स्नैपचैट की दोस्त को मारने के इरादे से आए युवक ने गलती से ले ली दूसरी महिला की जान

अमरावती : आंध्र प्रदेश के डॉ. बी.आर. अम्बेडकर कोनसीमा जिले में स्नैपचैट पर बनी अपनी दोस्त को मारने के इरादे से आए एक युवक ने उसके संदेह में दूसरी महिला को गला काटकर मार डाला। नेल्लोर जिले के 25 वर्षीय कोटा हरिकृष्णा ने कोनसीमा जिले के अमलपुरम शहर में 4 अप्रैल को एक महिला पर चाकू से हमला कर उसकी जान ले ली। वह वास्तव में एक दूसरी महिला को मारने के लिए आया था जो स्नैपचैट पर उसकी दोस्त बनी थी और रिलेशनशिप के उसके प्रस्ताव को ठुकरा दिया था। मृतका मóो श्रीदेवी उसकी दोस्त के घर बाई का काम करती थी।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हरिकृष्णा और नागदुर्गा की पांच महीने पहले स्नैपचैट पर दोस्ती हुई थी। वे अक्सर फोन पर बातें किया करते थे।

युवक नागदुर्गा पर रिलेशनशिप का दबाव डालने लगा। नागदुर्गा पहले से शादीशुदा थी। उसने उसका प्रस्ताव ठुकरा दिया और उससे बात बंद कर दी। इस बात से नाराज हरिकृष्णा उसका कत्ल करने के इरादे से अमलपुरम आ गया।

महिला ने चैटिंग के दौरान युवक को अपने घर का पता दिया था। उसने अपनी मां की फोटो भी उसे भेजी थी। हरिकृष्णा ने नागदुर्गा के घर की छत पर उसकी मां वेंकटरमना और एक अन्य महिला को देखा। उसने दूसरी महिला को नागदुर्गा समझकर उसके गले पर चाकू से वार कर दिया, जो वास्तव में मóो श्रीदेवी थी। यह देखकर वेंकटरमना चिखती हुई छत से नीचे उतरने लगी। तभी युवक ने पीछे से चाकू मारकर उन्हें घायल कर दिया। श्रीदेवी की मौके पर ही मौत हो गई। वेंकटरमना को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी वहां पहुंच गए। उन्होंने हरिकृष्णा को पकड़कर उसकी पिटाई की और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया।

–आईएएनएस

झारखंड के खूंटी में सड़क पर लूटपाट के दौरान युवक को गोली मारी, हालत गंभीर

खूंटी । झारखंड के खूंटी जिले में बेखौफ अपराधियों ने सड़क पर लूटपाट के दौरान एक युवक को गोली मार दी। घटना मुरहू थाना क्षेत्र की है, जहां सड़क घेरकर...

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर बढ़ता हिंसक हमला, 24 घंटे में दो हिंदुओं की हत्या

ढाका । बांग्लादेश में धार्मिक अल्पसंख्यकों, खासकर हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महज 24 घंटे के भीतर दो...

धनबाद: जहरीली गैस के रिसाव से एक और की गई जान, एक माह में तीन मौतें

धनबाद । झारखंड के धनबाद जिले के केंदुआडीह थाना क्षेत्र में बंद कोयला खदानों से हो रहे जहरीली गैस रिसाव का खतरा थमने का नाम नहीं ले रहा है। अग्नि...

चंडीगढ़ पुलिस ने नकली नोटों का बड़ा गिरोह पकड़ा, पांच आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह कई राज्यों में नकली भारतीय मुद्रा छापता और फैलाता था। एसपी क्राइम...

बिहार: प्रसिद्ध डॉक्टर का अपहरण, चलती कार से कूदकर भागे

पटना । बिहार के छपरा शहर में एक प्रसिद्ध डॉक्टर के अपहरण के सनसनीखेज प्रयास का मामला सामने आया है, जिससे जिले में कानून व्यवस्था को लेकर चिंताएं बढ़ गई...

तमिलनाडु : कोयंबटूर एयरपोर्ट के पास कॉलेज छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस

चेन्नई । तमिलनाडु के कोयंबटूर अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के पास एक चौंकाने वाली घटना में, एक युवा कॉलेज छात्रा का कथित तौर पर तीन लोगों ने अपहरण कर लिया और उसके...

दिल्ली : लड़की ने खुद रची थी एसिड अटैक की साजिश, शामिल था पूरा परिवार

नई दिल्ली । दिल्ली के भारत नगर इलाके से सामने आए एसिड अटैक के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में एसिड अटैक का मामला फर्जी पाया...

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के मुस्तफाबाद में अंधाधुंध फायरिंग, इलाके में सनसनी फैली

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में नेहरू विहार डी2 के आसपास सोमवार रात दो स्कूटी सवार बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी।...

झारखंड: हजारीबाग के दोहरे हत्याकांड में आठ आरोपी गिरफ्तार

हजारीबाग । हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र में जुलाई महीने में हुई दोहरी हत्या कांड में पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस...

अहमदाबाद: बागोदरा में एक ही परिवार के पांच लोगों ने की आत्महत्या, इलाके में पसरा मातम

अहमदाबाद । अहमदाबाद जिले के बावला तालुका स्थित बागोदरा गांव में शनिवार देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई। बागोदरा बस स्टेशन के पास स्थित एक किराए के मकान में...

चंदन मिश्रा हत्याकांड में बड़ी सफलता, मुख्य आरोपी तौशीफ कोलकाता से गिरफ्तार

पटना । चर्चित चंदन मिश्रा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुख्य आरोपी तौशीफ उर्फ बादशाह सहित कुल चार संदिग्धों को कोलकाता के आनंदपुर स्थित एक गेस्टहाउस से...

चंदन मिश्रा हत्याकांड : फिल्मी अंदाज में घुसे थे 5 लोग, सामने आया सीसीटीवी फुटेज

पटना । बिहार की राजधानी पटना के पारस अस्पताल में चंदन मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो में...

admin

Read Previous

ट्विटर एक अप्रैल से हटा देगा विरासत ब्लू बैज

Read Next

एकजुट विपक्ष ने केंद्र के खिलाफ संसद भवन से विजय चौक तक निकाला तिरंगा मार्च

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com