दिल्ली : लापता बच्चा मिला, पुलिस से बोला-पीएम मोदी से मिलने जा रहा हूं

नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी में लापता हुए 14 वर्षीय एक बच्चे ने पुलिस को बताया कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने जा रहा है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) चंदन चौधरी ने कहा कि रविवार रात करीब नौ बजे अंबेडकर नगर थाने में पुष्पा भवन के पास एक किशोर के मिलने की पीसीआर कॉल आई।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बच्चे से पूछताछ करने की कोशिश की तो वह अपने नाम के अलावा अपने माता-पिता का नाम और अपने घर का पता, जैसी सूचनाएं नहीं दे पा रहा था।

डीसीपी ने कहा, “वह मानसिक रूप से अस्वस्थ लग रहा था। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने जा रहा था।”

हालांकि पुलिस ने दक्षिणपुरी इलाके में पूछताछ की और आखिरकार बच्चे के माता-पिता का पता लगा लिया गया।

पूछताछ में बच्चे के पिता ने बताया कि उसका बेटा दिमागी रूप से कमजोर है। बीमारी के कारण उसका दो बार ऑपरेशन हो चुका है।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, “बच्चा रविवार शाम को लापता हो गया था और यहां तक कि माता-पिता भी उसका पता लगाने की कोशिश कर रहे थे।”

बाद में ऑपरेशन मिलाप के तहत किशोर को उसके माता-पिता को सौंप दिया गया।

–आईएएनएस

पालम अग्निकांड: सीएम रेखा गुप्ता ने जताया शोक, मजिस्ट्रेट जांच के आदेश

नई दिल्ली । पश्चिमी दिल्ली के पालम इलाके में बहुमंजिला आवासीय इमारत में लगी भीषण आग की घटना पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने...

एलपीजी गैस संकट को लेकर अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ने केंद्र पर उठाए सवाल

नई दिल्ली । देश में एलपीजी गैस की आपूर्ति को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच आम आदमी पार्टी (आप) ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद...

दिल्ली में विज्ञापन को लेकर सियासत तेज, एलजी वीके सक्सेना को चौथे स्थान पर रखने पर सौरभ भारद्वाज ने सरकार को घेरा

नई दिल्ली । दिल्ली की राजनीति में एक बार फिर उपराज्यपाल वीके सक्सेना को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज...

सरकार सभी हवाई अड्डों पर ‘उड़ान यात्री कैफे’ का विस्तार करे: राघव चड्ढा

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने सोमवार को हवाई अड्डों पर किफायती भोजन का मुद्दा उठाया और सरकार से 'उड़ान यात्री कैफे' पहल...

दिल्ली: सीएम रेखा गुप्ता ने 18 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट्स के लिए पीएम मोदी का आभार जताया

नई दिल्ली । दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर दिल्ली के लोगों को 18 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के ऐतिहासिक प्रोजेक्ट समर्पित करने...

महिलाओं के संघर्ष और बलिदान को नमन; सीएम रेखा गुप्ता ने नारी शक्ति की ऊर्जा को सराहा

नई दिल्ली । दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने महिला बुद्धिजीवियों के राष्ट्रीय सम्मेलन 'भारती-नारी से नारायणी' समारोह में शामिल हुई। इस कार्यक्रम में उन्होंने महिलाओं के योगदान, साहस और...

सौरभ भारद्वाज ने सरकार पर दिल्ली को कर्जदार बनाने का लगाया आरोप

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी (आप) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष और नेता सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि केवल एक साल के भीतर राजधानी...

दिल्ली के तीन स्कूलों को मिले धमकी भरे ईमेल, जांच में जुटी पुलिस

नई दिल्ली । दिल्ली के तीन स्कूलों को सोमवार को धमकी भरे ईमेल मिले, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने...

दिल्ली हाई कोर्ट में 9 मार्च को केजरीवाल, सिसोदिया की रिहाई मामले में सुनवाई, सीबीआई ने दायर की है याचिका

नई दिल्ली । दिल्ली उच्च न्यायालय 9 मार्च को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा दायर एक याचिका पर सुनवाई करेगा, जिसमें 2022 के दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले में आम...

अरविंद केजरीवाल बाहर रहें या न रहें, फर्क नहीं पड़ेगा: संदीप दीक्षित

नई दिल्ली । कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संदीप दीक्षित ने शराब नीति केस में दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल और पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के बरी होने पर...

दिल्ली में स्वास्थ्य सेवाओं के कायाकल्प पर बोले मनोज तिवारी बोले-पहले लूटपाट थी, अब सेवा भावना है

नई दिल्ली । भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने दिल्ली सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं की तारीफ की। उन्होंने आईएएनएस के साथ बातचीत में कहा कि प्रदेश सरकार मेडिकल सुविधाओं को बेहतर...

इजरायल के ईरान पर हमले के बाद एयर इंडिया की दिल्ली-तेल अवीव फ्लाइट बीच रास्ते से लौटी

नई दिल्ली । इजरायल द्वारा शनिवार सुबह ईरान पर 'प्रीवेंटीव अटैक' यानी एहतियाती सैन्य हमले किए जाने के बाद एयर इंडिया की दिल्ली से तेल अवीव जाने वाली उड़ान शनिवार...

admin

Read Previous

जानिए हिन्दी प्रकाशन जगत की युवा महिला प्रकाशक के संघर्ष की कहानी

Read Next

रूस से तेल आयात कर सकता है पाकिस्तान, समझिए क्या है ‘शर्त’

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com