बड़े बेआबरू होकर तेरे कूचे से हम निकले

बिहार: जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने आखिरकार जदयू छोड़ दिया। लेकिन जदयू छोड़ने से पहले उनकी फजीहत हुई और उन पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे। आरोप विपक्ष ने नहीं बल्कि जदयू ने ही लगाए। आरसीपी सिंह ने पिछले कुछ सालों में बेतरह जमीन खरीदी और इसे लेकर जदयू आक्रामक दिखी। पार्टी ने उनसे इस पर सफाई मांगी। बाकायदा पार्टी के प्रदेश अघ्यक्ष उमेश कुशवाहा ने उन्हें पत्र लिखा और खरीदी गई पूरी जमीन की जानकारी सार्वजनिक करते हुए उनसे सवाल पूछा। जदयू के सर्वमान्य नेता और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भ्रष्टाचार को लेकर हमेशा जीरो टॉलरेंस की बात करते रहे हैं। उमेश कुशवाहा ने इसका जिक्र करते हुए आरसीपी सिंह से स्थिति स्पष्ट करने को कहा और फिर एक दिन बाद ही आरसीपी सिंह ने जदयू की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। आरसीपी सिंह ने स्पष्टीकरण देने की बजाय इस्तीफा देना ज्यादा मुनासिब समझा। हालांकि सार्वजनिक जीवन में वे थे और हैं तो उन्हें स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए थी। वैसे भी उन पर विपक्ष बराबर सवाल उठाता रहा और बिहार में आरसीपी टैक्स की बात कोई ढकी-छुपी नहीं है। लेकिन यह मामला सार्वजनिक होने के बाद आरसीपी सिंह की परेशानी फिलहाल तो बढ़ी है। वे क्या कदम उठाते हैं इस पर सबकी निगाह है। सवाल यह भी है कि क्या भाजपा बिहार में भी आरसीपी सिंह के कंधे पर बंदूक रख कर नीतीश कुमार और जदयू को कमजोर करेगी। सियासी पंडितों का मानना है कि आरसीपी सिंह पूरी तरह भाजपा की गोद में बैठे हैं और उनके इशारा पर ही स्याह-सफेद का खेलव चल रहा है।

बिहार की सियासत आने वाले दिनों में कौन सी कवट लेगी, यह कहना थोड़ा जल्दी होगा लेकिन आरसीपी सिंह का जाना तो उसी दिन तय हो गया था जिस दिन उन्होंने केंद्र में मंत्री पद की शपथ ली थी। जदयू कोटे से वे मंत्री बने तब वे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे और नीतीश कुमार ने उन्हें फैसला लेने के लिए अधिकृत किया था। लेकिन उन्होंने अपने हित को पार्टी हित पर तरजीह दी और केंद्र में मंत्री बन गए। मंत्री बनते ही उनके जदयू से बिदाई की इबारत लिख डाली गई थी। जदयू के कभी सबसे ताकतवर नेता रहे आरसीपी सिंह ने ख्वाब में भी यह नहीं सोचा होगा कि उनकी बिदाई इस तरह की होगी। जदयू में नीतीश कुमार के बाद उनकी तूती बोलती थी। यह बात दीगर है कि वे नीतीश कुमार की छत्रछाया में ही सियासत में पले-बढ़े और सियासी सफर में एगे भी बढ़े। उनका कद ऊंचा हुआ तो वे यह बात भूल गए कि उन्हें सियासत में कद्दावर नीतीश कुमार ने ही बानाया था। नतीजा यह निकला के वे पार्टी में एक समानांतर पार्टी चलाने लगे थे।

जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह जमीनी नेता नहीं हैं। उनका जनाधार नहीं है और वे नीतीश कुमार के कंधे पर चढ़ कर ही सियासत कर रहे हैं। धीरे-धीरे वे खुद को नीतीश कुमार का उत्तराधिकारी समझने लगे। गलत भी नहीं था। वे भी उसी नालंदा से आते हैं, जहां से नीतीश कुमार हैं और दोनों कुर्मी जाति से ही आते हैं। लेकिन आरसीपी सिंह यह भूल गए कि नीतीश कुमार का अपना जनाधार है और उनका नहीं। उनके पीछे छुटभैये नेताओं और चाटुकारों की जमात तो थी, कार्यकर्ता तो नीतीश कुमार के साथ ही थे। पिछले विधानसभा चुनाव में उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष रहचते जदयू की जो गत बनी वह अब इतिहास का हिस्सा है। टिकट बंटवारे में जिस तरह का खेल आरसीपी सिंह ने किया उसका खमियाजा पार्टी को भुगतना पड़ा। नीतीश कुमार तब भी चुप रहे थे। इससे आरसीपी सिंह की महत्तवकांक्षा को पंख लग गए। आरसीपी सिंह तब जॉर्ज फर्नांडीज और शरद यादव का क्या हुआ इसे भूल गए थे। नीतीश कुमार सही वक्त के इंतजार में थे। केंद्रीय मंत्री बनते ही पहले उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से हटाया गया। उनकी जगह राष्ट्रीय अध्यक्ष बने ललन सिंह ने धीरे-धीरे आरसीपी सिंह की जमीन तंग की। उनके समर्थकों को किनारे किया और आरसीपी सिंह को भी। संगठन पर अपनी पकड़ बनाई और उन तमाम लोगों को संगठन से विदा किया जो आरसीपी सिंह के समर्थक माने जाते थे। इससे आरसीपी सिंह जदयू में कमजोर होते चले गए।

मंत्री बनने के बाद आरसीपी सिंह भाजपा के नजदीक होते चले गए। पार्टी लाइन से अलग भाजपा की लाइन पर बातचीत करने लगे। जदयू के शीर्ष नेतृत्व को यह बात पसंद नहीं आई और नतीजा सामने है, उन्हें पार्टी ने तीसरी बार राज्यसभा नहीं भेजा। नीतीश कुमार ने आरसीपी सिंह के ताबूत में यह आखरी कील ठोंक दी थी। आरसीपी सिंह चाह कर भी कुछ नहीं कर सके। मंत्री पद से इस्तीफा तक देना पड़ा। बिहार लौटने के बाद सियासी जमीन की तलाश शुरू की तो अपने को मुख्यमंत्री के तौर पर प्रोजेक्ट करने लगे। कुछ सभा-समारोहों मे नारा भी लगवा डाला कि बिहार का मुख्यमंत्री कैसा हो, आरसीपी सिंह जैसा हो। जाहिर है कि यह बात पार्टी के नेताओं-कार्यकर्ताओं को नागवार लगी। जदयू के सर्वमान्य नेता तो नीतीश कुमार ही हैं और पार्टी में रहते हुए इस तरह के नारे लगने पर पार्टी ने इसे गंभीरता से लिया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह और संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने इस पर कड़ा एतराज जताया। इन नारों का शोर अभी सुनाई ही पड़ रहा था कि आरसीपी सिंह की जमीन खरीद का मामला सामने आया और पार्टी ने उनसे स्पष्टीकरण मांग कर उनकी महत्तवकांक्षाओं में पलीता लगा डाला। आरसीपी सिंह के पास पार्टी छोड़ने के अलावा और कोई चारा बचा भी नहीं था। लेकिन जिस तरह वे गए हैं इसकी कल्पना भी किसी ने नहीं की थी। इस्तीफे के बाद वे नीतीश कुमार पर खूब बरसे हैं। लेकिन कई सवाल अब भी बरकरार हैं क्या आरसीपीसी ने आत्मसमर्पण कर डाला है या फिर वे आगे की लड़ाई की तैयारी कर रहे हैं। नीतीश कुमार और जदयू के दूसरे नेताओं के खिलाफ वे वार करेंगे, सियासी गलियारे में इसकी चर्चा है। सवाल यह है कि क्या कुछ राज आरसीपी सिंह के पास जदयू नेताओं के हैं और देर-सवेर वे इसे उजागर कर नीतीश कुमार की परेशानी बढ़ा सकते हैं। बिहार की सियासत में आरसीपी सिंह क्या कुछ करेंगे फिलहाल कहना मुश्किल है लेकिन बहुत सारे सवाल तैर रहे हैं। देर-सवेर इसके जवाब मिलेंगे। तब तक आरसीपी सिंह के अगले कदम का इंतजार करें।

—————-इंडिया न्यूज़ स्ट्रीम

विपक्ष को खत्म करने की कोशिश में भाजपा, शिवसेना-एनसीपी के बाद अब टीएमसी पर नजर: कीर्ति आजाद

कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस में जारी अंदरूनी कलह के बीच सांसद कीर्ति आजाद ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि "ऑपरेशन लोटस कभी फेल नहीं होता।" उन्होंने आरोप लगाया...

कांग्रेस और टीएमसी की हालत डूबते हुए जहाज जैसी: मुख्तार अब्बास नकवी

नई दिल्ली । भाजपा प्रवक्ता मुख्तार अब्बास नकवी ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के कांग्रेस के साथ जाने पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि दोनों ही पार्टियों के बीच ऐसी ही...

पंजाब में उद्योगों के अनुकूल माहौल को बनाने में जुटी सरकार : अमन अरोड़ा

चंडीगढ़ । पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा शुक्रवार को सीआईआई के कार्यक्रम में शामिल हुए। इसमें उद्योग जगत के कई गणमान्य लोग शामिल हुए, जिसमें यूके के राजदूत भी...

महिला के प्रति आपत्तिजनक व्यवहार पर एनसीडब्ल्यू सख्त, प्रणीत मोरे और हिमांशु जांगड़ा को नोटिस

नई दिल्ली । राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने हरियाणा के गुरुग्राम में आयोजित स्टैंड-अप कॉमेडी शो से जुड़े मामले पर स्वतः संज्ञान लेते हुए सख्त रुख अपनाया है। आयोग ने...

बिहार में सरकारी शिक्षकों के कोचिंग एवं निजी ट्यूशन पढ़ाने पर सख्ती, कार्रवाई के निर्देश

पटना । बिहार सरकार ने सरकारी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों द्वारा कोचिंग, निजी ट्यूशन और व्यावसायिक संस्थानों में पढ़ाने की गतिविधियों पर सख्त रुख अपनाया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने...

दिल्ली: सीआईएसएफ ने ड्रग्स की तस्करी को किया नाकाम, 4.411 किलो हशीश जब्त

नई दिल्ली । केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने आईजीआई एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 के इंटरनेशनल डिपार्चर एरिया में संदिग्ध साइकोट्रोपिक पदार्थ (नशीला पदार्थ) जब्त किया है। चेक-इन एरिया में सीआईडब्ल्यू...

जे.जे. अस्पताल के विस्तार के लिए 11 एकड़ जमीन सौंपने की मांग, मिलिंद देवड़ा ने एकनाथ शिंदे को लिखा पत्र

मुंबई । शिवसेना सांसद और राज्यसभा की अधीनस्थ विधान संबंधी समिति के अध्यक्ष मिलिंद देवड़ा ने बुधवार को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात की। उन्होंने मुंबई स्थित सर...

यूपी में कांग्रेस-सपा के बीच जुबानी जंग शुरू, अजय राय के बयान पर सपा का पलटवार

लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस-सपा नेताओं के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। एक तरफ जहां इंडिया ब्लॉक दिल्ली में बैठक कर एकजुट होने का संदेश...

अहमदाबाद: आईपीएल के फाइनल मैच में जेक जैकिंग्स का मोबाइल हो गया था चोरी, अलीगढ़ पुलिस ने बरामद कर लौटाया

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की पुलिस ने एक और बड़ा कार्य कर अंतरराष्ट्रीय फलक पर अपनी अलग पहचान स्थापित की। आईपीएल फाइनल मैच के दौरान चोरी हुआ ऑस्ट्रेलियाई इन्फ्लुएंसर जेक...

दिल्ली में हीट वेव से निपटने की तैयारियों की समीक्षा, राहत उपाय बढ़ाने के निर्देश

नई दिल्ली । राजधानी दिल्ली में एक बार फिर बढ़ती गर्मी और हीट वेव के खतरे को देखते हुए उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की...

तृणमूल के दो सांसदों और एक विधायक ने बंगाल के सीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक में भाग लिया

कोलकाता । पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी की अध्यक्षता में पूर्वी मिदनापुर जिले के कोलाघाट में मंगलवार को तृणमूल कांग्रेस के दो बागी लोकसभा सदस्यों और एक विधायक ने...

झारखंडः जल जीवन मिशन की निगरानी के लिए रियल टाइम मॉनिटरिंग का निर्देश, जल संरक्षण के लिए बनेगी दीर्घकालिक योजना

रांची । झारखंड सरकार ने जल जीवन मिशन की योजनाओं की निगरानी को और प्रभावी बनाने, भू-जल स्तर सुधारने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत करने के...

editors

Read Previous

बैडमिंटन में पीवी सिंधु ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया

Read Next

नायडू से बोले पीएम मोदी : आपका अनुभव राष्ट्र का मार्गदर्शन करता रहेगा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com