काबुल हवाईअड्डे पर भारी हथियारों से लैस तालिबान का कब्जा

काबुल, 31 अगस्त (आईएएनएस)| आखिरी अमेरिकी सैनिकों के दस्ते के जाने के तुरंत बाद भारी हथियारों से लैस तालिबान सदस्यों ने मंगलवार को काबुल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कब्जा कर लिया। पझवोक न्यूज ने बताया, तालिबान के सदस्यों ने रनवे पर चलकर अपनी जीत का जश्न मनाया।

एक लाइव-स्ट्रीम में, तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा, “यह जीत का सुखद क्षण है।”

तालिबान ने सोमवार रात जश्न में गोलियां चलाईं।

एयरपोर्ट गार्ड मोहम्मद इस्लाम ने कहा, “दो दशकों के बाद, हमने अमेरिकियों को हराया है।”

मंगलवार को एक ऑनलाइन वीडियो में, दोहा में तालिबान के राजनीतिक कार्यालय के प्रवक्ता मोहम्मद नईम ने भी हवाई अड्डे के अधिग्रहण की सराहना की।

नईम ने अपने लोगों को बधाई देते हुए कहा, “भगवान का शुक्र है कि सभी कब्जेदार हमारे देश को पूरी तरह से छोड़ चुके हैं।” उन्होंने तालिबान की जीत को मुजाहिदीन के 20 साल के बलिदान से जोड़ा।

आधी रात के बाद काबुल में मशीनगनों सहित विभिन्न प्रकार के हथियारों का उपयोग करते हुए हवाई फायरिंग की गई, जिससे अफगान राजधानी के निवासी भयभीत हो गए और जाग गए।

खामा न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, बाद में यह स्पष्ट किया गया कि फायरिंग, जो लगभग एक घंटे तक चली, तालिबान के जश्न का हिस्सा थीं।

मुजाहिद ने ट्विटर पर कहा, “काबुल में सुनी गई गोलियों की आवाज जश्न की गोलीबारी के परिणामस्वरूप है, काबुल निवासियों को चिंता नहीं करनी चाहिए, हम इसे नियंत्रित करने की कोशिश कर रहे हैं।”

वाशिंगटन में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए यूएस सेंट्रल कमांड के कमांडर केनेथ मैकेंजी ने सोमवार मध्यरात्रि कहा, “मैं यहां अफगानिस्तान से हमारी वापसी और अंत की घोषणा करने के लिए हूं। आखिरी सी-17 30 अगस्त को हामिद करजई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से आज दोपहर 3.29 बजे रवाना हुआ।”

अमेरिकी मीडिया ने विदेश विभाग के एक अधिकारी के हवाले से सोमवार को पहले कहा था कि ऐसा माना जाता है कि अफगानिस्तान में अभी भी 250 से कम अमेरिकी नागरिक हैं।

खामा न्यूज के अनुसार, व्हाइट हाउस और पेंटागन के अनुसार, सोमवार तड़के तालिबान के अधिग्रहण के बाद काबुल से कुल 116,700 लोगों को निकाला जा चुका है।

–आईएएनएस

जकार्ता पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रपति सुबियांतो ने किया स्वागत

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय दौरे पर सोमवार को इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता पहुंच गए। एयरपोर्ट पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।...

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

गुवाहाटी में ब्रिक्स एंटी-ड्रग सम्मेलन शुरू, सदस्य देशों ने ड्रग तस्करी के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई पर दिया जोर

नई दिल्ली । भारत अपनी 'ब्रिक्स' अध्यक्षता के तहत 6-7 जुलाई को गुवाहाटी में 'ब्रिक्स' देशों की मादक पदार्थ निरोधक एजेंसियों के प्रमुखों की बैठक की मेजबानी कर रहा है।...

कीव पर रूस का भीषण हमला, 68 मिसाइलें और 351 ड्रोन दागे, कई लोगों की मौत : जेलेंस्की

नई द‍िल्‍ली । रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच एक बार फिर कीव भीषण हमले की चपेट में आ गया। राजधानी कीव पर मिसाइलों और सैकड़ों ड्रोन से बड़ा हमला किया गया।...

‘द फैब्यूलस स्टोरी ऑफ मनी’ को शांगहाई टीवी फेस्टिवल का विशेष पुरस्कार मिला

बीजिंग । चाइना मीडिया ग्रुप की डॉक्यूमेंट्री 'द फैब्यूलस स्टेरी ऑफ मनी' को हाल ही में आयोजित 31वें शांगहाई टीवी महोत्सव में आयोजन समिति की ओर से मैगनोलिया पुरस्कार मिला।...

दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को दी गई श्रद्धांजलि, कई देशों के नेता हुए शामिल

वाशिंगटन । ईरान के बड़े और विदेशी अधिकारियों ने तेहरान में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि समारोह शुक्रवार सुबह सेंट्रल तेहरान में इमाम...

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में इबोला के 1,500 से अधिक मामले सामने आए

किंशासा । डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में इबोला के 1,502 कन्फर्म मामले सामने आए हैं, जिनमें 473 मौतें शामिल हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि यह प्रकोप...

अमेरिका के 250वें स्थापना दिवस पर एस जयशंकर ने कहा- हम रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक

नई दिल्ली । अमेरिका अपनी स्थापना की 250वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस अवसर पर भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अपने अमेरिकी समकक्ष मार्को रुबियो, अमेरिकी सरकार...

वेनेजुएलाई विदेश मंत्री ने ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के लिए भारत और प्रधानमंत्री मोदी का जताया आभार

काराकस । वेनेजुएला के विदेश मंत्री इवान गिल पिंटो ने ऑपरेशन अमिस्ताद के लिए भारत और पीएम नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। उन्होंने आर्मी फील्ड अस्पताल का दौरा कर...

खामेनेई की तदफीन: ईरान ने किए विशेष इंतजाम, 9 जुलाई को होंगे सुपुर्द-ए-खाक

तेहरान । ईरान के दिवगंत सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई को अंतिम विदाई देने का समारोह तेहरान के ग्रैंड इमाम खुमैनी मुसल्ला में शनिवार को शुरू हो गया। अपने लीडर...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

अली खामेनेई की विदाई पर भावुक हुए ईरानी स्पीकर गालिबाफ और विदेश मंत्री अराघची, नहीं थमे आंसू

नई दिल्ली । ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई का अंतिम संस्कार तेहरान में शुरू हुआ। इसमें दुनिया भर से ईरान के सीनियर अधिकारी, विदेशी गणमान्य लोग और...

editors

Read Previous

अन्य स्वतंत्रता सेनानियों की तरह बिरसा मुंडा की जयंती मनाएगा भारत : मोदी

Read Next

समाजवादी नहीं परिवारवादी है अखिलेश की पार्टी – केंद्रीय मंत्री बी एल वर्मा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com