भारत ने अफगानिस्तान में सैन्य शक्ति का इस्तेमाल किया तो यह उसके लिए अच्छा नहीं होगा : तालिबान

नई दिल्ली, 14 अगस्त (आईएएनएस)| तालिबान ने अफगानिस्तान में अन्य किसी भी देश की सैन्य शक्तियों के इस्तेमाल पर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी है। तालिबान ने खास तौर पर चेताया है कि भारत अफगानिस्तान में किसी तरह का सैन्य दखल ना दे, नहीं तो यह उसके लिए अच्छा नहीं होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तालिबान के प्रवक्ता मोहम्मद सुहैल शाहीन ने कहा, “अगर वे (भारत) सैन्य रूप से अफगानिस्तान आते हैं और उनकी उपस्थिति होती है, तो मुझे लगता है कि यह उनके लिए अच्छा नहीं होगा। भारत को अफगानिस्तान में सैन्य दखल करने वाले देशों की क्या हालत हुई है उसके बारे में पता ही है। यह भारत के लिए एक खुली किताब की तरह है।”

उसने इस बात से भी इनकार किया कि तालिबान के पाकिस्तान में स्थित अन्य आतंकी समूहों के साथ संबंध हैं। प्रवक्ता ने कहा, कि वे जमीनी हकीकत पर आधारित नहीं हैं और राजनीति से प्रेरित हैं।

तालिबान ने दूतावासों और कर्मचारियों को आश्वासन दिया है कि उनकी तरफ से उन्हें कोई खतरा नहीं है।

तालिबान के प्रवक्ता ने कहा कि वह किसी को भी पड़ोसी देशों सहित किसी भी देश के खिलाफ अफगान धरती का इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं देने की सामान्य नीति का पालन करते हैं।

दोहा में तालिबान से भारतीय अधिकारियों के मिलने की खबरों पर प्रवक्ता ने कहा कि वह इस बात की पुष्टि नहीं कर सकते।

शाहीन ने कहा कि तालिबान अफगान लोगों की मदद करने के लिए भारत की सराहना करता है, साथ ही पुनर्निर्माण गतिविधियों की भी प्रशंसा करता है।

उन्होंने कहा, “हम अफगानिस्तान के लोगों के लिए बांध, राष्ट्रीय और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं और अफगानिस्तान के विकास, पुनर्निर्माण और लोगों की आर्थिक समृद्धि के लिए जो कुछ भी किया गया है, उसकी सराहना करते हैं।”

–आईएएनएस

जकार्ता पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रपति सुबियांतो ने किया स्वागत

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय दौरे पर सोमवार को इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता पहुंच गए। एयरपोर्ट पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।...

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

गुवाहाटी में ब्रिक्स एंटी-ड्रग सम्मेलन शुरू, सदस्य देशों ने ड्रग तस्करी के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई पर दिया जोर

नई दिल्ली । भारत अपनी 'ब्रिक्स' अध्यक्षता के तहत 6-7 जुलाई को गुवाहाटी में 'ब्रिक्स' देशों की मादक पदार्थ निरोधक एजेंसियों के प्रमुखों की बैठक की मेजबानी कर रहा है।...

कीव पर रूस का भीषण हमला, 68 मिसाइलें और 351 ड्रोन दागे, कई लोगों की मौत : जेलेंस्की

नई द‍िल्‍ली । रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच एक बार फिर कीव भीषण हमले की चपेट में आ गया। राजधानी कीव पर मिसाइलों और सैकड़ों ड्रोन से बड़ा हमला किया गया।...

‘द फैब्यूलस स्टोरी ऑफ मनी’ को शांगहाई टीवी फेस्टिवल का विशेष पुरस्कार मिला

बीजिंग । चाइना मीडिया ग्रुप की डॉक्यूमेंट्री 'द फैब्यूलस स्टेरी ऑफ मनी' को हाल ही में आयोजित 31वें शांगहाई टीवी महोत्सव में आयोजन समिति की ओर से मैगनोलिया पुरस्कार मिला।...

दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को दी गई श्रद्धांजलि, कई देशों के नेता हुए शामिल

वाशिंगटन । ईरान के बड़े और विदेशी अधिकारियों ने तेहरान में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि समारोह शुक्रवार सुबह सेंट्रल तेहरान में इमाम...

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में इबोला के 1,500 से अधिक मामले सामने आए

किंशासा । डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में इबोला के 1,502 कन्फर्म मामले सामने आए हैं, जिनमें 473 मौतें शामिल हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि यह प्रकोप...

अमेरिका के 250वें स्थापना दिवस पर एस जयशंकर ने कहा- हम रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक

नई दिल्ली । अमेरिका अपनी स्थापना की 250वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस अवसर पर भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अपने अमेरिकी समकक्ष मार्को रुबियो, अमेरिकी सरकार...

वेनेजुएलाई विदेश मंत्री ने ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के लिए भारत और प्रधानमंत्री मोदी का जताया आभार

काराकस । वेनेजुएला के विदेश मंत्री इवान गिल पिंटो ने ऑपरेशन अमिस्ताद के लिए भारत और पीएम नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। उन्होंने आर्मी फील्ड अस्पताल का दौरा कर...

खामेनेई की तदफीन: ईरान ने किए विशेष इंतजाम, 9 जुलाई को होंगे सुपुर्द-ए-खाक

तेहरान । ईरान के दिवगंत सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई को अंतिम विदाई देने का समारोह तेहरान के ग्रैंड इमाम खुमैनी मुसल्ला में शनिवार को शुरू हो गया। अपने लीडर...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

अली खामेनेई की विदाई पर भावुक हुए ईरानी स्पीकर गालिबाफ और विदेश मंत्री अराघची, नहीं थमे आंसू

नई दिल्ली । ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई का अंतिम संस्कार तेहरान में शुरू हुआ। इसमें दुनिया भर से ईरान के सीनियर अधिकारी, विदेशी गणमान्य लोग और...

editors

Read Previous

कई बार तलब किए जाने के बाद आखिरकार जांच में सहयोग के लिए ईडी कार्यालय पहुंचे अनिल देशमुख

Read Next

बिहार के पश्चिमी चंपारण में सेना के जवान ने तीन महिलाओं को गोली मारी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com