जोशीमठ भू-धंसाव : बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग भी भू-धंसाव की चपेट में

Joshimath landslide: Badrinath National Highway is also in the grip of landslide, instructions given to the concerned agencies to repair the road.

चमोली/जोशीमठ : बदरीनाथ धाम को जाने वाला बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग भी भू-धंसाव की चपेट में आता जा रहा है। जोशीमठ भूधंसाव को लेकर चिंताएं लगातार बढ़ती जारही हैं। एक तरफ जहां दरारों वाले भवनों की संख्या बढ़कर 863 हो गई है, तो वहीं अब बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग भी भू-धंसाव की चपेट में आता जा रहा है। लाखों हिंदुओं की आस्था के केंद्र बदरीनाथ की ओर जाने वाले एकमात्र रास्ते के कई हिस्सों में एक से दो मीटर तक दरारें आई हैं। सरकार फिलहाल मार्ग की मरम्मत की बात कर रही है, लेकिन यात्रा शुरू होने से पहले मार्ग को सुचारू रखना सरकार के लिए बड़ी चुनौती होगी। बदरीनाथ हाईवे धार्मिक ही नहीं, बल्कि सामरिक ²ष्टि से भी काफी महत्वपूर्ण है। हाईवे पर आईं बड़ी-बड़ी दरारें सरकार की चिंता को ओर बढ़ा रही है।

सचिव आपदा प्रबंधन डॉ. रंजीत सिन्हा ने कहा कि, जोशीमठ में बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग के धंसाव पर शासन-प्रशासन पूरी नजर बनाए हुए हैं। संबंधित एजेंसियों को मार्ग के मरम्मत के निर्देश दिए गए हैं। यात्रा से पहले मार्ग को पूरी तरह से दुरूस्त कर दिया जाएगा।

दूसरी तरफ चिंता ये है कि, अगर दरारें नहीं थमीं तो हाईवे का एक बड़ा हिस्सा जमींदोज हो सकता है। ऐसे में बदरीनाथ धाम की राह बाधित होने के साथ ही भारतीय सेना का चीन सीमा से संपर्क भी कट सकता है। क्षेत्र का दौरा कर लौटे भू-विज्ञानी प्रो. एमपीएस बिष्ट ने बताया कि हाईवे पर दरारों का पैटर्न समानांतर है। इसके अलावा सड़क के किनारे धंस रहे विशालकाय पत्थर भी चिंता को बढ़ा रहे हैं।

–आईएएनएस

झारखंड : गिरिडीह में तीन ट्रकों की भीषण भिड़ंत के बाद लगी आग, 2 की मौत

गिरिडीह । झारखंड के गिरिडीह जिले के डुमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत कुलगो टोल प्लाजा के पास गुरुवार सुबह एक हृदयविदारक सड़क हादसे में दो लोगों की जिंदा जलकर मौत हो...

यूएई के पेट्रोलियम सुविधा केंद्र की स्‍थित‍ि संभली, ड्रोन हमले के बाद भड़की थी आग

दुबई । संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के फुजैराह में पेट्रोलियम सुविधा केंद्र पर ड्रोन हमले के बाद लगी आग को सोमवार को काबू में कर लिया गया है। अधिकारियों ने...

कोलकाता के गोदाम में भीषण आग में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई

कोलकाता । कोलकाता के दक्षिणी बाहरी इलाके आनंदपुर में स्थित एक गोदाम में लगी भीषण आग में मृतकों की संख्या सोमवार को बढ़कर सात हो गई है। पश्चिम बंगाल पुलिस...

कर्नाटक हादसा: बस से चार जली लाशें बरामद, कुल 5 मौतें

चित्रदुर्ग । कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले में गुरुवार को एक कंटेनर ट्रक से टक्कर के बाद आग लगने वाली बस से चार शव बरामद किए गए। पुलिस ने कंटेनर ट्रक...

फरीदाबाद में तेज रफ्तार कार की कंटेनर से टक्कर, दो की मौत, एयर बैग भी नहीं बचा पाए जान

फरीदाबाद । हरियाणा के फरीदाबाद में सोमवार सुबह घनी धुंध के कारण दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर सीकरी के पास कंटेनर और कार में टक्कर हो गई। हादसे में दो लोगों की...

सांसद प्रियंका चतुर्वेदी का सवाल, गोवा में 25 लोगों की मौत का जवाब कौन देगा?

नई दिल्ली । वंदे मातरम के 150वीं सालगिरह पर सोमवार को लोकसभा में 10 घंटे की चर्चा शुरू हो चुकी है। इसे लेकर शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा...

दिल्ली ब्लास्ट मामले में बड़ी कार्रवाई, एनआईए ने जम्मू-कश्मीर में 10 ठिकानों पर की छापेमारी

नई दिल्ली । दिल्ली के लाल किले के पास हुए ब्लास्ट मामले में जांच अब और तीव्र हो गई है। सोमवार सुबह राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने जम्मू-कश्मीर में 10...

यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा, बाल-बाल बचे यात्री, दिल्ली से वाराणसी जा रही थी बस

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार देर रात दिल्ली से वाराणसी जा रही एक डबल डेकर बस अचानक असंतुलित होकर पलट गई। हादसा दनकौर थाना क्षेत्रांतर्गत...

हैदराबाद: आउटर रिंग रोड पर कार में लगी आग, एक शख्स की मौत

हैदराबाद । हैदराबाद में सोमवार सुबह एक कार में आग लगने से एक व्यक्ति जिंदा जल गया। यह दुर्घटना शहर के बाहरी इलाके शमीरपेट के पास आउटर रिंग रोड पर...

बांग्लादेश में भूकंप से तबाही: शेख हसीना ने जताया दुख, राहत प्रयासों में ढिलाई के लिए यूनुस सरकार को ठहराया जिम्मेदार

ढाका । बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना ने भूकंप से मची तबाही पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने इस प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले लोगों को सांत्वना देते...

सऊदी बस हादसा: तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने जताया दुख, राहत के लिए बनाया कंट्रोल रूम

हैदराबाद । सऊदी अरब में उमराह के लिए मदीना जा रहे यात्रियों से भरी एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें करीब 40 से अधिक यात्रियों की मौत हो गई। जान...

आंध्र प्रदेश : मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने सऊदी बस हादसे पर जताया दुख

अमरावती । आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू, उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण और पूर्व मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी ने सऊदी अरब में हुए दुखद बस हादसे पर दुख व्यक्त...

admin

Read Previous

दिल्ली के त्रिलोकपुरी में एक व्यक्ति की जिंदा जलकर मौत

Read Next

अनुराग ठाकुर ने की पीएम मोदी को बदनाम करने के लिए न्यूयार्क टाइम्स की खिंचाई

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com