जम्मू कश्मीर में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी को खतरा, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

नई दिल्ली:भारत जोड़ो यात्रा कुछ ही दिनों में जम्मू-कश्मीर पहुंचने वाली है। ऐसे में सुरक्षा एजेंसियों ने राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर अर्लट जारी किया है। सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी को यहां खतरा हो सकता है। इसी को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियों ने कश्मीर में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी को कुछ जगहों पर पैदल नहीं चलने की सलाह दी है। वहीं सीआरपीएफ ने भी उनकी सुरक्षा को लेकर समीक्षा की है। राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा 19 जनवरी को जम्मू-कश्मीर में दाखिल होगी और 30 जनवरी को एक विशाल रैली के साथ संपन्न होगी। जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी 19 जनवरी को पंजाब-जम्मू सीमा पर लखनपुर पहुंचेंगे। सूत्रों से जानकारी मिली है कि राहुल गांधी को सुरक्षा एजेंसियों ने कश्मीर में कुछ जगहों पर पैदल नहीं चलने की सलाह दी है।

एक अधिकारिक सूत्र ने बताया कि राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर एक विस्तृत योजना बनाई गई है और उन्हें यह भी सलाह दी गई है कि कुछ जगहों पर पैदल यात्रा ना करें। पैदल यात्रा के बदले वो कार से यात्रा करें। वहीं दूसरी तरफ एजेंसियां राहुल की सुरक्षा की समीक्षा कर रहीं हैं, जिसमें रात के उनके पड़ावों के बारे में दिए गए विवरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

वहीं सीआरपीएफ के डीजी एसएल थाउसेन ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि जिन लोगों को जेड प्लस सुरक्षा कवर दिया गया है, उनकी सुरक्षा करना राज्य की भी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि जम्मू-कश्मीर पुलिस ने भी पर्याप्त व्यवस्था की है। बता दें कि राहुल गांधी को केंद्र की जेड प्लस सुरक्षा मिली हुई है और सीआरपीएफ उन्हें कवर देती है। वहीं जम्मू कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा पंजाब से जम्मू में प्रवेश करेगी और हम सुरक्षा के सभी संभव इंतजाम करेंगे।

वहीं मंगलवार को भी राहुल गांधी की सुरक्षा में एक बड़ी चूक देखने को मिली, जब पंजाब के होशियारपुर के दसूहा में एक व्यक्ति सुरक्षा घेरा तोड़कर राहुल गांधी के करीब पहुंच गया और राहुल गांधी के गले लग गया। हालांकि कांग्रेस का कहना है कि ये कोई सुरक्षा में चूक नहीं थी।

गौरतलब है कांग्रेस ने दिसंबर के महीने में यात्रा के दौरान राहुल की सुरक्षा व्यवस्था की मांग उठाई थी और गृह मंत्रालय को पत्र लिखा था। इसके जवाब में सीआरपीएफ ने कहा था की राहुल की तरफ से खुद सुरक्षा नियमों का पालन नहीं किया गया। 100 से ज्यादा बार राहुल गांधी ने सुरक्षा नियमों का उलंघन किया है।

–आईएएनएस

कोहिनूर को लेकर न्यूयार्क के मेयर का बड़ा बयान, बोले-हीरा भारत से की ब्रिटिश लूट का प्रतीक

न्यूयॉर्क । उपनिवेश-विरोधी बयानों से सुर्खियों में रहने वाले न्यूयॉर्क सिटी के मेयर जोहरान ममदानी ने कहा है कि अगर ब्रिटेन के किंग चार्ल्स उनसे मिलते, तो वे उनसे कोहिनूर...

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तनाव से तेल आपूर्ति पर खतरा, अमेरिकी सांसदों ने महंगाई और बढ़ने की आशंका

वॉशिंगटन | अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध का असर अब वैश्विक अर्थव्यवस्था पर साफ दिखाई देने लगा है। अलग-अलग राज्यों में तेल की कीमतें 90 रुपए से लेकर...

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने जमा राशि में अंतर की रिपोर्ट्स को खारिज किया

मुंबई । सरकारी बैंक यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने गुरुवार को उन रिपोर्ट्स को खारिज कर दिया, जिसमें जमा राशि में अंतर की बात कही गई थी। साथ ही कहा...

नेपाली एयरलाइंस ने नेटवर्क मैप में जम्मू-कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा दिखाया, बवाल मचने पर मांगी माफी

काठमांडू । नेपाल की सरकारी स्वामित्व वाली नेपाल एयरलाइंस ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर साझा किए गए अपने नेटवर्क मैप में भारत के जम्मू-कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा दिखाने...

होर्मुज शिपिंग पर हमलों की भारत ने की निंदा, फ्री नेविगेशन फिर से शुरू करने की उठाई मांग

संयुक्त राष्ट्र । संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत ने होर्मुज स्ट्रेट में कमर्शियल शिपिंग पर हुए हमलों की निंदा की और फ्री नेविगेशन को फिर से शुरू करने की...

अमेरिका का साइबर ऑपरेशन स्ट्रैटेजी के मामले में चीन पर फोकस, सीनियर कमांडर ने क्षमता बढ़ाने की दी चेतावनी

वाशिंगटन । अमेरिका अपनी लंबे समय की रणनीतिक चुनौती के तौर पर चीन पर अपना मिलिट्री फोकस बढ़ा रहा है। अमेरिका के सीनियर कमांडरों ने चेतावनी दी है कि बढ़ते...

अमेरिका में ब्रिटेन के पूर्व राजदूत मैंडेलसन मामले में ब्रिटेन के पीएम कीर स्टार्मर की नहीं होगी जांच

लंदन । ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर के खिलाफ ब्रिटेन के पूर्व राजदूत पीटर मैंडेलसन मामले की जांच नहीं होगी। हाउस ऑफ कॉमन्स में वोटिंग के बाद यह फैसला लिया...

न्यूजीलैंड के लिए भारत के साथ आगे बढ़ने का बहुत बड़ा मौका है: एफटीए डील पर बोले पीएम लक्सन

नई दिल्ली । भारत और न्यूजीलैंड के बीच हाल ही में मुक्त व्यापार समझौता हुआ है। एफटीए को लेकर प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने कहा कि ये डील न्यूजीलैंड के लिए...

ओमान के सुल्तान से मिले ईरान के विदेश मंत्री अराघची, पुतिन से भी करेंगे मुलाकात

नई दिल्ली । ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची पाकिस्तान के दौरे के बाद ओमान पहुंचे। अराघची ने ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक अल और विदेश मंत्री सैय्यद...

ट्रंप ने की 30 दिनों के भीतर फिर से व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर आयोजित करने की अपील

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स डिनर को 30 दिनों के भीतर फिर से आयोजित किया जाना चाहिए। उनका कहना है कि...

जापान में 6.2 तीव्रता का भूकंप, पीएम ताकाइची ने लोगों को अलर्ट रहने की दी चेतावनी

टोक्यो । सोमवार सुबह उत्तरी जापान के एक हिस्से में 6.2 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस हुए। हालांकि, किसी नुकसान या किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।...

व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान शूटिंग पर बराक ओबामा बोले- लोकतंत्र में हिंसा की कोई जगह नहीं है

वाशिंगटन । अमेरिका के व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में हुई शूटिंग के बाद आरोपी को पकड़ा जा चुका है। अमेरिकी एजेंसी मामले की जांच कर रही है और ये पता...

akash

Read Previous

न्यायिक सुधार के विरोध में इजरायल के सैनिकों का प्रशिक्षण से इनकार

Read Next

भाजपा ने सभी 70 विधानसभाओं में केजरीवाल के भ्रष्टाचार रूपी पुतले का किया होलिका दहन

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com