एर्दोगन ने सूडान के युद्धरत पक्षों के बीच मध्यस्थता करने की पेशकश की

अंकारा : सूडान में चल रही हिंसा को खत्म करने के लिए तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोगन ने उत्तर अफ्रीकी देश में युद्धरत पक्षों के बीच मध्यस्थता की पेशकश की है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक, एर्दोगन ने गुरुवार को दो परस्पर विरोधी दलों के प्रमुखों — सूडान के सशस्त्र बलों (एसएएफ) के प्रमुख जनरल अब्देल फत्ताह अल-बुरहान और अर्धसैनिक रैपिड सपोर्ट फोर्स (आरएसएफ) के कमांडर मोहम्मद हमदन दगालो के साथ अलग-अलग फोन पर बातचीत की।

एक बयान में कहा गया है कि एर्दोगन ने दोनों युद्धरत नेताओं से कहा कि तुर्की ने शुरुआत से ही सूडान में बदलाव प्रक्रिया का ईमानदारी से समर्थन किया है।

राष्ट्रपति ने कहा कि अंकारा इस अवधि के दौरान भी सूडान राष्ट्र के साथ खड़ा रहेगा। उन्होंने कहा कि तुर्की संभावित मध्यस्थता पहलों की मेजबानी सहित किसी भी प्रकार का समर्थन करने के लिए तैयार है।

उन्होंने बुरहान और हमदन दगालो से सूडान में तुर्की के नागरिकों और संस्थानों और संपत्तियों की सुरक्षा के लिए हर संभव प्रयास करने को कहा है।

राजधानी खार्तूम में 15 अप्रैल को शुरू हुई हिंसा को समाप्त करने के लिए राजनयिक दबाव तेज हो गया है, और तब से सूडान के अन्य हिस्सों में हिंसा फैल गई।

संयुक्त राष्ट्र, अमेरिका और अन्य देश ईद-उल-फितर के मुस्लिम अवकाश के लिए तीन दिवसीय युद्धविराम पर जोर दे रहे हैं।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, आरएसएफ ने कहा कि वह मानवीय आधार पर 72 घंटे के युद्धविराम पर सहमत हो गया है। लेकिन एसएएफ ने अभी तक प्रतिक्रिया नहीं दी है। आरएसएफ ने कहा कि त्योहार के मौके पर शुक्रवार सुबह 6 बजे से युद्धविराम रहेगा।

बीबीसी ने संयुक्त राष्ट्र प्रमुख के हवाले से कहा कि ईद युद्धविराम, ‘लड़ाई’ से राहत प्रदान करने और स्थायी युद्धविराम का मार्ग प्रशस्त करने का पहला कदम होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि यह युद्धविराम वर्तमान समय में महत्वपूर्ण है। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने भी युद्धरत सैन्य नेताओं से कम से कम रविवार तक संघर्ष विराम में शामिल होने की अपील की।

विदेश विभाग ने कहा कि ब्लिंकन ने अमेरिकी नागरिकों और राजनयिक कर्मियों को लड़ाई से होने वाले जोखिम के बारे में गंभीर चिंता व्यक्त की।

सूडानी सेना ने एक बयान में कहा, एर्दोगन के अलावा, जनरल बुरहान को दक्षिण सूडानी और इथियोपियाई नेताओं के साथ-साथ ब्लिंकन और सऊदी और कतरी विदेश मंत्रियों के फोन आए थे।

संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, अशांति के परिणामस्वरूप 10,000 से 20,000 के बीच लोग, पड़ोसी देश चाड में सुरक्षा की तलाश में सूडान से भाग गए हैं। जिनमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं।

–आईएएनएस

अमेरिका और ईरान के बीच समझौते का कनाडाई प्रधानमंत्री ने किया स्वागत, पाकिस्तान को कहा धन्यवाद

नई दिल्‍ली । अमेरिका और ईरान के बीच हुए समझौते का कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने स्‍वागत क‍िया। साथ ही उन साझेदारों की तारीफ की, ज‍िन्‍होंने इस समझौते को...

ईरान को अमेरिका पर भरोसा कम! बाघेई ने याद दिलाया इतिहास, बोले- ‘लंबा रास्ता तय करना होगा’

तेहरान । अमेरिका-ईरान शांति समझौता जिनेवा में 19 जून को संपन्न होगा। समझौते का ऐलान अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप कर चुके हैं, मध्यस्थ की भूमिका निभा रहे पाकिस्तान के पीएम शहबाज...

इजरायली हमले की वर्षगांठ पर बाघेई ने याद द‍िलाई ईरान की ताकत, कहा- ‘दुश्मन का सपना हार में बदला’

नई द‍िल्‍ली । ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने इजरायल की ओर से अमेरिका के समर्थन से ईरान पर किए गए सैन्य हमले की पहली वर्षगांठ पर...

यूक्रेन युद्ध के समर्थकों पर ब्रिटेन की सख्ती, इंग्लिश चैनल में रूसी ऑयल टैंकर को रोका

नई द‍िल्‍ली । यूनाइटेड किंगडम (यूके) के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने रूस को एक बड़ा झटका द‍िया। उनके आदेश के बाद सेना ने इंग्लिश चैनल से गुजरने की कोशिश कर...

पीएम मोदी फ्रांस में भारत इनोवेट्स समिट से पहले वैश्विक निवेशकों से मिले

नीस/नई दिल्ली | भारत इनोवेट्स समिट के उद्घाटन से पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को भारत, फ्रांस और कई अन्य देशों के चुनिंदा निवेशकों और वेंचर कैपिटल लीडर्स के...

पहले अंतरिम डील होगी लागू, फिर परमाणु मुद्दे पर करेंगे बात: अब्बास अराघची

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने स्पष्ट किया है कि अमेरिका के साथ होने वाली संभावित शांति वार्ता कोई अंतिम परमाणु समझौता नहीं होगी। यह पहले एक...

स्पेसएक्स के शेयरों की धमाकेदार शुरुआत, पहले ही दिन 19 प्रतिशत चढ़े; कंपनी का मार्केट कैप रिकॉर्ड 2.2 ट्रिलियन डॉलर पहुंचा

नई दिल्ली । एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) ने अमेरिकी शेयर बाजार में शानदार शुरुआत की। कंपनी के शेयरों ने शुरुआती निवेशकों को 31 प्रतिशत...

भारत और पापुआ न्यू गिनी के बीच दूसरी विदेश कार्यालय परामर्श बैठक, द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर जोर

नई दिल्ली । भारत और पापुआ न्यू गिनी के बीच दूसरी विदेश कार्यालय परामर्श (एफओसी) बैठक 12 जून 2026 को वर्चुअल माध्यम से आयोजित की गई। दोनों देशों के बीच...

ईडी ने रिलायंस अनिल अंबानी समूह के दो पूर्व अधिकारियों को किया गिरफ्तार, कंपनी ने दी प्रतिक्रिया

मुंबई । अधिकारियों के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत रिलायंस अनिल अंबानी समूह (एडीएजी) के दो पूर्व अधिकारियों को मुंबई में गिरफ्तार किया...

नेट-जीरो लक्ष्य के लिए गैर-जीवाश्म ऊर्जा की हिस्सेदारी 80 प्रतिशत से अधिक होनी चाहिए : नीति आयोग

नई दिल्ली । भारत को अपने नेट-जीरो लक्ष्य को हासिल करने के लिए जीवाश्म ईंधनों पर निर्भरता में बड़ी कमी लानी होगी और अपनी कुल ऊर्जा खपत में गैर-जीवाश्म ऊर्जा...

अमेरिका ने उत्तर कोरिया को चिकित्सा उपकरणों के निर्यात लाइसेंस संबंधी जरुरतों को और कड़ा किया

वाशिंगटन । अमेरिकी वित्त विभाग ने उन चिकित्सा उपकरणों की एक सूची जारी की है, जिनके उत्तर कोरिया को निर्यात के लिए अब "विशिष्ट प्राधिकरण" की आवश्यकता होगी। यह जानकारी...

ईरान के विदेश मंत्री अराघची बोले- अमेरिकी कार्रवाई से अप्रैल का सीजफायर निष्प्रभावी हो गया

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने गुरुवार को कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका के नए हमलों ने दोनों पक्षों के बीच अप्रैल में हुए सीजफायर...

admin

Read Previous

अमेरिकी सीनेट ने भारतीय-अमेरिकी की पेंटागन में शीर्ष पद पर नियुक्ति पर मुहर लगाई

Read Next

वर्जीनिया स्कूल पाठ्यक्रम का हिस्सा होगा सिख धर्म

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com