तमिलनाडु : पीएफआई और एसडीपीआई कार्यकर्ताओं ने किया एनआईए, ईडी की छापेमारी का विरोध

चेन्नई : पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) और उसकी राजनीतिक शाखा सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) के कार्यकर्ता चेन्नई, डिंडीगुल, सलेम और तमिलनाडु के अन्य स्थानों पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा पीएफआई दफ्तरों पर छापेमारी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे है। देशभर में पीएफआई के ठिकानों पर छापेमारी की कार्रवाई जारी है। जिसमें नई दिल्ली, कर्नाटक, केरल और आठ अन्य राज्य शामिल हैं।

छापेमारी शुरू होने के बाद चेन्नई में पार्टी कार्यालयों के सामने पीएफआई और एसडीपीआई के 100 से अधिक कार्यकर्ता पहुंच गए। इस दौरान केंद्रीय पुलिस बल भी तैनात था। केंद्रीय जांच एजेंसियों ने राज्य पुलिस को इस मामले में संज्ञान में नहीं लिया है।

चेन्नई के मायलापुर में पीएफआई के एक पदाधिकारी आर. नासिर ने आईएएनएस से कहा, यह फासीवादी ताकतों का एक सामाजिक संगठन पर हमला है। हम फासीवादी शासन के आदेश पर केंद्रीय एजेंसियों द्वारा किए जा रहे अलोकतांत्रिक छापे का कड़ा विरोध करते हैं। हम इस तरह की कायराना हरकतों से नहीं डरेंगे और हमारे पास एजेंसियों से छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है।

पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) एक इस्लामी संगठन है। नई दिल्ली और केरल में अपने विभिन्न खातों में कुछ वित्तीय लेनदेन के लिए चर्चा में रहा है। पीएफआई के कुछ पदाधिकारियों से पहले केंद्रीय एजेंसियों ने पूछताछ की थी।

डिंडीगुल में भी एनआईए और ईडी पीएफआई के कार्यालयों और संगठन के कुछ वरिष्ठ पदाधिकारियों के आवासों पर संयुक्त छापेमारी कर रही है। पीएफआई के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में संगठन के कार्यालय के सामने मौजूद हैं और छापेमारी का विरोध कर रहे है।

डिंडीगुल में पीएफआई के पदाधिकारी सुहेल खान ने आईएएनएस से कहा, एनआईए की छापेमारी केंद्र में फासीवादी प्रकृति का संकेत है। वे पीएफआई को डराने-धमकाने की कोशिश कर रहे हैं, जो मुसलमानों समेत समाज में दलितों के कल्याण के लिए काम कर रहा है। ये छापेमारी हमारा मनोबल तोड़ने के लिए की जा रही है, जो गलत है। क्योंकि हम एक ऐसा संगठन हैं जो लोकतंत्र के तहत काम करते हैं।

–आईएएनएस

उत्तर प्रदेश : मुजफ्फरनगर में जन आक्रोश रैली के दौरान राकेश टिकैत पर हमला, बाल-बाल बचे

मुजफ्फरनगर । जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के विरोध में उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में शुक्रवार को एक जन आक्रोश रैली निकाली गई। मुजफ्फरनगर के टाउन हॉल ग्राउंड...

बांग्लादेश में जारी हिंसा के बीच अवामी लीग के 20 नेता मृत पाए गए

ढाका । बांग्‍लादेश में शेख हसीना सरकार का तख्‍तापलट हो गया है। जारी हिसा के बीच देशभर में 20 अवामी लीग नेताओं समेत 29 लोगों के शव मिले हैं। ढाका...

बांग्लादेश में हिंसा और तख्तापलट केवल छात्र आंदोलन नहीं, भारत को इससे सबक लेने की जरूरत

नई दिल्ली । बांग्लादेश में आरक्षण के खिलाफ शुरू हुआ छात्र आंदोलन इतना बढ़ा कि शेख हसीना को अपनी सत्ता छोड़कर देश से भागना पड़ा। वह भारत पहुंचीं और कई...

बीआरएस नेताओं ने किया विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस से एलआरएस लागू करने की मांग

हैदराबाद । भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) ने बुधवार को पूरे तेलंगाना में विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कांग्रेस सरकार से चुनाव से पहले किए वादे के अनुसार, भूमि नियमितीकरण योजना...

‘राज्य में हिंसा ना फैलाए’, मृतक छात्र के परिजनों से मिलने के बाद बोले राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान

तिरुवनंतपुरम । गवर्नर आरिफ मोहम्मद खान ने शुक्रवार को कहा कि केरल में युवाओं को हिंसात्मक गतिविधियों में हिस्सा लेने के लिए 'प्रशक्षित' किया जा रहा है। उन्होंने सभी लोगों...

किसानों का दिल्ली चलो विरोध मार्च 29 फरवरी तक रुका

चंडीगढ़ । किसान यूनियनों और केंद्र सरकार के बीच गतिरोध जारी रहने के बीच आंदोलनकारी किसान अगली रणनीति 29 फरवरी को तय करेंगे। उन्‍होंने 'दिल्ली चलो' मार्च फिलहाल स्‍थगित कर...

संयुक्त किसान मोर्चा 26 फरवरी को ट्रैक्टर मार्च निकालेगा, 14 मार्च को दिल्ली में करेेगा ‘महापंचायत’

चंडीगढ़ । संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने आंदोलन के कारण पंजाब और हरियाणा के बीच अंतर्राज्यीय सीमाओं पर तनावपूर्ण स्थिति को लेकर चर्चा करने के बाद गुरुवार को बैठक की,...

हरियाणा पुलिस ने प्रदर्शनकारी किसानों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे

चंडीगढ़ । हरियाणा पुलिस ने बुधवार को हरियाणा की सीमा से लगती शंभू सीमा पर प्रदर्शनकारी किसानों द्वारा सीमा तोड़ने की कोशिश पर आंसू गैस के गोले दागे। हालांकि, किसान...

किसानों के विरोध मार्च के कारण दिल्ली में सुस्त पड़ी यातायात की रफ्तार

नई दिल्ली । हरियाणा और उत्तर प्रदेश के साथ सीमा पर दिल्ली के प्रवेश और निकास बिंदुओं पर बुधवार को ट्रैफिक जाम देखा गया। किसानों के 'दिल्ली चलो' मार्च को...

किसान आंदोलन के बीच मोदी सरकार का कृषि क्षेत्र पर बड़ा फैसला

नई दिल्ली । सरकार ने कृषि क्षेत्र को बढ़ावा देने और किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए एक बड़ा कदम उठाते हुए भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) की अधिकृत पूंजी को...

नोएडा : बॉर्डर पर रही पुलिस की तैनाती, बेअसर दिखा किसानों का ‘भारत बंद’

नोएडा । 'भारत बंद' को लेकर जिले में पुलिस ने धारा-144 लागू कर दी थी। नोएडा से दिल्ली जाने वाले सभी बॉर्डर पर पुलिस की व्यवस्था पहले से ही मौजूद...

पंजाब में सर्वाधिक एमएसपी फिर भी असंतोष! क्या किसान आंदोलन राजनीति से है प्रेरित?

नई दिल्ली । पंजाब और हरियाणा के कुछ किसान संगठन फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की गारंटी वाले कानून की मांग को लेकर केंद्र के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने...

admin

Read Previous

गुजरात चुनाव को लेकर भाजपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची

Read Next

स्थानीय लोगों को आतंकित करने में शामिल जैश-ए-मोहम्मद का आतंकवादी शोपियां में मारा गया

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com