479 कलाकारों ने भरा गणतंत्र दिवस परेड में रंग, अधिकांश झांकियों का शीर्षक ‘नारी शक्ति’

नई दिल्ली : दिल्ली में कर्तव्य पथ पर आई विभिन्न झांकियों में से अधिकांश का शीर्षक इस वर्ष ‘नारी शक्ति’ रहा। वंदे भारतम नृत्य प्रतियोगिता के माध्यम से चुने गए 479 कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर गणतंत्र दिवस परेड में रंग भर दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का विषय 326 महिला नर्तकियों द्वारा प्रस्तुत ‘नारी शक्ति’ रहा, जो 17 से 30 वर्ष की आयु वर्ग के 153 पुरुष नर्तकों द्वारा समर्थित था। वे पांच तत्वों पृथ्वी, जल, वायु, अंतरिक्ष और अग्नि के माध्यम से ‘नारी की शक्ति’ का चित्रण करते हुए शास्त्रीय, लोक और समकालीन संलयन नृत्य प्रस्तुत करते दिखे। यह दूसरी बार है कि सांस्कृतिक कार्यक्रम के नर्तकों का चयन राष्ट्रव्यापी प्रतियोगिता के माध्यम से किया गया है।

देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, आर्थिक प्रगति और मजबूत आंतरिक और बाहरी सुरक्षा को दर्शाती तेईस झांकियां – राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों से 17 और विभिन्न मंत्रालयों से छह झांकियां भी कर्तव्य पथ पर आई।

आंध्र प्रदेश ने अपनी झांकी में प्रभाला तीर्थम – मकर संक्रांति के दौरान किसानों के त्योहार को दर्शाया। असम ने अपनी झांकी में नायकों और अध्यात्मवाद की भूमि को कर्तव्य पथ पर प्रदर्शित किया। लद्दाख झांकी वहां के पर्यटन और समग्र संस्कृति पर आधारित रही। उत्तराखंड की झांकी में अल्मोड़ा के निकट स्थित जागेश्वर धाम के मंदिर गढ़वाल कुमाऊं व मानसखंड को दिखाया गया।

त्रिपुरा की झांकी में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी के साथ त्रिपुरा में पर्यटन और जैविक खेती के माध्यम से सतत आजीविका को दिखाया गया। गुजरात की झांकी भी बेहद खूबसूरत थी, झांकी का मुख गुजरात की पारंपरिक वेशभूषा वाली एक महिला से सुसज्जित था। इसके साथ ही इसमें गुजरात की स्वच्छ हरित ऊर्जा व कुशल गुजरात को दिखाने का प्रयास किया गया।

झारखंड की झांकी का मुख्य आकर्षण बाबा बैद्यनाथ धाम की झलक रही। वहीं अरुणाचल प्रदेश की बात करें तो कर्तव्य पथ पर प्रदर्शित हुई अरुणाचल प्रदेश की झांकी में यहां पर्यटन की संभावनाएं दर्शाई गई।

जम्मू-कश्मीर की झांकी की मुख्य थीम ‘नया जम्मू कश्मीर’ रही। केरल राज्य की झांकी का मुख्य शीर्षक नारी शक्ति था। पश्चिम बंगाल की झांकी की बात करें तो यहां कोलकाता में दुर्गा पूजा व यूनेस्को द्वारा मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत का वर्णन झांकी में दिखाया गया।

महाराष्ट्र की झांकी साढ़े तीन शक्तिपीठ और नारी शक्ति पर आधारित रही। तमिलनाडु की झांकी में भी महिला सशक्तीकरण की झलक दिखाई दी, इसके साथ ही इसमें तमिलनाडु की संस्कृति को भी दिखाया गया है।

कर्नाटक की झांकी भी नारी शक्ति महोत्सव को दर्शाने वाली रही। हरियाणा की झांकी में कुरुक्षेत्र और वहां दिए गए गीता के ज्ञान ‘अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव’ को दर्शाया गया। दादरा नगर हवेली और दमन तथा दीव की झांकियों में जनजातीय संस्कृति और विरासत का संरक्षण देखने को मिला। उत्तर प्रदेश की झांकी में दीपोत्सव और एक साथ लाखों दिए जलाने का रिकॉर्ड प्रदर्शित किया गया। यह झांकी अयोध्या दीपोत्सव पर आधारित थी।

कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय की झांकी में अंतर्राष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष 2023 और इस पर भारत की पहल को दिखाया गया। यह झांकी बाजरा, ज्वार और रागी जैसे मोटे अनाजों के महत्व को दर्शाती है। जनजातीय कार्य मंत्रालय की झांकी में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय (ईएमआरएस) को दिखाया गया। वहीं गृह मंत्रालय की झांकी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने ‘संकल्प 75 – नशा मुक्त भारत’ को दिखाया है। गृह मंत्रालय की ही केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की झांकी में नारी शक्ति को दिखाया गया है।

केंद्रीय लोक निर्माण विभाग ने अपनी झांकी में जैव विविधता संरक्षण को समझाने का प्रयास किया।

–आईएएनएस

लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस का विभाजन, कर्नाटक में उपचुनाव संभव : सीसी पाटिल

गडग । कर्नाटक के पूर्व मंत्री और भाजपा नेता सीसी पाटिल ने कांग्रेस को लेकर एक बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस पार्टी...

यौन उत्पीड़न की शिकायत : राज्यपाल ने राजभवन के कर्मियों को पुलिस के साथ संपर्क से बचने को कहा

कोलकाता । पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस ने रविवार को कोलकाता में राजभवन के स्टाफ सदस्यों को एक अस्थायी महिला कर्मचारी द्वारा उनके खिलाफ पुलिस में दर्ज कराई...

कांग्रेस को भरूच से चुनाव लड़ना चाहिए था, आप के साथ गठबंधन पार्टी के लिए खतरनाक : रोहन गुप्ता

सूरत । हाल में ही कांग्रेस का दामन छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले रोहन गुप्ता ने अहमद पटेल की बेटी मुमताज पटेल के उस बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी...

पीएम मोदी के लिए अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करना दुखद, राहुल गांधी के बयान पर भाजपा का पलटवार

नई दिल्ली । भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा समुद्र के नीचे जाकर द्वारका का दर्शन करने को लेकर राहुल गांधी द्वारा दिए गए बयान की...

विकसित भारत एंबेसडर: श्री श्री रविशंकर ने बताया कैसे भारत में हो रहा महिलाओं का सशक्तीकरण

वाराणसी । आध्यात्मिक गुरु और आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर दो दिन के वाराणसी दौरे पर हैं। शनिवार को वो काशी विश्वनाथ धाम के त्र्यंबकेश्वर हाल में...

बंगाल के राज्यपाल पर यौन शोषण का आरोप : कोलकाता पुलिस ने राजभवन से सीसीटीवी फुटेज मांगा

कोलकाता । पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत की जांच के लिए गठित एक विशेष जांच दल ने राजभवन का सीसीटीवी फुटेज मांगा...

अमित शाह फेक वीडियो मामला : तीन दिन की दिल्ली पुलिस रिमांड पर अरुण रेड्डी

नई दिल्ली । दिल्ली की एक अदालत ने शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह फेक वीडियो मामले में आरोपी अरुण रेड्डी को तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज...

शशि थरूर ने पीएम मोदी को हिंदू हृदय सम्राट बताकर किया कटाक्ष, काशी के विद्वानों ने कांग्रेस नेता को दिखाया आईना

वाराणसी । कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर द्वारा पीएम मोदी को हिंदू हृदय सम्राट बताए जाने पर काशी के विद्वानों ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। गौरतलब है कि...

दमिश्क के बाहरी इलाके में इजरायली हवाई हमले में 8 सैनिक घायल

दमिश्क । इजरायल ने सीरिया की राजधानी दमिश्क के पास एक सैन्य स्थल पर कब्जे वाले गोलान हाइट्स की दिशा से हवाई हमला किया, जिसमें आठ सैनिक घायल हो गए।...

कर्नाटक सेक्स वीडियो मामले में अब एचडी रेवन्ना के खिलाफ एफआईआर

मैसूरु । कर्नाटक सेक्स वीडियो मामले में पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के बेटे एमएलए एच.डी. रेवन्ना के खिलाफ कर्नाटक पुलिस ने रेप और किडनैपिंग के मामले में एक एफआईआर दर्ज...

‘पाकिस्तान से चुनाव लड़ेंगे तो जीत जाएंगे’, असम के सीएम हिमंता ने कसा राहुल गांधी पर तंज

दिसपुर । असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसा है। उन्होंने कहा, “अगर राहुल गांधी पाकिस्तान में चुनाव लड़ते हैं, तो उन्हें वहां...

5 मई को पीएम मोदी का अयोध्या दौरा, रामलला के करेंगे दर्शन

नई दिल्ली । लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को अयोध्या जाएंगे। जहां वह राम मंदिर में रामलला का दर्शन और पूजा-अर्चना भी करेंगे। बताया...

admin

Read Previous

अनुब्रत मंडल के खिलाफ नया मामला : राज्य पुलिस ने पीड़ित का बयान दर्ज नहीं किया

Read Next

नोएडा डीएम का आया आदेश, अब 1 से 12 तक के स्कूल 9 बजे से खुलेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published.

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com