उत्तराखंड में बर्फबारी व हिमस्खलन की चेतावनी

 देहरादून/उत्तरकाशी : उत्तराखंड में बर्फबारी व हिमस्खलन पर चेतावनी के बाद गौमुख ट्रैक पर रोक लगाई गई है। सरकार की अलर्ट मोड पर आ गई है। पर्यटकों की सुरक्षा के मद्देनजर सरकार ने ट्रैक पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी है। उत्तराखंड के इस जिले में किसी भी पर्यटक को साहसिक खेल, या फिर ट्रैकिंग करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उत्तरकाशी जिले में अधिक बर्फबारी व हिमस्खलन की चेतावनी को देखते हुए गंगोत्री नेशनल पार्क प्रशासन उत्तरकाशी के गौमुख ट्रैक को अगले एक सप्ताह के लिए बंद कर दिया है। गंगोत्री नेशनल पार्क के उप निदेशक रंगनाथ पांडेय ने इसके लिए आदेश जारी किए हैं। कहा कि मौसम अनुकूल रहने पर पर्यटकों को गोमुख की ओर जाने दिया जाएगा।

गंगोत्री नेशनल पार्क के उप निदेशक रंगनाथ पांडेय ने बताया कि रक्षा भू सूचना विज्ञान अनुसंधान प्रतिष्ठान (डीजीआरई) चंडीगढ़ ने उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है। इसमें अगले कुछ दिनों में 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई पर अधिक बर्फबारी व हिमस्खलन की चेतावनी दी है।

इसको ध्यान में रखते हुए गोमुख ट्रैक पर एक सप्ताह के आवाजही पूर्ण रूप से बंद रहेगी। बताया कि अभी तक 140 एक्सपर्ट पर्वतारोही ही गोमुख क्षेत्र की सैर कर चुके हैं। जबकि बर्फबारी के कारण चारधाम यात्रा पर आये किसी भी श्रद्धालु अभी तक गोमुख नही जाने दिया गया है।

वहीं दूसरी ओर जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेन्द्र पेटवाल ने कहा कि, सभी अलर्ट मोड पर हैं। बताया कि मौसम विभाग की चेतावनी के बाद वन विभाग को नए दिशानिर्देशों का पालन करने और जिले के प्रमुख ग्लेशियरों की ओर किसी भी ट्रैकिंग गतिविधि को न करने के निर्देश दिए हैं।

–आईएएनएस

पहले अंतरिम डील होगी लागू, फिर परमाणु मुद्दे पर करेंगे बात: अब्बास अराघची

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने स्पष्ट किया है कि अमेरिका के साथ होने वाली संभावित शांति वार्ता कोई अंतिम परमाणु समझौता नहीं होगी। यह पहले एक...

स्पेसएक्स के शेयरों की धमाकेदार शुरुआत, पहले ही दिन 19 प्रतिशत चढ़े; कंपनी का मार्केट कैप रिकॉर्ड 2.2 ट्रिलियन डॉलर पहुंचा

नई दिल्ली । एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) ने अमेरिकी शेयर बाजार में शानदार शुरुआत की। कंपनी के शेयरों ने शुरुआती निवेशकों को 31 प्रतिशत...

भारत और पापुआ न्यू गिनी के बीच दूसरी विदेश कार्यालय परामर्श बैठक, द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर जोर

नई दिल्ली । भारत और पापुआ न्यू गिनी के बीच दूसरी विदेश कार्यालय परामर्श (एफओसी) बैठक 12 जून 2026 को वर्चुअल माध्यम से आयोजित की गई। दोनों देशों के बीच...

ईडी ने रिलायंस अनिल अंबानी समूह के दो पूर्व अधिकारियों को किया गिरफ्तार, कंपनी ने दी प्रतिक्रिया

मुंबई । अधिकारियों के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत रिलायंस अनिल अंबानी समूह (एडीएजी) के दो पूर्व अधिकारियों को मुंबई में गिरफ्तार किया...

नेट-जीरो लक्ष्य के लिए गैर-जीवाश्म ऊर्जा की हिस्सेदारी 80 प्रतिशत से अधिक होनी चाहिए : नीति आयोग

नई दिल्ली । भारत को अपने नेट-जीरो लक्ष्य को हासिल करने के लिए जीवाश्म ईंधनों पर निर्भरता में बड़ी कमी लानी होगी और अपनी कुल ऊर्जा खपत में गैर-जीवाश्म ऊर्जा...

अमेरिका ने उत्तर कोरिया को चिकित्सा उपकरणों के निर्यात लाइसेंस संबंधी जरुरतों को और कड़ा किया

वाशिंगटन । अमेरिकी वित्त विभाग ने उन चिकित्सा उपकरणों की एक सूची जारी की है, जिनके उत्तर कोरिया को निर्यात के लिए अब "विशिष्ट प्राधिकरण" की आवश्यकता होगी। यह जानकारी...

ईरान के विदेश मंत्री अराघची बोले- अमेरिकी कार्रवाई से अप्रैल का सीजफायर निष्प्रभावी हो गया

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने गुरुवार को कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका के नए हमलों ने दोनों पक्षों के बीच अप्रैल में हुए सीजफायर...

भारतीय नाविकों की मौत पर अमेरिका की कार्रवाई की निंदा, ईरान ने जहाजों पर हमलों को बताया ‘समुद्री डकैती’

नई द‍िल्‍ली । ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने अमेरिका पर भारतीय वाणिज्यिक जहाजों पर हमले को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने इन घटनाओं में भारतीय...

अमेरिकी सीनेट की सुनवाई में चीन के साथ एआई की होड़ मुख्य मुद्दा बनी

वॉशिंगटन । अमेरिका की दोनों पार्टियों के सांसदों ने चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से जुड़ी सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत नहीं करता है, तो उसे चीन...

ईरान में नया नेतृत्व उभरा, उनके पास देश के पुनर्निर्माण का मौका : डोनाल्ड ट्रंप

वॉशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि हाल ही में अमेरिका की सैन्य कार्रवाई ने ईरान की नेतृत्व व्यवस्था को बदल दिया है। उनके मुताबिक, तेहरान...

बांग्लादेश: जशोर में जुबो लीग कार्यकर्ता की हत्या पर अवामी लीग का कड़ा विरोध, निष्पक्ष जांच की मांग

ढाका । बांग्लादेश की अवामी लीग ने जशोर जिले में पार्टी के एक कार्यकर्ता की हत्या की कड़ी निंदा की है। पार्टी ने कहा कि यह घटना देश में राजनीतिक...

पाकिस्तान: बन्नू में हथियारबंद हमलावरों का कहर, दो पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बन्नू जिले में अलग-अलग घटनाओं में हथियारबंद हमलावरों की गोलीबारी में दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह...

admin

Read Previous

सीएम धामी की मौजूदगी में खुले भगवान केदारनाथ के कपाट

Read Next

पश्चिमी इंडोनेशिया में शक्तिशाली भूकंप का झटका

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com