बिहार: राजस्थान से आकर मूर्तियों में रंग भरने वाले मूर्तिकारों की जिंदगी हुई ‘बेरंग’

पटना/मुजफ्फरपुर: राजस्थान के मूर्तिकार गंगा राम इस साल भी बिहार के मुजफ्फपुर इस आशा में पहुंचे थे कि उनके द्वारा बनाई गई मूर्तियां बिकेगी और दूसरे के घरों की खूबसूरती बढेगी तथा उन्हें भी कुछ आर्थिक लाभ होगा, लेकिन कोरोना और लगातार हो रही बारिश और शहर में जलजमाव ने उनकी आशा पर पानी फेर दिया है। इस साल केवल गंगा राम की यह स्थिति नहीं है बल्कि राजस्थान से आए करीब सभी कारीगरों की कमोबेश यही स्थिति है। गुजरे कुछ वर्षों से राजस्थान से 500 से एक हजार की संख्या में मूर्तिकार बिहार के विभिन्न शहरों में पहुंचे और अस्थायी बसेरा बनाकर कुछ महीने रूककर अपना मूर्ति व्यवसय करते हैं, लेकिन इस साल कोरोना और प्रकृति की मार से उनकी जिंदगी बेरंग हो गई।

पटना, मुजफ्फरपुर, मोतिहारी सहित कई शहरों में ये मूर्तिकार प्लास्टर ऑफ पेरिस से मूर्तियां बनाते हैं और फिर उसमें रंग भर उसे घर-घर जाकर बेचते हैं। कई स्थानों पर ये अपना अस्थाई दुकान खेाल लेते हैं।

जगह-जगह बसेरा बना कर मूर्ति व्यवसाय करने वाले इन मूर्तिकारों कारीगरों की हालत दिनोंदिन बद से बदतर होती जा रही है। नीमा राम कहते हैं, “पहले कोरोना संक्रमण के दंश ने व्यवसाय को बाधित किया और अब बारिश की मार से कारोबार चैपट होने के कगार पर है। नतीजा यह है कि पिछले एक महीने से घर में बैठे हैं। अब तो भूखमरी की स्थिति बन गई है।”

मूर्ति बेचकर हजारों कमाने वाले हाथ में इन दिनों दाने-दाने के लाले पड़े हैं। पिछले कुछ वर्षों से राजस्थान से आने वाले ये कारीगर मुजफ्फरपुर में जगह-जगह सड़क किनारे अस्थायी बसेरा बनाकर प्लास्टर ऑफ पेरिस की मूर्तियां बनाकर बेचा करते थे। जिससे इनकी अच्छी आमदनी हुआ करती थी।

यही कारण है कि प्रत्येक साल राजस्थान से ये मूर्तिकार मुजफ्फरपुर की धरती पर व्यवसाय करने समय से आ जाते थे। इस साल पहले तो दो महीने कोरोना संक्रमण के कारण लगाए गए लॉकडाउन की भेंट चढ़ गए। जब लॉकडाउन से रियायत मिली तब प्रकृति की मार (बारिश) के आगे व्यवसाय चैपट होने के कगार पर आ पहुंचा है।

टपने पति के साथ आई गीता देवी कहती हैं कि पिछले एक महीने से कमोबेश प्रतिदिन रुक-रुक कर बारिश हो जाने के कारण पूरे शहर में जलजमाव है। जीविका पर बने संकट से बेजार हुई गीता कहती हैं, “बारिश के कारण मूर्तियों का निर्माण भी सही से नहीं हो पाता है। जो मूर्ति बनाते भी हैं बारिश की भेंट चढ़ जा रही है। बारिश के कारण ग्राहक भी नहीं जुट रहे हैं। ऐसे में यह व्यवसाय चैपट होने के कगार पर है। यहां तक कि उनके सामने रोटी के लाले पड़े हैं।”

पटना बेली रोड के किनारे अपनी दुकान लगाए ऋषि कहते हैं कि पहले ऐसा कभी नहीं हुआ। इस साल ग्राहक भी कम निकल रहे हैं। उन्होंने कहा कि उपर से निर्माण में प्रयुक्त होने वाली वस्तुओं के दाम भी बढ गए हैं, जिससे मूर्तियों के मूल्य भी बढ़ाने पडे हैं।

–आईएएनएस

पंजाब: स्कूलों और सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ पुलिस ने कई शिक्षण संस्थानों और पंजाब सिविल सचिवालय से जुड़े बम से उड़ाने की झूठी धमकी के मामलों को सफलतापूर्वक सुलझा लिया है। थाने की चौकी...

पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाई, दोस्त निकला हत्यारा; सोने के कड़ों के लालच में की थी वारदात

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के कासना थाने की पुलिस ने हत्या की एक सनसनीखेज वारदात का सफल खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

आरजी कर मामले पर सांसद काकोली घोष के बेटे का दावा, ममता बनर्जी समेत कई नेताओं को भेजेंगे लीगल नोटिस

कोलकाता । आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले को लेकर टीएमसी सांसद काकोली घोष के बेटे बैद्यनाथ घोष ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि आरजी कर मामले...

एफएलएन और एनसीईआरटी आधारित शिक्षण को मजबूत करने के लिए तीन चरणों में होगा राज्य स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार निपुण भारत मिशन को विद्यालय स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम...

‘राहुल गांधी का आर्थिक मॉडल अंधकार वाला’, हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की एंट्री फीस बढ़ोतरी पर भाजपा का निशाना

नई दिल्‍ली । हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की फीस बढ़ोतरी पर कांग्रेस सरकार के फैसले से राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी...

जम्मू-कश्मीर के राजौरी के घने जंगलों में आतंकवाद-विरोधी ऑपरेशन 23वें दिन भी जारी

जम्मू । जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में आतंकवाद-विरोधी अभियान रविवार को 23वें दिन भी जारी रहा। राजौरी जिले के गंभीर मुगलान इलाके के घने डोरीमल जंगलों में 'ऑपरेशन शेरावाली' चलाया...

हिमाचल: कांग्रेस सरकार के वन्यजीव पार्कों की एंट्री फीस दोगुनी करने के फैसले से सियासी घमासान

शिमला । कर्ज के बोझ तले दबी हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने वन्यजीव पार्कों और अभयारण्यों में भारतीय पर्यटकों के प्रवेश शुल्क को 150 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये...

बिहार: नीट यूजी पेपर लीक और सीबीएसई की अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

पटना । नीट यूजी परीक्षा पेपर लीक और सीबीएसई में रिजल्ट और कॉपी जांच में अनियमितताओं के विरोध में बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम के नेतृत्व में शनिवार को...

राम मंदिर दान चोरी मामले पर सियासत तेज, ट्रस्ट ने सीएम योगी से एसआईटी जांच की मांग की

अयोध्या । अयोध्या के राम मंदिर में दान पात्रों से धनराशि चोरी होने के मामले को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही चर्चाओं और राजनीतिक बयानों के बीच श्री राम...

दिल्ली पुलिस ने मर्डर केस में फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली । दिल्ली के शाहबाद डेयरी पुलिस स्टेशन की क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए हत्या के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...

विपक्ष को खत्म करने की कोशिश में भाजपा, शिवसेना-एनसीपी के बाद अब टीएमसी पर नजर: कीर्ति आजाद

कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस में जारी अंदरूनी कलह के बीच सांसद कीर्ति आजाद ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि "ऑपरेशन लोटस कभी फेल नहीं होता।" उन्होंने आरोप लगाया...

editors

Read Previous

मप्र में भाजपा और कांग्रेस आदिवासियों के वोटबैंक को मजबूत करने में जुटीं

Read Next

आईआईटी दिल्ली में स्पॉन्सर्ड रिसर्च, 700 करोड़ रुपए के प्रस्ताव हैं उपलब्ध

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com