अंकिता भंडारी हत्याकांड : पुलकित ने दबाया था अंकिता का मुंह – चश्मदीद का खुलासा

.ऋषिकेश/देहरादून, | अंकिता भंडारी मर्डर केस में अब एक बड़ा खुलासा हुआ है। वनंत्रा रिजॉर्ट में काम करने वाले चश्मदीद गवाह का बयान सामने आया है। इस चश्मदीद का कहना है कि अंकिता बचाओ-बचाओ चिल्ला रही थी। इसी समय पुलकित उसका मुंह दबाकर अंदर ले गया था। ये घटना 18 सितंबर की रात की ही है। उसी दिन अंकिता की हत्या हुई थी। चश्मदीद ने एसआईटी की पूछताछ में ये खुलासा किया है। अंकिता भंडारी केस में सच कहां छिपा है ये कब बाहर आएगा इसका इंतजार सभी को है, लेकिन जिस तरह से रोज नए खुलासे हो रहे हैं उसने मामले को पेचीदा बना दिया है। फिलहाल अभी तक जितनी भी जानकारी आई है, वह यह थी कि अंकिता को 18 तारीख की रात को नहर से धक्का देकर मारा गया है। लेकिन उत्तराखंड पुलिस और प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जल्द से जल्द इस सच्चाई तक पहुंचना चाहते हैं कि आखिर उस लम्हे को क्या हुआ था जब मासूम अंकिता की सांसे थम गयी थीं।

दरअसल, 18 सितंबर को हत्याकांड के दिन पुलकित आर्य और अंकित गुप्ता ने अंकिता से मारपीट की थी। अंकिता बार-बार हेल्प मी हेल्प मी, मुझे यहां से बाहर निकालो, मुझे यहां से जाना है चिल्ला रही थी। पुलकित आर्य और अंकित चार वीआईपी मेहमान को अतिरिक्त सेवा देने के लिए उस पर दबाव बना रहे थे।

ये बातें वनंत्रा रिजॉर्ट में काम करने वाले उत्तरप्रदेश के बिजनौर निवासी एक कर्मचारी ने बताई हैं। कर्मचारी ने बताया कि 18 सितंबर को वह रिजॉर्ट की पहली मंजिल पर मेहमानों का सामान रखने वाले कमरे में था।

अचानक उसने किसी के चिल्लाने की आवाज सुनी। बताया कि जब उसने और एक अन्य कर्मचारी ने नीचे देखा तो अंकिता के चिल्लाने की आवाज आ रही थी। अंकिता हेल्प मी हेल्प मी, मुझे यहां से बाहर निकालो, मुझे यहां से जाना है कह रही थी।

इसी दौरान पुलकित या अंकित में से कोई बाहर आया और अंकिता का मुंह दबाकर उसको कमरे में ले गया। इस दौरान मजबूत कद काठी के युवक बाहर खड़े थे। कर्मचारी ने बताया कि इस बीच वह सामान लेने के लिए अकेला बाहर आ गया। बाहर एक काली रंग की लग्जरी कार खड़ी थी।

कर्मचारी ने बताया कि पुलकित आर्य के निजी सहायक अंकित गुप्ता से मिलने के बाद चारों युवक काली कार से वापस लौट गए। यह वही चार युवक थे, जिनको अतिरिक्त सेवा देने के लिए अंकिता पर दबाव बनाया जा रहा था। कर्मचारी ने बताया कि इससे पहले भी पुलकित आर्य ने अंकिता के साथ शराब के नशे में छेड़छाड़ की थी।

एसआईटी ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और सर्विलांस टीम की मदद से चारों वीआईपी मेहमान की पहचान कर ली है। एसआईटी जल्द ही चारों लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले सकती है।

–आईएएनएस

केरल में कांग्रेस की बढ़त पर सचिन पायलट ने जताई खुशी, पश्चिम बंगाल के नतीजों को बताया ‘चौंकाने वाला’

दिल्ली । चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के विधानसभा चुनाव नतीजों को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट ने कहा कि केरल के चुनाव में हमारा स्ट्राइक...

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ झालमुड़ी खाकर मनाया जीत का जश्न

मुंबई । पश्चिम बंगाल एवं असम में भाजपा और पुडुचेरी में एनडीए को मिली जीत पर भाजपा नेताओं ने खुशी जताई है। इसे लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने...

असम चुनाव: मजबत विधानसभा से बीपीएफ के चरण बोरो जीते, जेएमएम उम्मीदवार को 55 हजार वोटों से हराया

गुवाहाटी । असम के मजबत विधानसभा क्षेत्र में बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) ने एक बार फिर परचम लहराया है। पार्टी ने चरण बोरो उम्मीदवार को यहां से मैदान में उतारा,...

कर्नाटक में गारंटी योजनाओं का असर, केरल में सत्ता की उम्मीद, तमिलनाडु में चौंकाने वाले नतीजे: डीके शिवकुमार

बेंगलुरु । कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री और राज्य कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने सोमवार को कहा कि कांग्रेस सरकार की गारंटी योजनाओं से राज्य में सकारात्मक परिणाम मिले हैं। उन्होंने चुनावी...

पश्चिम बंगाल में बन रही भाजपा सरकार, विपक्ष लगा रहा ईवीएम पर आरोप: गौरव भाटिया

नई दिल्ली । पश्चिम बंगाल में मतगणना के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने भाजपा सरकार बनने का दावा किया है।...

पश्चिम बंगाल : शुरुआती रुझानों पर महिलाओं ने जताई खुशी, पीएम मोदी की तारीफ

कोलकाता । पश्चिम बंगाल में शुरुआती रुझानों में भाजपा आगे चल रही है। भाजपा को पूरा विश्वास है कि वह इस बार प्रदेश में अपनी सरकार बनाएगी और टीएमसी का...

कर्नाटक: श्रींगेरी में डाक मतपत्रों की पुनर्गणना के बाद भाजपा के डी.एन. जीवराज विजयी, बोले- ‘सत्य की जीत’

बेंगलुरु । कर्नाटक के श्रींगेरी विधानसभा क्षेत्र में डाक मतपत्रों की पुनर्गणना के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार डी. एन. जीवराज ने कांग्रेस के मौजूदा विधायक टी. डी....

सीपीआईएम नेता भट्टाचार्य का टीएमसी पर तीखा हमला, बैठक को बताया ‘गुंडों का मनोबल बढ़ाने का नाटक’

कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दोबारा मतदान और संबंधित मुद्दों पर सीपीआई(एम) नेता एवं वरिष्ठ वकील बिकाश रंजन भट्टाचार्य ने तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधा है। दोबारा...

ईरान ने जासूसी मामले में दो लोगों को फांसी पर लटकाया, मोसाद को पहुंचाते थे जानकारी

तेहरान । ईरान ने शनिवार को इजरायल की खुफिया एजेंसी 'मोसाद' के लिए जासूसी करने वाले दो लोगों को फांसी दे दी। यह जानकारी ईरानी न्यायपालिका की मिजान समाचार एजेंसी...

मध्य प्रदेश रोजगार सृजन में देश का अग्रणी राज्य, सीएम के प्रयासों को मिला सुखद परिणाम

भोपाल । मध्य प्रदेश रोजगार सृजन में इन्वेस्ट इंडिया के आंकड़ों में देश का अग्रणी राज्य बनकर उभरा है। यह जानकारी भारत सरकार द्वारा जारी आधिकारिक जानकारी में सामने आई...

महाराष्ट्र: अमरावती में 2 करोड़ के मादक पदार्थ नष्ट, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

अमरावती । अमरावती शहर पुलिस आयुक्तालय ने मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 2 करोड़ 3 लाख 75 हजार रुपए का जब्त माल शनिवार को नागपुर जाकर...

‘पंजाब को नशामुक्त बनाने का दावा करने वाले’: भाजपा और कांग्रेस ने सीएम भगवंत मान पर हमला बोला

नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस ने शुक्रवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर विधानसभा में नशे में दिखने के आरोपों के बाद तीखा हमला किया।...

editors

Read Previous

बाबिल ने बताया कि कैसे पापा इरफान खान ने उन्हें खुदा से मिलाने में मदद की

Read Next

राज कुंद्रा व अन्य ने ओटीटी के लिए बनाई अश्लील फिल्में : महाराष्ट्र साइबर पुलिस

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com