच ईरान बोला- अमेरिका से बातचीत की तैयारी आगे बढ़ रही है

काहिरा । ईरान के एक वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी ने कहा कि अमेरिका के साथ संभावित बातचीत के लिए एक ढांचा तैयार किया जा रहा है। ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा...

admin

Read Previous

विपक्षी एकता की नीतीश की राह में हमसफर बनेंगे हेमंत सोरेन

Read Next

एनसीएलटी ने गो फस्र्ट की दिवाला याचिका पर आदेश सुरक्षित रखा, फ्लाइट्स रद्द होने के कारण फंसे चालक दल

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com