सीएम धामी की मौजूदगी में खुले भगवान केदारनाथ के कपाट

केदारनाथ : चारधाम यात्रा 2023 के लिए मंगलवार को 11वें ज्योतिर्लिंग भगवान केदारनाथ के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए। मंगलवार सुबह 6 बजकर 20 मिनट पर वैदिक मंत्रोच्चार व परंपरा अनुसार केदारनाथ धाम के कपाट खोले गये। इस दौरान आर्मी बैंड की धुनों के साथ केदारधाम में हर हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे। इस दौरान सीएम धामी केदारधाम में मौजूद रहे। सर्द मौसम के बीच मंगलवार सुबह 5 बजे से ही केदारधाम में कपाट खुलने की प्रक्रिया शुरू हो गई थी। गहमागहमी के बीच धार्मिक परंपराओं का निर्वहन किया गया। बाबा केदार की पंचमुखी भोग मूर्ति चल उत्सव विग्रह डोली में विराजमान होकर रावल निवास से मंदिर परिसर पहुंची। इसके बाद हर हर महादेव के जयकारे लगे। रावल ने यहां भक्तों को आशीर्वाद दिया। इसके बाद रावल, सीएम धामी, बदरी केदार मंदिर समिति के अधिकारियों, पदाधिकारियों और प्रशासन की मौजूदगी में विधि विधान से बाबा केदारनाथ के कपाट खोल दिये गये।

इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। केदारनाथ कपाट खुलने के बाद धाम में मौजूद श्रद्धालु काफी उत्साहित नजर आये। सभी ने बाबा केदार से आशीर्वाद मांगा। कपाट खुलने से पहले केदारनाथ धाम को 23 क्विंटल फूलों से सजाया गया।

आपको बता दें इस साल केदारनाथ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। मौसम की दुश्वारियों के बीच बड़ी संख्या में श्रद्धालु केदारनाथ धाम पहुंच रहे हैं। केदारनाथ धाम में अभी भी बर्फबारी हो रही है। इसके कारण यहां मुश्किलें बढ़ रही है। मौसम विभाग ने भी आने वाले कुछ दिनों में बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की। इसके बाद भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु धाम पहुंचे हैं।

केदारनाथ में श्रद्धालुओं के लिए मेडिकल रिलीफ पोस्ट तैयार की गई है। यात्रा मार्गों पर 130 डॉक्टरों की तैनाती है। डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ, ऑक्सीजन सिलेंडर और दवाओं भी भी उचित प्रबंध किया गया है। हेल्थ एटीएम भी यात्रियों के लिए लगाए गए हैं। फिलहाल बारिश और बर्फबारी के कारण केदारनाथ यात्रा के रजिस्ट्रेशन बंद हैं।

–आईएएनएस

एएमयू विवाद पर शिया नेताओं ने दी प्रतिक्रिया, धार्मिक नारेबाजी को लेकर उठाए सवाल

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में हाल के राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास और शिया धर्मगुरु सैयद सैफ अब्बास ने...

शौकत अली ने अनिल राजभर को बताया मुस्लिम, कहा- विश्वास न हो, तो करवा लीजिए डीएनए टेस्ट

बहराइच । उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री अनिल राजभर ने सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह का एएसआई सर्वे कराने की मांग की है। इस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते...

बांग्लादेश: पीएम रहमान के सलाहकार बोले, ‘ हम भारत के साथ सहयोग बढ़ाना चाहते हैं’

ढाका । बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के नेता और प्रधानमंत्री तारिक रहमान के सलाहकार हुमांयू कबीर ने शनिवार को कहा कि उनका देश भारत के साथ सहयोग और अच्छे संबंध बनाए...

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे अगले सेना प्रमुख, ऑपरेशनल, स्ट्रैटेजिक और संस्थागत क्षेत्रों में है व्यापक अनुभव

नई दिल्ली । लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को केंद्र सरकार ने भारतीय सेना का अगला प्रमुख (चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ) नियुक्त किया है। धीरज सेठ मौजूदा आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र...

तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने राहुल गांधी से की मुलाकात, मीनाक्षी नटराजन मामले पर चर्चा

नई दिल्ली । तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर इस मुलाकात...

अमरनाथ यात्रा : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की उच्चस्तरीय बैठक, श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर दिए निर्देश

नई दिल्ली । केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर शुक्रवार को एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में यात्रा को...

खाड़ी देशों के छात्रों के 12वीं के परिणाम पर नीति बना रही सरकार, सुप्रीम कोर्ट को दी जानकारी

नई दिल्ली । केंद्र सरकार ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया कि पश्चिम एशिया (खाड़ी देशों) में रहने वाले सीबीएसई के निजी (प्राइवेट) छात्रों के 12वीं कक्षा के परिणाम...

कर्नाटक के मंत्री ने केंद्र से बेंगलुरु-शिवमोग्गा मार्ग को उड़ान योजना में शामिल करने का किया आग्रह

बेंगलुरु । कर्नाटक के इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट मिनिस्टर एमबी पाटिल ने केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि बेंगलुरु-शिवमोग्गा एयर रूट को आने वाली उड़ान बिडिंग प्रक्रिया में शामिल किया जाए,...

क्या शिवसेना (यूबीटी) की भी स्थिति टीएमसी जैसी होगी? इस सवाल पर क्या बोले अरविंद सावंत?

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) के सांसद अरविंद सावंत ने उन चर्चाओं को महज अफवाह करार दिया, जिसमें यह कहा जा रहा है कि अब आगामी दिनों में टीएमसी जैसी स्थिति...

पंजाब में धान सीजन से पहले खाद संकट की आशंका, केवल सिंह ढिल्लों की केंद्र सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग

नई दिल्ली । पंजाब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जेपी नड्डा को पत्र लिखकर राज्य में डीएपी...

महंगाई और परीक्षा घोटालों के खिलाफ कांग्रेस शुरू करेगी 3 महीने का राष्ट्रीय अभियान

नई दिल्ली । कांग्रेस ने देशभर में महंगाई, बेरोजगारी, परीक्षा घोटालों, सामाजिक असमानता और केंद्र सरकार की विदेश नीति के खिलाफ बड़े आंदोलन का ऐलान किया। पार्टी ने अगले तीन...

बंगाल: चुनावी हिंसा भड़काने के मामले में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ जांच सीआईडी को सौंपी गई

कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान कथित तौर पर हिंसा भड़काने और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को धमकी देने संबंधी मामले में तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव...

admin

Read Previous

सोशल मीडिया पर अतीक अहमद का महिमामंडन करने पर दो गिरफ्तार

Read Next

उत्तराखंड में बर्फबारी व हिमस्खलन की चेतावनी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com