मूसेवाला हत्याकांड के आरोपी दीपक टीनू के फरार होने पर भाजपा ने भगवंत मान सरकार पर उठाए सवाल

नई दिल्ली : मूसेवाला हत्याकांड के आरोपी दीपक टीनू के पुलिस हिरासत से फरार होने को पंजाब सरकार की बड़ी नाकामी बताते हुए भाजपा ने कहा है कि ये पंजाब की कानून व्यवस्था की सही तस्वीर दिखाता है। पंजाब की भगवंत मान सरकार पर सीधा निशाना साधते हुए भाजपा राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान गुजरात में जाकर गरबा कर रहे हैं, वहीं पूरे देश को हिला कर रख देने वाले मूसेवाला हत्याकांड का आरोपी दीपक टीनू पुलिस हिरासत से फरार हो जाता है।

चुग ने पंजाब की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि यह पंजाब की कानून व्यवस्था के मुंह पर तमाचा है और यह नाकामी पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर कई बड़े सवाल खड़े करती है और राज्य की कानून व्यवस्था की हालत बयां करती है।

भाजपा नेता ने पुलिस हिरासत से फरार होने वाले दीपक टीनू मामले की जांच करने की मांग करते हुए कहा कि आखिर कौन इस आरोपी को बचाने का प्रयास कर रहा है? इन सबके पीछे कौन है? आखिर वो पुलिस हिरासत से कैसे भाग गया? उस समय पुलिस क्या कर रही थी?

भगवंत मान सरकार को पूर्व सैनिकों की विरोधी सरकार बताते हुए चुग ने कहा कि पंजाब की पिछली सरकारों द्वारा पूर्व सैनिकों को गार्ड ऑफ गार्जियंस लगाया गया था जिनका काम, हर गांव में छोटी सी छोटी बात का ध्यान रखना एवं सरकार और जनता के बीच तालमेल बनाकर रखना था, लेकिन मान सरकार ने पूर्व सैनिकों के साथ जिस तरह का व्यवहार किया है, उसके कारण पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी का विरोध हुआ और अब राज्य में आप के पदाधिकारियों का भी विरोध होने लगा है। उन्होंने कहा कि एक तरफ नरेंद्र मोदी सरकार है जो पूर्व सैनिकों को वन रैंक वन पेंशन दे रही है तो वहीं दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी की सरकार है जो पूर्व सैनिकों का तिरस्कार कर रही है।

पंजाब में जारी अवैध खनन और खनन माफियाओं के प्रभाव को लेकर आप सरकार पर निशाना साधते हुए चुग ने कहा कि पंजाब के सीएम भगवंत मान को यह बताना चाहिए कि अवैध खनन का यह पैसा अटैची में भरकर अब किसकी कोठी पर जा रहा है।

–आईएएनएस

पाकिस्तान: पेट्रोलियम की बढ़ती कीमतों और महंगाई के खिलाफ सिंध में ‘कफन’ पहन कर प्रदर्शन

इस्लामाबाद । पेट्रोलियम की कीमतों में हालिया बढ़ोतरी और बढ़ती महंगाई के खिलाफ पाकिस्तानी अवाम सड़क पर उतर आई है। कराची, जैकबाबाद, हैदराबाद, सुक्कुर और सिंध प्रांत के अलग-अलग हिस्सों...

ईरान में दुर्घटनाग्रस्त विमान के पायलट को बचाने के अमेरिकी अभियान में शामिल था उच्च जोखिम

वॉशिंगटन । कई मीडिया रिपोर्टों के अनुसार अमेरिकी बलों ने ईरान के भीतर गिराए गए एक अमेरिकी पायलट को बचाने के लिए एक उच्च जोखिम वाला अभियान चलाया। इसमें एक...

एयू की चेतावनी : मध्य-पूर्व का संघर्ष अफ्रीकी अर्थव्यवस्थाओं के लिए ‘गंभीर खतरा’

नई दिल्ली । अफ्रीकी संघ (एयू) और उसके साझेदारों ने चेतावनी दी है कि मध्य पूर्व में चल रहा संघर्ष अफ्रीकी अर्थव्यवस्थाओं के लिए एक बड़ा खतरा बन सकता है।...

ट्रंप के बीमार होने की सभी अटकलों पर लगा विराम, प्रेस ब्रीफिंग में शामिल होंगे अमेरिकी राष्ट्रपति

वॉशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के स्वास्थ्य को लेकर रविवार शाम से ऐसी खबरें आ रही थी कि उनकी तबीयत खराब है। हाल ही में अमेरिकी मीडिया ने...

जापान ईरान के साथ शिखर वार्ता की तैयारी कर रहा है: पीएम साने ताकाइची

टोक्यो । ईरान और अमेरिका के बीच तनाव काफी गहरा होता जा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को आखिरी अल्टीमेटम दिया है अगर बात नहीं मानी तो...

हाई-एंड ड्रग इनोवेशन में अभी भी निर्भरता, नवाचार पर फोकस करना होगाः रक्षामंत्री

नई दिल्ली । भारत दुनिया का एक बड़ा मेडिसिन सप्लायर जरूर है लेकिन हाई-एंड ड्रग इनोवेशन और ओरिजिनल रिसर्च के क्षेत्र में, अभी भी दूसरो पर निर्भरता दिखाई देती है।...

नेतन्याहू ने डोनाल्ड ट्रंप से की बात, ईरान से अमेरिकी पायलट के रेस्क्यू की दी बधाई

तेल अवीव । इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने जानकारी दी है कि उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत की और उन्हें अमेरिकी पायलट के ईरान...

अमेरिका में राष्ट्रपति ट्रंप के खिलाफ 25वां संशोधन तेजी से लागू करने की उठी मांग

वॉशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ 25वां अमेंडमेंट लागू करने की मांग हो रही है। दरअसल, ये पूरा मामला अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईस्टर की सुबह ईरान...

अमेरिका से युद्ध के बीच ईरान ने इंटरनेट शटडाउन में बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली । अमेरिका, इजरायल से युद्ध के बीच ईरान में लगा इंटरनेट शटडाउन दुनिया में अब तक का सबसे बड़ा ब्लैकआउट बन गया है। यह जानकारी डिजिटल मॉनिटरिंग ग्रुप...

अफगानिस्तान : पुल‍िस की कार्रवाई में 300 किलो अवैध नशीले पदार्थ जब्त, चार तस्कर गिरफ्तार

काबुल । अफगानिस्तान के आंतरिक मामलों के मंत्रालय के एक बयान के अनुसार, पुलिस ने 300 किलोग्राम हशीश सहित अवैध ड्रग्स बरामद किए हैं और चार ड्रग तस्करों को गिरफ्तार...

ईरान: संघर्ष के 37 दिन, दुनिया का सबसे लंबा इंटरनेट शटडाउन जारी

तेहरान । पश्चिम एशिया तनाव के बीच ईरान में इंटरनेट ब्लैकआउट अब तक का सबसे लंबा राष्ट्रव्यापी शटडाउन बन गया है। ऐसा जो 37 दिनों से जारी है। रिपोर्ट के...

बांग्लादेश: ईरान संघर्ष का असर, ईंधन और खाद्य पदार्थों की कीमतें बढ़ीं

नई दिल्ली । ईरान संघर्ष का असर बांग्लादेश की अर्थव्यवस्था पर भी दिखने लगा है। द डेली स्टार की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ईंधन, उर्वरक, माल ढुलाई और विदेशी मुद्रा...

admin

Read Previous

पगड़ीधारी सिख पहली बार बना ब्रैम्पटन का डिप्टी मेयर

Read Next

अमेरिका के नाइट क्लब में गोलीबारी में 5 की मौत, 25 घायल

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com