अदनान सामी ने सीएम पर निशाना साधा, आंध्र के मंत्री ने किया पलटवार

अमरावती : एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी फिल्म आरआरआर के गाने के तेलुगु वर्जन ‘नाटू-नाटू’ को गोल्डन ग्लोब पुरस्कार 2023 में सर्वश्रेष्ठ मूल गाने का पुरस्कार मिला है। इस उपलब्धि की सोशल मीडिया पर हर कोई चर्चा कर रहा है। मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने भी बुधवार को ‘नाटू-नाटू’ गाने के पुरस्कार जीतने पर बधाई देते हुए ट्वीट करते हुए लिखा, तेलुगु धव्ज ऊंचा लहरा रहा है। सीएम के ट्वीट पर गायक अदनान सामी ने टिप्पणी की। सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री गुडिवाड़ा अमरनाथ ने अदनान सामी की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह उनकी देशभक्ति पर फैसला सुनाने वाले आप कोई नहीं हैं। हमें अपनी भाषा, अपनी संस्कृति और अपनी पहचान पर गर्व है। और मैं फिर से घोषणा करता हूं, हम तेलुगू हैं। मंत्री ने ट्वीट कर लिखा, (अदनान सामी) आप हमारी देशभक्ति पर फैसला सुनाने वाले कोई नहीं होते हैं। तेलुगु होने का मेरा गौरव एक भारतीय के रूप में मेरी पहचान से दूर नहीं होता है।

साल 2016 में भारतीय नागरिक हासिल करने वाले अदनान सामी ने मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी के बधाई संदेश में खामी पाई थी। नाटू नाटू गाने के लिए पुरस्कार जीतने के लिए आरआरआर टीम को बधाई देते हुए, रेड्डी ने ट्वीट किया, तेलुगु ध्वज ऊंचा लहरा रहा है।

इस पर सामी ने प्रतिक्रिया देते हुए ट्वीट किया। सामी ने लिखा, तेलुगु ध्वज? आपका मतलब भारतीय ध्वज है ना? हम पहले भारतीय हैं और इसलिए कृपया खुद को देश के बाकी हिस्सों से अलग करना बंद करें। विशेष रूप से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, हम एक देश हैं! यह ‘अलगाववादी’ रवैया बेहद अस्वास्थ्यकर है जैसा कि हमने 1947 में देखा था, धन्यवाद जय हिंद।

हालांकि, गायक सामी के ट्वीट पर कई यूजर्स ने सीएम का बचाव करते हुए उनकी आलोचना की। एक यूजर्स ने उन्हें याद दिलाया कि तेलुगु पर गर्व होने से कोई भारतीय कम नहीं होता है। ट्रोल करने वाले यूजर्स को जवाब देते हुए गायक ने लिखा कि एक महान राज्य के मुख्यमंत्री के पास एक राजनीतिक रूप से सही बयान देने के लिए सभी साधन, सुविधाएं और जिम्मेदारी होती है।

आंध्र प्रदेश के सीएम ने फिल्म आरआरआर के गाने ‘नाटू-नाटू’ के पुरस्कार जीतने पर बुधवार को बधाई देते हुए ट्वीट करते हुए लिखा था कि तेलुगु ध्वज ऊंचा लहरा रहा है। पूरे आंध्र प्रदेश की ओर से, मैं आरआरआर की पूरी टीम को बधाई देता हूं। हमें आप पर बहुत गर्व है।

–आईएएनएस

गांधीवाला कहकर पुकारे गए थे दिलीप कुमार, जेल में की थी भूख हड़ताल

मुंबई । अपने जमाने के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार ने अपने पांच दशकों से भी लंबे करियर में हिंदी सिनेमा को नई पहचान दी। उनकी हर फिल्म, हर किरदार लोगों...

डायरेक्टर एटली की फिल्म में दीपिका पादुकोण की एंट्री, अल्लू अर्जुन संग आएंगी नजर

चेन्नई । तेलुगू सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और डायरेक्टर एटली की अनटाइटल्ड फिल्म 'एए22एक्सए6' को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। इस फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी।...

मेरे खिलाफ दर्ज मामला गलत और फर्जी, मैंने मारपीट नहीं की: मनीष गुप्ता

मुंबई । ड्राइवर पर चाकू से हमला करने के आरोप में मुंबई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर को लेकर फिल्म निर्देशक और लेखक ने समाचार एजेंसी आईएएनएस को...

सोशल मीडिया से कोसो दूर हैं ये सितारे, लिस्ट में आमिर खान भी

मुंबई । इंस्टाग्राम, फेसबुक, एक्स हो या दूसरे अन्य प्लेटफॉर्म, फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के सितारे इसी मंच पर अपने प्रशंसकों के साथ रूबरू होते हैं। श्रद्धा कपूर, कार्तिक आर्यन...

वेव्स 2025 में शामिल होंगे फिल्म निर्माता-एक्टर्स, अमिताभ बच्चन ने पूछा- आप आ रहे हैं न?

मुंबई । भारत सरकार द्वारा आयोजित 'वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट' के मंच पर फिल्म इंडस्ट्री के अभिनेता-फिल्म निर्माता एक साथ नजर आएंगे। 1 से 4 मई तक मुंबई...

अभिषेक के जन्मदिन पर भावुक हुए अमिताभ बच्चन, पुरानी तस्वीर साझा कर लिखा – समय कितनी तेजी से बीत गया

मुंबई । अभिनेता अभिषेक बच्चन को 49वें जन्मदिन के अवसर पर उनके पिता और मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने खास तस्वीर के साथ शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया पर नवजात अभिषेक (1976)...

20 वेव्स अवार्ड की घोषणा

नई दिल्ली 27 जनवरी।सरकार ने मीडिया और मनोरंजन उद्योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देने के लिए 20 "वेव्स "अवॉर्ड देने की आज घोषणा की। सूचना एवम प्रसारण मंत्री अश्विनी...

सनी देओल ने छोटे भाई बॉबी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी

मुंबई । अभिनेता बॉबी देओल का आज जन्मदिन है। अभिनेता के 56वें जन्मदिन पर उनके बड़े भाई और अभिनेता सनी देओल ने सोशल मीडिया पर एक खास तस्वीर साझा की,...

गणतंत्र दिवस: आमिर खान ने सरदार वल्लभभाई पटेल को किया नमन

केवड़िया । अभिनेता आमिर खान गणतंत्र दिवस के अवसर पर गुजरात पहुंचे, जहां उन्होंने स्वतंत्र भारत के पहले उप प्रधानमंत्री और गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल को नमन किया। अभिनेता...

हिना ने रॉकी को बताया ‘ईश्वर का आशीर्वाद’, बोलीं- ‘हर महिला के जीवन में हो ऐसा पुरुष’

मुंबई । ब्रेस्ट कैंसर (स्टेज 3) से जंग लड़ रहीं हिना खान ने हर कदम पर साथ देने वाले अपने खास दोस्त रॉकी के लिए खूबसूरत नोट लिखा है। सोशल...

छावा से रश्मिका मंदाना का फर्स्ट लुक आउट, महारानी येसूबाई बनी हैं अभिनेत्री

मुंबई । विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना स्टारर अपकमिंग फिल्म ‘छावा’ से अभिनेत्री का फर्स्ट लुक निर्माताओं ने रिलीज कर दिया है। पोस्टर में अभिनेत्री मराठा साम्राज्य की महारानी येसूबाई...

तमिल फिल्म ‘माधा गज राजा’ 12 साल बाद रिलीज, विशाल ने भगवान और फैंस का जताया आभार

चेन्नई । अभिनेता विशाल की तमिल फिल्म ‘माधा गज राजा’ 12 साल के लंबे अंतराल के बाद रिलीज हो चुकी है। फिल्म को दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है,...

admin

Read Previous

चीनी वैज्ञानिकों ने क्वांटम कोड-ब्रेकिंग एल्गोरिथम बनाया, अमेरिकी विशेषज्ञ चिंतित

Read Next

कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने चीन और भारत सरकार के संबंधों और भारत सरकार की चीन नीति पर जमकर सवाल खड़े किए

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com