बिहार : मुजफ्फरपुर से अगवा डॉक्टर का पुत्र सकुशल बरामद

मुज़फ्फरपुर : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र से शुक्रवार की देर शाम अपहृत डॉक्टर एसपी सिंह के इकलौते पुत्र विवेक कुमार (26) को पुलिस ने भोजपुर जिले से सकुशल बरामद कर लिया। विवेक का शुक्रवार की शाम स्कॉर्पियो सवार अज्ञात अपराधियों ने कांटी ओवरब्रिज के समीप एक निजी स्कूल के पास से अपहरण कर ले गए थे।

अपहरण की सूचना के बाद मुजफ्फरपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ( एसएसपी) राकेश कुमार के निर्देश पर डीएसपी पश्चिमी अभिषेक आनंद के नेतृत्व में गठित की गई विशेष टीम ने तकनीक की मदद से जांच शुरू कर दी।

इस टीम ने घटना के 15 घंटे के भीतर अपहृत विवेक को बरामद कर लिया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार विवेक का फिरौती के लिए अपहरण किया गया था जिसमें डॉक्टर के आसपास रहने वाले एक व्यक्ति भी शामिल था।

बताया जाता है कि अपहरण कर अपराधी मुजफ्फरपुर छपरा मार्ग होते हुए आरा लेकर निकल गए थे। सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में पुलिस ने कुछ अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार भी किया है। सभी अपराधी आरा के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

एसएसपी राकेश कुमार ने शनिवार को कहा कि डाक्टर के पुत्र की सकुशल बरामदगी हुई है पुलिस की टीम को यह बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है पूरे मामले का जल्द ही खुलासा किया जाएगा।

–आईएएनएस

झारखंड के खूंटी में सड़क पर लूटपाट के दौरान युवक को गोली मारी, हालत गंभीर

खूंटी । झारखंड के खूंटी जिले में बेखौफ अपराधियों ने सड़क पर लूटपाट के दौरान एक युवक को गोली मार दी। घटना मुरहू थाना क्षेत्र की है, जहां सड़क घेरकर...

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर बढ़ता हिंसक हमला, 24 घंटे में दो हिंदुओं की हत्या

ढाका । बांग्लादेश में धार्मिक अल्पसंख्यकों, खासकर हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महज 24 घंटे के भीतर दो...

धनबाद: जहरीली गैस के रिसाव से एक और की गई जान, एक माह में तीन मौतें

धनबाद । झारखंड के धनबाद जिले के केंदुआडीह थाना क्षेत्र में बंद कोयला खदानों से हो रहे जहरीली गैस रिसाव का खतरा थमने का नाम नहीं ले रहा है। अग्नि...

चंडीगढ़ पुलिस ने नकली नोटों का बड़ा गिरोह पकड़ा, पांच आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह कई राज्यों में नकली भारतीय मुद्रा छापता और फैलाता था। एसपी क्राइम...

बिहार: प्रसिद्ध डॉक्टर का अपहरण, चलती कार से कूदकर भागे

पटना । बिहार के छपरा शहर में एक प्रसिद्ध डॉक्टर के अपहरण के सनसनीखेज प्रयास का मामला सामने आया है, जिससे जिले में कानून व्यवस्था को लेकर चिंताएं बढ़ गई...

तमिलनाडु : कोयंबटूर एयरपोर्ट के पास कॉलेज छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस

चेन्नई । तमिलनाडु के कोयंबटूर अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के पास एक चौंकाने वाली घटना में, एक युवा कॉलेज छात्रा का कथित तौर पर तीन लोगों ने अपहरण कर लिया और उसके...

दिल्ली : लड़की ने खुद रची थी एसिड अटैक की साजिश, शामिल था पूरा परिवार

नई दिल्ली । दिल्ली के भारत नगर इलाके से सामने आए एसिड अटैक के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में एसिड अटैक का मामला फर्जी पाया...

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के मुस्तफाबाद में अंधाधुंध फायरिंग, इलाके में सनसनी फैली

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में नेहरू विहार डी2 के आसपास सोमवार रात दो स्कूटी सवार बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी।...

झारखंड: हजारीबाग के दोहरे हत्याकांड में आठ आरोपी गिरफ्तार

हजारीबाग । हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र में जुलाई महीने में हुई दोहरी हत्या कांड में पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस...

अहमदाबाद: बागोदरा में एक ही परिवार के पांच लोगों ने की आत्महत्या, इलाके में पसरा मातम

अहमदाबाद । अहमदाबाद जिले के बावला तालुका स्थित बागोदरा गांव में शनिवार देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई। बागोदरा बस स्टेशन के पास स्थित एक किराए के मकान में...

चंदन मिश्रा हत्याकांड में बड़ी सफलता, मुख्य आरोपी तौशीफ कोलकाता से गिरफ्तार

पटना । चर्चित चंदन मिश्रा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुख्य आरोपी तौशीफ उर्फ बादशाह सहित कुल चार संदिग्धों को कोलकाता के आनंदपुर स्थित एक गेस्टहाउस से...

चंदन मिश्रा हत्याकांड : फिल्मी अंदाज में घुसे थे 5 लोग, सामने आया सीसीटीवी फुटेज

पटना । बिहार की राजधानी पटना के पारस अस्पताल में चंदन मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो में...

admin

Read Previous

सिलेंडर से भरा ई-रिक्शा दो बच्चियों पर पलटा, एक की मौत

Read Next

विप्रो ने की अमेरिका में 120 कर्मचारियों की छंटनी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com