बिहार में 500 पीजी डॉक्टर पोस्टिंग के इंतजार में, 750 छुट्टी पर, मंत्री कर रहे नौका विहार : सुशील मोदी

पटना:भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को आरोप लगाया है कि बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि बिहार के अस्पतालों में एक तरफ डॉक्टरों की कमी 51 प्रतिशत तक है और दूसरी तरफ सरकार 500 से ज्यादा पीजी डॉक्टरों की पोस्टिंग छह महीने से नहीं कर पा रही है। स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई है। मोदी ने स्वास्थ्य मंत्री पर तंज कहा कि मरीजों की चिंता भगवान भरोसे छोड़ कर स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव कभी वाल्मीकि नगर में टाइगर सफारी का आनंद ले रहे हैं, तो कभी बेतिया में नौका विहार कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि 750 से ज्यादा डॉक्टर वर्षो से छुट्टी पर हैं और वेतन भी पा रहे हैं। सरकार बताए कि उनके खिलाफ क्या कार्रवाई हुई।

मोदी ने कहा कि इस साल मई में पीजी की पढाई पूरी करने वाले सुपर स्पेशिलिटी डॉक्टर छह महीने से पोस्टिंग का इंतजार कर रहे हैं और उन्हें एक महीने से केवल आश्वासन दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि पीजी की पढ़ाई के दौरान इन्हें जो 82 हजार रुपये मासिक स्टाइपेंड मिलता था, वह बंद हो गया और पोस्टिंग नहीं होने से वेतन मिलना शुरू नहीं हुआ। सरकार के साथ बांड से बंधे होने के कारण ये तीन साल कहीं और सेवाएं दे भी नहीं सकते।

मोदी ने कहा कि फैसले करने में स्वास्थ्य मंत्री की अक्षमता का खामियाजा एक तरफ ये सुपर स्पेशियलिटी डाक्टर भुगत रहे हैं, तो दूसरी ओर पीड़ित जनता इनकी सेवाओं का लाभ लेने से वंचित है।

उन्होंने कहा कि सरकार पीजी डॉक्टरों की पोस्टिंग जल्द करे और इनकी सेवा अवधि 1 जून 2022 से मानी जाए।

–आईएएनएस

भारत के बदलाव की ताकत आर्थिक विकास, समृद्धि और सुरक्षा पर जोर: राजदूत क्वात्रा

वॉशिंगटन । अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने कहा क‍ि भारत में बदलाव की असली ताकत आर्थिक विकास, समृद्धि और राष्ट्रीय सुरक्षा से आ रही है। वॉशिंगटन...

सरकार बैंकों, बीमा कंपनियों और म्यूचुअल फंड्स में पड़े 73,000 करोड़ रुपए के अनक्लेम्ड फंड लौटाने के प्रयासों को तेज कर रही है: मंत्री

नई दिल्ली । सरकार ने बैंकों, बीमा कंपनियों और म्यूचुअल फंड में पड़े 73,000 करोड़ रुपए से ज्यादा के अनक्लेम्ड (बिना दावे वाले) राशि को नागरिकों को वापस दिलाने के...

एयर इंडिया बोइंग विमान क्रैश पर एएआईबी की रिपोर्ट जल्द जारी होगी: राम मोहन नायडू

नई दिल्ली । केंद्रीय नागर विमानन मंत्री के. राम मोहन नायडू ने सोमवार को राज्यसभा में कहा कि पिछले साल जून में अहमदाबाद में क्रैश हुए एयर इंडिया के बोइंग...

तमिलनाडु : चुनाव से पहले 17 फरवरी को सरकार विधानसभा में पेश करेगी अंतरिम बजट

चेन्नई । तमिलनाडु विधानसभा 17 फरवरी को फिर से शुरू होगी, जहां वित्त वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का अंतरिम बजट पेश किया जाएगा। यह जानकारी विधानसभा अध्यक्ष एम. अप्पावु...

विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग: बजट में शामिल किए गए युवाओं के सुझाव, कीर्ति शुक्ला, मयंक राज और शुभ्रा चौबे ने जताया आभार

नई दिल्ली । 'विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2026' ने देश के युवाओं को एक ऐतिहासिक मंच प्रदान किया, जहां उनके सुझाव न सिर्फ सुने गए, बल्कि सीधे केंद्रीय बजट...

बजट 2026-27 में ‘तात्कालिक राहत’ से हटकर ‘लंबी अवधि की सोच’ पर जोर: रिपोर्ट

नई दिल्ली । केंद्रीय बजट 2026–27 में सरकार ने 'लंबी अवधि की सोच' को प्राथमिकता दी है। इसके लिए पूंजीगत खर्च (कैपेक्स) बढ़ाया गया है और खर्च के तरीके में...

भारत की आबादी उसकी अर्थव्यवस्था की सबसे बड़ी ताकत है : अर्जेंटीना के राजदूत

नई दिल्ली । अमेरिका में अर्जेंटीना के राजदूत मारियानो अगस्टिन कॉसिनो ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस के साथ खास बातचीत में कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था की सबसे बड़ी ताकत उसकी आबादी...

पश्चिम बंगाल : विपक्ष के नेता ने केंद्रीय बजट की तारीफ की, कहा- राज्य को वंचित नहीं किया गया

कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता (एलओपी) सुवेंदु अधिकारी ने रविवार को 2026-27 के केंद्रीय बजट की तारीफ करते हुए कहा कि इसमें राज्य के लिए बहुत...

विकसित भारत का रोडमैप बनाने वाला यह बजट है: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को संसद में पेश किए आम बजट में घोषणा की है कि देश में 7 नए हाई स्पीड रेल कॉरिडोर...

बजट विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने वाला ऐतिहासिक दस्तावेज: नायब सिंह सैनी

चंडीगढ़ । हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को कहा कि केंद्रीय बजट एक दूरदर्शी और ऐतिहासिक दस्तावेज है, जो विकसित भारत के संकल्प को पूरा करेगा। कल्याणकारी...

बजट के बाद कैसा रहता है शेयर बाजार का प्रदर्शन, जनिए पिछले 15 बार का ट्रेंड

मुंबई । हर निवेशक या ट्रेडर के मन में यह सवाल आता है कि बजट के बाद शेयर बाजार कैसा प्रदर्शन करेगा। इसलिए हम आपके लिए पिछले 15 बजट के...

उच्च शिक्षण संस्थानों की संख्या में वृद्धि, प्राथमिक शिक्षा में भी बढ़े छात्र: वित्त मंत्री सीतारमण

नई दिल्ली । केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को आर्थिक समीक्षा 2025-26 पेश की। इस दौरान उन्होंने बताया कि स्‍कूल और उच्‍च शिक्षा के क्षेत्र में काफी प्रगति...

editors

Read Previous

झारखंड में डेंगू और चिकनगुनिया का बढ़ रहा प्रकोप, अब तक 500 से ज्यादा मरीज मिले

Read Next

ग्लोबल हंगर इंडेक्स में भारत 121 देशों में 107वें स्थान पर

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com