ब्रैड पिट से शादी के दौरान परिवार की सुरक्षा को लेकर डर गईं थी एंजेलिना

लॉस एंजिल्स: अभिनेत्री-फिल्म निर्माता एंजेलिना जोली ने दावा किया है कि हॉलीवुड स्टार ब्रैड पिट के साथ शादी के रिश्ते में रहने के दौरान अपने ‘पूरे परिवार’ की सुरक्षा का डर था, हालांकि उन्हें उम्मीद है कि वे भविष्य में ठीक और शांतिपूर्ण हो जाएंगे। फीमेलफस्र्ट डॉट को डॉट यूके की रिपोर्ट के अनुसार, जोली ने पहले दावा किया था कि उनके पूर्व पति ने अपने बच्चों, मैडॉक्स, 20, पैक्स, 17, जहरा, 16, शिलोह, 15, और 13 वर्षीय जुड़वां नॉक्स और विविएन के प्रति मौखिक और शारीरिक रूप से दुर्व्यवहार किया था, जिसमें एक निजी विमान में उनके बड़े बेटे मैडॉक्स के साथ हुई घटना शामिल है।

एक नए साक्षात्कार में, अभिनेत्री ने कहा कि वह पिट से अपने रिश्ते के दौरान अपने बच्चों के पालन-पोषण को लिए डरी हुई थी।

द गार्जियन अखबार ने जोली से पूछा कि उन्होंने बच्चों के अधिकारों पर अपनी आगामी पुस्तक लिखने का फैसला क्यों किया और उन्होंने कहा कि वह अपनी कानूनी स्थिति के कारण इसके बारे में बात नहीं कर सकती।

जब स्पष्ट करने के लिए कहा गया, तो प्रकाशन ने बताया कि एंजेलिना ने “इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि वह अपने तलाक और घरेलू दुर्व्यवहार के आरोपों की ओर इशारा कर रही हैं जो उन्होंने (ब्रैड) के खिलाफ लगाए थे।”

तब जोली से पूछा गया कि क्या उन्हें अपने बच्चों की सुरक्षा का डर है, और स्टार ने जवाब दिया कि ‘हां, मुझे मेरे पूरे परिवार के लिए डर है।’

अभिनेत्री ने इस बात पर भी जोर दिया कि मैडॉक्स के साथ विमान की घटना की तुलना में उनकी शादी के मुद्दे ‘बहुत अधिक जटिल’ थे।

हालांकि, ‘दोज हू विश मी डेड’ स्टार ने कहा है कि वह भविष्य के लिए आशान्वित हैं और चाहती हैं कि खुद, पिट और उनके बच्चे ‘ठीक हो जाएं और शांतिपूर्ण तरीके से रहें।’

उन्होंने द गार्जियन से कहा, “(मैं चाहती हूं) हम सभी, उनके पिता सहित, अच्छा करें और शांतिपूर्ण रहें। हम हमेशा एक परिवार रहेंगे।”

“मैं महसूस कर रही हूं कि कभी-कभी आप चीजों से बच सकते हैं, लेकिन यह नहीं जानते कि कैसे महसूस करना और उसी तरह जीना है। मैं वास्तव में एक इंसान के रूप में फिर से खुलने की कोशिश कर रही हूं।”

–आईएएनएस

गांधीवाला कहकर पुकारे गए थे दिलीप कुमार, जेल में की थी भूख हड़ताल

मुंबई । अपने जमाने के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार ने अपने पांच दशकों से भी लंबे करियर में हिंदी सिनेमा को नई पहचान दी। उनकी हर फिल्म, हर किरदार लोगों...

डायरेक्टर एटली की फिल्म में दीपिका पादुकोण की एंट्री, अल्लू अर्जुन संग आएंगी नजर

चेन्नई । तेलुगू सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और डायरेक्टर एटली की अनटाइटल्ड फिल्म 'एए22एक्सए6' को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। इस फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी।...

मेरे खिलाफ दर्ज मामला गलत और फर्जी, मैंने मारपीट नहीं की: मनीष गुप्ता

मुंबई । ड्राइवर पर चाकू से हमला करने के आरोप में मुंबई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर को लेकर फिल्म निर्देशक और लेखक ने समाचार एजेंसी आईएएनएस को...

सोशल मीडिया से कोसो दूर हैं ये सितारे, लिस्ट में आमिर खान भी

मुंबई । इंस्टाग्राम, फेसबुक, एक्स हो या दूसरे अन्य प्लेटफॉर्म, फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के सितारे इसी मंच पर अपने प्रशंसकों के साथ रूबरू होते हैं। श्रद्धा कपूर, कार्तिक आर्यन...

वेव्स 2025 में शामिल होंगे फिल्म निर्माता-एक्टर्स, अमिताभ बच्चन ने पूछा- आप आ रहे हैं न?

मुंबई । भारत सरकार द्वारा आयोजित 'वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट' के मंच पर फिल्म इंडस्ट्री के अभिनेता-फिल्म निर्माता एक साथ नजर आएंगे। 1 से 4 मई तक मुंबई...

अभिषेक के जन्मदिन पर भावुक हुए अमिताभ बच्चन, पुरानी तस्वीर साझा कर लिखा – समय कितनी तेजी से बीत गया

मुंबई । अभिनेता अभिषेक बच्चन को 49वें जन्मदिन के अवसर पर उनके पिता और मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने खास तस्वीर के साथ शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया पर नवजात अभिषेक (1976)...

20 वेव्स अवार्ड की घोषणा

नई दिल्ली 27 जनवरी।सरकार ने मीडिया और मनोरंजन उद्योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देने के लिए 20 "वेव्स "अवॉर्ड देने की आज घोषणा की। सूचना एवम प्रसारण मंत्री अश्विनी...

सनी देओल ने छोटे भाई बॉबी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी

मुंबई । अभिनेता बॉबी देओल का आज जन्मदिन है। अभिनेता के 56वें जन्मदिन पर उनके बड़े भाई और अभिनेता सनी देओल ने सोशल मीडिया पर एक खास तस्वीर साझा की,...

गणतंत्र दिवस: आमिर खान ने सरदार वल्लभभाई पटेल को किया नमन

केवड़िया । अभिनेता आमिर खान गणतंत्र दिवस के अवसर पर गुजरात पहुंचे, जहां उन्होंने स्वतंत्र भारत के पहले उप प्रधानमंत्री और गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल को नमन किया। अभिनेता...

हिना ने रॉकी को बताया ‘ईश्वर का आशीर्वाद’, बोलीं- ‘हर महिला के जीवन में हो ऐसा पुरुष’

मुंबई । ब्रेस्ट कैंसर (स्टेज 3) से जंग लड़ रहीं हिना खान ने हर कदम पर साथ देने वाले अपने खास दोस्त रॉकी के लिए खूबसूरत नोट लिखा है। सोशल...

छावा से रश्मिका मंदाना का फर्स्ट लुक आउट, महारानी येसूबाई बनी हैं अभिनेत्री

मुंबई । विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना स्टारर अपकमिंग फिल्म ‘छावा’ से अभिनेत्री का फर्स्ट लुक निर्माताओं ने रिलीज कर दिया है। पोस्टर में अभिनेत्री मराठा साम्राज्य की महारानी येसूबाई...

तमिल फिल्म ‘माधा गज राजा’ 12 साल बाद रिलीज, विशाल ने भगवान और फैंस का जताया आभार

चेन्नई । अभिनेता विशाल की तमिल फिल्म ‘माधा गज राजा’ 12 साल के लंबे अंतराल के बाद रिलीज हो चुकी है। फिल्म को दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है,...

editors

Read Previous

भारत की होलसेल इन्फ्लेशन का क्रमिक रूप जुलाई में 11.16 प्रतिशत रहा

Read Next

भारत बायोटेक के कोवैक्सीन को मिली डब्ल्यूएचओ की मंजूरी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com