अमेरिकी सीनेट ने भारतीय-अमेरिकी की पेंटागन में शीर्ष पद पर नियुक्ति पर मुहर लगाई

वाशिंगटन : अमेरिकी सीनेट ने भारतीय-अमेरिकी राधा अयंगर प्लंब की 68-30 मतों से रक्षा उप अवर सचिव के रूप में पुष्टि की है। राष्ट्रपति जो बाइडेन ने प्लंब को नामित किया था, जो वर्तमान में जून 2022 में उप रक्षामंत्री के चीफ ऑफ स्टाफ के रूप में सेवारत हैं।

अमेरिकी सीनेट पीरियोडिकल प्रेस गैलरी ने ट्वीट किया, 68-30 के वोट से, सीनेट ने राधा अयंगर प्लंब की नियुक्ति की पुष्टि की।

चीफ ऑफ स्टाफ के रूप में अपनी नियुक्ति से पहले, वह टेक्निकल रिसर्च, डेटा साइंस और बिजनेस एनालिस्ट के लिए टीमों की निगरानी के साथ गूगल में इनसाइट्स ऑफ ट्रस्ट एंड सेफ्टी की डायरेक्टर थीं।

उन्होंने इससे पहले फेसबुक में ग्लोबल हेड ऑफ पॉलिसी एनालिसिस के रूप में कार्य किया, जहां उन्होंने उच्च जोखिम सुरक्षा और महत्वपूर्ण अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा मुद्दों पर फोकस किया था।

अपने लिंक्डिन प्रोफाइल में प्लंब ने खुद को एक अनुभवी लीडर के रूप में वर्णित किया है, जिसमें टेक्निकल एनालिस्ट स्किल और सरकार, शिक्षा और उद्योग में काम करने का बेहतरीन अनुभव शामिल है।

प्लंब पहले रैंड कॉर्पोरेशन में एक वरिष्ठ अर्थशास्त्री थीं, जहां उन्होंने रक्षा विभाग में सुरक्षा प्रयासों में सुधार पर काम किया।

उन्होंने रक्षा विभाग, ऊर्जा विभाग और व्हाइट हाउस राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद में राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दों पर कई वरिष्ठ स्टाफ पदों पर भी कार्य किया।

अपने करियर की शुरूआत में, प्लंब लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में सहायक प्रोफेसर थीं और उन्होंने हार्वर्ड में पोस्टडॉक्टरल काम किया।

उन्होंने अर्थशास्त्र में प्रिंसटन विश्वविद्यालय से पीएचडी और एम.एस. और मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से बीएस की डिग्री प्राप्त की है।

–आईएएनएस

यूएस-ईरान के बीच जिनेवा में 19 जून को होगा शांति समझौता: पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोमवार को संसद में ऐलान किया कि अमेरिका और ईरान के बीच हुए एक कथित ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर समारोह 19 जून...

ट्रांसजेंडर संशोधन कानून पर अलग-अलग हाईकोर्ट में सुनवाई पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, केंद्र की याचिका पर नोटिस जारी

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को केंद्र सरकार की उस याचिका पर नोटिस जारी किया, जिसमें देश के विभिन्न हाईकोर्टों में लंबित उन याचिकाओं को अपने पास स्थानांतरित...

कांग्रेस के साथ गठबंधन करने वाले दलों को उठाना पड़ा है चुनावी नुकसान: कृष्ण हेगड़े

मुंबई । शिवसेना के प्रवक्ता कृष्ण हेगड़े ने कांग्रेस पार्टी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर इंदिरा गांधी अभी जीवित होतीं तो भाजपा पर...

डीआरडीओ ने लंबी दूरी की लैंड अटैक क्रूज मिसाइल का सफल उड़ान परीक्षण किया, रक्षा मंत्री ने दी बधाई

नई दिल्ली । रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने 15 जून को ओडिशा तट से दूर स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से लंबी दूरी की जमीनी आक्रमण क्रूज...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

‘भारत इनोवेट्स’ का मंच हमारे देश की प्रतिभा और यूरोपियन कैपिटल के बीच का ब्रिज: पीएम मोदी

नीस (फ्रांस) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नीस में भारत इनोवेट्स कार्यक्रम का फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये ऐसा...

एएमयू विवाद पर शिया नेताओं ने दी प्रतिक्रिया, धार्मिक नारेबाजी को लेकर उठाए सवाल

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में हाल के राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास और शिया धर्मगुरु सैयद सैफ अब्बास ने...

शौकत अली ने अनिल राजभर को बताया मुस्लिम, कहा- विश्वास न हो, तो करवा लीजिए डीएनए टेस्ट

बहराइच । उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री अनिल राजभर ने सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह का एएसआई सर्वे कराने की मांग की है। इस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते...

बांग्लादेश: पीएम रहमान के सलाहकार बोले, ‘ हम भारत के साथ सहयोग बढ़ाना चाहते हैं’

ढाका । बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के नेता और प्रधानमंत्री तारिक रहमान के सलाहकार हुमांयू कबीर ने शनिवार को कहा कि उनका देश भारत के साथ सहयोग और अच्छे संबंध बनाए...

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे अगले सेना प्रमुख, ऑपरेशनल, स्ट्रैटेजिक और संस्थागत क्षेत्रों में है व्यापक अनुभव

नई दिल्ली । लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को केंद्र सरकार ने भारतीय सेना का अगला प्रमुख (चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ) नियुक्त किया है। धीरज सेठ मौजूदा आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र...

तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने राहुल गांधी से की मुलाकात, मीनाक्षी नटराजन मामले पर चर्चा

नई दिल्ली । तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर इस मुलाकात...

अमरनाथ यात्रा : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की उच्चस्तरीय बैठक, श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर दिए निर्देश

नई दिल्ली । केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर शुक्रवार को एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में यात्रा को...

admin

Read Previous

उद्धव के कोविड संकट से निपटने पर टिप्पणी को लेकर संजय राउत ने राज ठाकरे पर साधा निशाना

Read Next

एर्दोगन ने सूडान के युद्धरत पक्षों के बीच मध्यस्थता करने की पेशकश की

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com