पाकिस्तान में जावेद अख्तर के बयान की तुलना सर्जिकल स्ट्राइक से की गई

नई दिल्ली:जाने-माने गीतकार, लेखक और कवि जावेद अख्तर ने पाकिस्तान को 26/11 हमले की याद दिलाते हुए कहा कि आतंकवादी आपके देश में खुले आम घूम रहे हैं। उनके इस बयान में भारत में खूब तालियां बटोरी हैं। जावेद अख्तर का पिछले हफ्ते लाहौर में 7वें फैज महोत्सव में तालियों की गड़गड़ाहट के साथ स्वागत किया गया था। महान पाकिस्तानी कवि फैज अहमद फैज के लिए अपने प्यार के अलावा, 78 वर्षीय जावेद अख्तर ने बड़े पैमाने पर अंग्रेजी और मातृभाषा दोनों के बारे में बात की।

उन्होंने कहा कि भाषा चाहे हिंदी हो उर्दू हो या क्षेत्रीय हो सभी को समान सम्मान देने की जरूरत है। एक बातचीत के दौरान, जावेद अख्तर ने कहा कि पाकिस्तान भारतीयों को नाराज होने के लिए दोषी नहीं ठहरा सकता।

कार्यक्रम के दौरान जावेद अख्तर से एक दर्शक ने सवाल किया कि आप कई बार पाकिस्तान आ चुके हैं। जब आप वापस जाते हैं तो क्या आप अपने लोगों को बताते हैं कि ये अच्छे लोग हैं, ये सिर्फ हम पर बमबारी नहीं कर रहे हैं बल्कि हमें माला और प्यार से बधाई भी दे रहे हैं?

रिपोर्ट के अनुसार, जावेद अख्तर ने दर्शकों को जवाब देते हुए कहा हमें एक-दूसरे को दोष नहीं देना चाहिए। इससे कुछ हल नहीं होगा। माहौल तनावपूर्ण है, जिसे बुझा देना चाहिए। हम मुंबई के लोग हैं, हमने अपने शहर पर हमला देखा है। वे (हमलावर) नॉर्वे या मिस्र से नहीं आए थे। वे आज भी आपके देश में आजाद घूम रहे हैं। इसलिए अगर हिंदुस्तानियों के दिल में गुस्सा है, तो आप शिकायत नहीं कर सकते।

अख्तर ने आगे बताया कि भारत ने नुसरत फतेह अली खान, मेहदी हसन, फैज अहमद फैज जैसे पाकिस्तानी दिग्गजों की मेजबानी की है, लेकिन पाकिस्तान में कभी लता मंगेशकर शो नहीं हुआ।

रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान में जावेद की टिप्पणियों को सोशल मीडिया पर सर्जिकल स्ट्राइक से जोड़ा जा रहा है। अख्तर ने अपनी शुरुआती टिप्पणी में साझा किया कि फैज को आज भी भारत में व्यापक रूप से फॉलो किया जाता है और पढ़ा जाता है।

एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट में अख्तर ने कहा, उनकी रचनाओं में कुछ जादू था। वे न केवल उर्दू में, बल्कि देवनागरी में भी प्रकाशित और पढ़ी जाती हैं। उनके प्रशंसक पाकिस्तान या भारत तक ही सीमित नहीं हैं।

–आईएएनएस

गांधीवाला कहकर पुकारे गए थे दिलीप कुमार, जेल में की थी भूख हड़ताल

मुंबई । अपने जमाने के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार ने अपने पांच दशकों से भी लंबे करियर में हिंदी सिनेमा को नई पहचान दी। उनकी हर फिल्म, हर किरदार लोगों...

डायरेक्टर एटली की फिल्म में दीपिका पादुकोण की एंट्री, अल्लू अर्जुन संग आएंगी नजर

चेन्नई । तेलुगू सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और डायरेक्टर एटली की अनटाइटल्ड फिल्म 'एए22एक्सए6' को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। इस फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी।...

मेरे खिलाफ दर्ज मामला गलत और फर्जी, मैंने मारपीट नहीं की: मनीष गुप्ता

मुंबई । ड्राइवर पर चाकू से हमला करने के आरोप में मुंबई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर को लेकर फिल्म निर्देशक और लेखक ने समाचार एजेंसी आईएएनएस को...

सोशल मीडिया से कोसो दूर हैं ये सितारे, लिस्ट में आमिर खान भी

मुंबई । इंस्टाग्राम, फेसबुक, एक्स हो या दूसरे अन्य प्लेटफॉर्म, फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के सितारे इसी मंच पर अपने प्रशंसकों के साथ रूबरू होते हैं। श्रद्धा कपूर, कार्तिक आर्यन...

वेव्स 2025 में शामिल होंगे फिल्म निर्माता-एक्टर्स, अमिताभ बच्चन ने पूछा- आप आ रहे हैं न?

मुंबई । भारत सरकार द्वारा आयोजित 'वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट' के मंच पर फिल्म इंडस्ट्री के अभिनेता-फिल्म निर्माता एक साथ नजर आएंगे। 1 से 4 मई तक मुंबई...

अभिषेक के जन्मदिन पर भावुक हुए अमिताभ बच्चन, पुरानी तस्वीर साझा कर लिखा – समय कितनी तेजी से बीत गया

मुंबई । अभिनेता अभिषेक बच्चन को 49वें जन्मदिन के अवसर पर उनके पिता और मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने खास तस्वीर के साथ शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया पर नवजात अभिषेक (1976)...

20 वेव्स अवार्ड की घोषणा

नई दिल्ली 27 जनवरी।सरकार ने मीडिया और मनोरंजन उद्योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देने के लिए 20 "वेव्स "अवॉर्ड देने की आज घोषणा की। सूचना एवम प्रसारण मंत्री अश्विनी...

सनी देओल ने छोटे भाई बॉबी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी

मुंबई । अभिनेता बॉबी देओल का आज जन्मदिन है। अभिनेता के 56वें जन्मदिन पर उनके बड़े भाई और अभिनेता सनी देओल ने सोशल मीडिया पर एक खास तस्वीर साझा की,...

गणतंत्र दिवस: आमिर खान ने सरदार वल्लभभाई पटेल को किया नमन

केवड़िया । अभिनेता आमिर खान गणतंत्र दिवस के अवसर पर गुजरात पहुंचे, जहां उन्होंने स्वतंत्र भारत के पहले उप प्रधानमंत्री और गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल को नमन किया। अभिनेता...

हिना ने रॉकी को बताया ‘ईश्वर का आशीर्वाद’, बोलीं- ‘हर महिला के जीवन में हो ऐसा पुरुष’

मुंबई । ब्रेस्ट कैंसर (स्टेज 3) से जंग लड़ रहीं हिना खान ने हर कदम पर साथ देने वाले अपने खास दोस्त रॉकी के लिए खूबसूरत नोट लिखा है। सोशल...

छावा से रश्मिका मंदाना का फर्स्ट लुक आउट, महारानी येसूबाई बनी हैं अभिनेत्री

मुंबई । विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना स्टारर अपकमिंग फिल्म ‘छावा’ से अभिनेत्री का फर्स्ट लुक निर्माताओं ने रिलीज कर दिया है। पोस्टर में अभिनेत्री मराठा साम्राज्य की महारानी येसूबाई...

तमिल फिल्म ‘माधा गज राजा’ 12 साल बाद रिलीज, विशाल ने भगवान और फैंस का जताया आभार

चेन्नई । अभिनेता विशाल की तमिल फिल्म ‘माधा गज राजा’ 12 साल के लंबे अंतराल के बाद रिलीज हो चुकी है। फिल्म को दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है,...

akash

Read Previous

एजेंसियों का डर दिखाकर आप देश की आवाज को दबा नहीं सकते-प्रियंका गांधी  

Read Next

09 फरवरी 2023 को 25 नशामुक्ति उपचार सुविधा (एटीएफ) केन्‍द्रों का राष्‍ट्र की सेवा में समर्पण

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com